हिन्दूवादी संगठनों ने किया चीफ इंजीनियर का घेराव

Share :

मुजफ्फरनगर। हिंदू संघर्ष समिति नेताओं संग भरतिया कालोनी के सैंकड़ों लोगों ने विद्युत विभाग के चीफ इंजीनियर दफ्तर का घेराव करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। समिति नेताओं ने कहा कि क्षेत्र में दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा खरीदे गये मकान में बिजली चोरी पकड़ने के बाद भी कोई गंभीर कार्यवाही न होना विभाग की मिलीभगत को दर्शाता है। समिति ने चीफ को दो दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा कि यदि कार्यवाही नहीं हुई तो उनके कार्यालय पर अड़ा आंदोलन किया जायेगा।
हिंदू संघर्ष समिति के संयोजक व्यापारी नेता संजय मिश्रा के नेतृत्व में हिन्दूवादी संगठनों के नेताओं और भरतिया कालोनी के लोगों ने जानसठ रोड पर विद्युत विभाग के मुख्य अभियंता पवन कुमार अग्रवाल के कार्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन करते हुए उनका घेराव किया। समिति के संयोजक संजय मिश्रा ने बताया कि भरतिया कालोनी के इस मकान में विद्युत कनेक्शन नियमों की अनदेखी करते हुए स्वीकार किया गया। लोगों के प्रदर्शन के बीच जांच पड़ताल की तो सीधे एलटी लाइन पर कटिया डालकर बिजली चल रही थी। बिजली चोरी करने के मामले में कोई गंभीर कार्यवाही नहीं की गई। जेई और लाइनमैन पर मिलीभगत का आरोप लगाते हुए कहा कि मकान में लिफ्ट है। ऐसे में दो किलोवाट कनेक्शन ही विद्युत विभाग के अधिकारियों ने स्वीकार करते हुए बिजली चोरी को बढ़ावा देने का काम किया है। उन्होंने मुख्य अभियंता से मामले में निष्पक्ष जांच कराकर इसमें शामिल विभागीय अफसर व कर्मचारियों पर कार्यवाही की मांग की। दो दिन का समय देते हुए चेतावनी दी कि कार्यवाही न होने पर कार्यालय पर हिन्दूवादी संगठन द्वारा बेमियादी आंदोलन शुरू किया जायेगा। इस दौरान शिवसेना शिंदे गुट के जिलाध्यक्ष मुकेश त्यागी द्वारा जब चीफ पवन अग्रवाल को कार्यालय के बाहर धूप में बैठाने की बात कही तो चीफ भी उखड़ गये और वो कुर्सी से तुरंत खड़े हो गए तथा बाहर बैठाने के लिए कहने लगे। इसी गरमा-गरमाई हो जाने से माहौल बिगड़ गया। बाद में दूसरे नेताओं ने बीच बचाव करते हुए मामले को संभाला। इस दौरान मुख्य रूप से नरेन्द्र पंवार साधु, अरुण प्रताप सिंह, ललित माहेश्वरी, मनोज पाटिल, मुकेश त्यागी, पवन मित्तल, राजीव धीमान, संजय वाल्मीकि, अंजेश गुर्जर, लोकेंद्र कुमार, पवन पांचाल, शैलेंद्र शर्मा, अमित गोयल, रवि शर्मा, शिव वाल्मीकि, रमन शर्मा, दिनेश आर्य, चंद्र शर्मा, बाबू शर्मा, अंकुर जैन, अंबुज टार्जन, अश्विनी सिंगल, मोहित, सचिन गोदियाल, अमित कटारिया, अनिल शर्मा, कपिल पाल, राजेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

राजकीय महाविद्यालय भूपतवाला हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राजकीय महाविद्यालय, भूपतवाला, हरिद्वार में पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फंडामेन्टल ऑफ माइक्रो इकोनॉमिक्स एवं फंडामेन्टल्स ऑफ मैक्रो इकोनॉमिक्स पुस्तकों का विमोचन किया गया। पुस्तक लेखक डॉ संजीव कुमार शर्मा हैं। पुस्तकों का विमोचन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. डॉ संजीव मेहरोत्रा के करकमलों द्वारा प्रातः 11 बजे संपन्न

रेड़ी पटरी, स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों ने अतिक्रमण के नाम पर शोषण व उत्पीड़न के विरोध में नगर निगम प्रांगण में दिया धरना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार अतिक्रमण के नाम पर आए दिन रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स लघु व्यापारियों के शोषण व उत्पीड़न के विरोध में लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रेड़ी पटरी के लघु व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने तुलसी चौक से नगर निगम प्रांगण तक उत्पीड़न के विरोध में नारेबाजी

श्रम वह सीढ़ी है जिसके माध्यम से मानवीय गरिमा और रचनात्मक उत्कृष्टता अभिव्यक्त होती है: मुकुल चौहान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। धूम सिंह मेमोरियल पब्लिक स्कूल सीतापुर के निदेशक मुकुल चौहान ने कहा कि हम जिस भी सुख-सुविधा का आनंद लेते हैं, वह किसी न किसी की कड़ी मेहनत का ही उपहार है। श्रम का सम्मान करने का अर्थ केवल किसी अवकाश को मनाना ही नहीं है; बल्कि इसका अर्थ है—हर कार्य में निहित

हरिद्वार में तीन दिवसीय कत्थक कार्यशाला का हुआ समापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऐतिहासिक नगरी कनखल की हवाएं घुंघरुओं की झंकार और सुरीले भजनों से गूंज उठीं, जब एब्सट्रैक्ट डिवाइन डांस अकादमी ने अपनी संस्थापक और प्रसिद्ध कत्थक गुरु माधवी भट्टाचार्य के नेतृत्व में तीन दिवसीय गहन कत्थक कार्यशाला का सफलतापूर्वक समापन किया। लखनऊ घराने की समृद्ध विरासत को समर्पित इस कार्यशाला में महान पद्म विभूषण

निःस्वार्थ रूप से की गई मदद अवश्य ही फलदाई होती हैै : अशोक अग्रवाल

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज एवं वैश्य एकता परिषद द्वारा वानप्रस्थ आश्रम के प्रबंधकों को एक व्हीलचेयर एवं व्हील रिक्शा प्रदान की गई। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं वैश्य एकता परिषद के संयोजक पराग गुप्ता ने कहा कि विकलांगता अभिशाप नहीं है ऐसे लोगों की मदद के

हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन की बैठक आयोजित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हेवी इलेक्ट्रिकल्स वर्कर्स ट्रेड यूनियन द्वारा अपने यूनियन कार्यालय 161 टाइप 3 सेक्टर-1, भेल रानीपुर हरिद्वार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में भेल के कर्मचारी के ज्वलंत मुद्दों को हल करने पर विचार विमर्श किया गया तथा सभी यूनियन के कार्यकर्ताओं के विचारों को सुनने के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal