मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति अपना 42वां वार्षिकोत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाने जा रही है। इस उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार, 1 अक्टूबर से रविवार, 4 अक्टूबर 2026 तक श्री श्याम वंदना महोत्सव एवं विशाल शोभायात्रा का भव्य आयोजन किया जाएगा।
इसी क्रम में शुक्रवार को नई मंडी स्थित एक रेस्टोरेंट में समिति के सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में समिति से जुड़े सभी नए सदस्यों का पटका पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। इसके पश्चात समिति के पदाधिकारियों द्वारा आगामी 42वें वार्षिक महोत्सव की रूपरेखा के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम को और अधिक भव्य व सफल बनाने के लिए सभी सदस्यों से सुझाव भी आमंत्रित किए गए। साथ ही नए सदस्यों को समिति के नियमों, उद्देश्यों और परंपराओं से अवगत कराया गया। उपस्थित सभी सदस्यों ने समिति में अपना पूर्ण विश्वास व्यक्त करते हुए आगामी श्री श्याम वंदना महोत्सव एवं शोभायात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए तन-मन-धन से सहयोग करने का आश्वासन दिया।
समिति अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए बैठक का समापन किया। श्री श्याम परिवार सुखी परिवार समिति में से मनीष अग्रवाल, संदीप गर्ग, अचिन सागर गर्ग, विदित गुप्ता, राजीव गर्ग,विकास गोयल,अचिन जिंदल, पीयूष मित्तल , नरेंद्र गर्ग, अमित सिंघल, गिरिराज स्वरूप, वंश गोयल, जय बंसल ,मनीष जिंदल, सचिन मित्तल, विशाल कुमार, विशाल तायल ,संजय अग्रवाल ,हर्षित अग्रवाल, मनोज खंडेलवाल, राघव मदान, लोकेश बंसल, सौरभ वर्मा ,अमन गर्ग, नितिन अग्रवाल ,अवि गर्ग,संजीव वर्मा, नितिन जसोई, विवेक बंसल, राजीव गोयल, दीपांशु गर्ग आदि सदस्य मौजूद रहे।

हरिद्वार में खरीफ खरीद सत्र 2026-27 की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) एवं जिला खरीद अधिकारी वैभव गुप्ता की अध्यक्षता में खरीफ खरीद सत्र 2026-27 के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी तहसीलदारों को ग्रामवार एवं किसानवार सूची समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। सभी क्रय संस्थाओं को समय पर






