मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय की अधिकारी जिला युवा अधिकारी अवेक्षा कपूर ने बताया कि विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027 के लिए अनेक प्रतियोगिताओं का आयोजन अभी शुरू हो गया है मुख्य कार्यक्रम भारत मंडप दिल्ली में आयोजित होगा। 30वे इस कार्यक्रम के लिए अनेक स्तर पर प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं जो ऑनलाइन भी होगी और कार्यालय में भी।मीडिया को जानकारी देते हुए जिला युवा अधिकारी अवेक्षा कपूर ने बताया कि नई दिल्ली में होने वाला एक कार्यक्रम होगा जिसमें देश ही नहीं विदेशों के लोग भी आमंत्रित किए जाएंगे और दिल्ली में बराबर इसके स्टाल लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अक्टूबर माह में युवा संसद का मॉक ड्रिल किया जाएगा और चुने हुए प्रतिनिधि प्रधानमंत्री श्री मोदी से भी वार्ता करेंगे उन्होंने बताया कि पहले जिला स्तर पर बाद में राज्य स्तर पर और उसके बाद में राष्ट्रीय स्तर पर इन प्रतियोगिताओं में विजय प्रतियोगियों का चयन कर उन्हें कार्यक्रम में भाग लेने की अनुमति होगी । स्वामी विवेकानंद जन्म दिवस जो 10 से 12 जनवरी 2027 में मनाया जाएगा इसके अंतर्गत मनाए जाने वाले यूथ फेस्टिवल में अनेक प्रतियोगिताएं होंगी जिसमें कंपटीशन निबंध प्रतियोगिताएं डिजाइन और सोशल आईडिया युवा उद्यमिता जैसे कार्यक्रम होंगे जिला युवा अधिकारी अवेक्षा कपूर ने बताया कि इसके लिए विभाग ने अभी से तैयारी शुरू कर दी हैं और शीघ्र ही इस कार्यक्रम में तेज गति लाई जाएगी। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में इस दौरान पूजा, लक्ष्मी, प्रिया सैनी, शिवानी पाल अनीता, प्रियंका रोहित, मोहित प्रीति पाल, आजाद कुमार सागर कुमार अजय कुमार विक्रांत कुमार, राहुल कुमार, नितिन, सचिन आदि स्वयं सेवकों को सम्मानित किया गया।
विकास भवन परिसर में निकला करीब डेढ़ मीटर लंबा सांप, मचा हड़कंप
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शुक्रवार को नगर मुख्यालय के मेरठ रोड स्थित विकास भवन में हड़कंप मच गया जब विकास भवन के बोतल पर करीब डेढ़ मीटर से अधिक लंबाई का सांप दिखाई दिया। विकास भवन में शुक्रवार को सांप निकलने से कर्मचारियों और अधिकारियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय विकास भवन में दिशा की





