मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर ग्राम रोनी हरजीपुर में पंचायन भवन पर सेवा सेतु संकल्प कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे पी०एम० सूर्या पर मुफ्त बिजली योजना के बारे में ग्राम प्रधान व परियोजना अधिकारी यूपी नेडा मुजफ्फरनगर ने ग्राम वासियों को विस्तार में योजना के बारे में जानकारी दी गयी। यूपी नेडा विभाग से अधिकृत वेंडर शिव शक्ति सोलर इन्टर प्राइज द्वारा जिन लाभार्थियों के घर पर सोलर के प्लांट लगाये गये थे। उनको सम्मानित करते हुए उपहार भेट की गई तथा पंचायत भवन में सामूहिक रूप से दीप जलाये गये। रोनी हरजीपुर ग्राम को पूर्व में विभाग द्वारा सोलर माडल गाँव चयनित किया गया है। गाँव में लगभग 60 लाभार्थियों के यहाँ सोलर सिस्टम स्थापित है। ग्राम वासी इस योजना में काफी रूचि रखते है। ग्राम प्रधान व ग्राम के सम्मानित सदस्य वेंडर्स योजना के लाभार्थी तथा परियोजना अधिकारी यूपी नेडा भजन सिंह कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

श्री राम पॉलिटेक्निक में इंजीनियर्स डे पर मेधावियों को किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री राम पॉलिटेक्निक में इंजीनियर्स डे के अवसर पर इंजीनियर्स क्लब केन्द्रीय शाखा मुजफ्फरनगर एवं श्री राम पॉलिटेक्निक के संयुक्त तत्वावधान में भव्य समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में पॉलिटेक्निक के प्रथम, द्वित्तीय एवं तृत्तीय वर्ष के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए सम्मानित करते हुए प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम का






