मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। फ़र्म्स सोसाइटी एंड चिट्स सहारनपुर मंडल के सहायक रजिस्ट्रार के उस आदेश को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने निस प्रभावी कर दिया है जिसने सहायक रजिस्ट्रार ने शिकायतकर्ता की शिकायत पर एसोसिएशन के चुनाव से चुनी गई कार्यकारिणी को कालातीत घोषित कर दिया था जिसे एसोसिएशन ने हाई कोर्ट में चुनौती दी थी और कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि सहायक रजिस्ट्रार, फर्म, सोसायटी और चिट, सहारनपुर द्वारा दिनांक 05.08.2026 को पारित विवादित आदेश का प्रभाव और संचालन अगली सुनवाई की तारीख तक स्थगित रहेगा।
इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति विनोद दिवाकर ने याचिकाकर्ता दी मुजफ्फरनगर गुड खंडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल और सचिव निशांक उर्फ अंकित गर्ग की ओर से विद्वान वरिष्ठ अधिवक्ता श्री प्रभाकर अवस्थी, जिनकी सहायता श्री सुमित डागा, विद्वान अधिवक्ता कर रहे थे, और राज्य की ओर से विद्वान स्थायी अधिवक्ता श्री आर.पी. तिवारी की दलीलें सुनी गईं।
यह याचिका सहायक रजिस्ट्रार, फर्म सोसाइटी और चिट, सहारनपुर द्वारा दिनांक 5 अगस्त 2026 को पारित आदेश को रद्द करने के लिए सर्टिओरारी के रूप में दायर की गई है।याचिकाकर्ता दी गुड खंडसारी एंड ग्रेन मर्चेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल और सचिव निशांक उर्फ अंकित गर्ग के विद्वान वरिष्ठ अधिवक्ता ने निवेदन किया है कि रजिस्ट्रार/सहायक रजिस्ट्रार को प्रबंधन समिति के चुनाव की वैधता या अवैधता पर निर्णय देने का कोई अधिकार क्षेत्र नहीं है।
हाई कोर्ट के आदेश से गुड मंडी के व्यापारियों में हर्ष की लहर दौड़ गई है।

नेपाल पहुंची मुजफ्फरनगर की राहत सामग्री, अस्मिता भंडारी ने जताया आभार
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पड़ोसी देश नेपाल में आई भीषण त्रासदी से प्रभावित लोगों की मदद के लिए नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप की पहल पर चलाए गए ‘नेपाल हेल्पिंग हैंड अभियान’ के तहत एकत्रित राहत सामग्री शुक्रवार को काठमांडू पहुंच गई। युवा भाजपा नेता विकल्प जैन के नेतृत्व में राहत सामग्री लेकर गई टीम ने





