मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बदहाल परिक्रमा मार्ग के दिन अब बहाल होने वाले हैं। श्रीराम कॉलेज के बाहर वर्षों से चली आ रही जलभराव और जल निकासी की समस्या के समाधान की दिशा में निर्माण कार्य शुरू हो गया है। उत्तर प्रदेश जल निगम नगरीय इकाई और नगरपालिका परिषद के संयुक्त समन्वय से करीब नौ करोड़ रुपये की लागत से 1.40 किलोमीटर लंबे नाले और सीसी सड़क का निर्माण कराया जाएगा। बुधवार को कौशल विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिल देव अग्रवाल और नगरपालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने हवन-पूजन के बाद इस बहुप्रतीक्षित परियोजना का शुभारंभ किया।
इस परियोजना के तहत परिक्रमा मार्ग पर रेशु विहार रेलवे फाटक से अलमासपुर स्थित भगीरथ चौक तक नाले का निर्माण कराया जाएगा। जल निकासी के लिए नाला निर्माण की जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश जल निगम नगरीय इकाई की है, जबकि नगरपालिका परिषद दो चरणों में सीसी सड़क का निर्माण कराएगी। पालिका प्रशासन के द्वारा सड़क निर्माण पर करीब पांच करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

श्रीराम कॉलेज के बाहर बारिश के दौरान सड़क पर पानी भरने से विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और राहगीरों को लंबे समय तक परेशानी का सामना करना पड़ता था। जल निकासी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश रुकने के बाद भी कई घंटे तक सड़क पर पानी जमा रहता था। नई परियोजना से इस समस्या के स्थायी समाधान की उम्मीद है। निर्माण कार्य शुरू होने के बाद मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष और अधिकारियों के साथ मौके पर पूरे निर्माण क्षेत्र का पैदल निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से परियोजना की प्रगति और निर्माण से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने तथा लोगों को आवागमन में परेशानी न होने देने के निर्देश दिए।
नगरपालिका परिषद् की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने इस अवसर पर बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शहरी विकास के मिशन को विभागीय समन्यवय के साथ जनता के हितों को लेकर धरातल पर उतारा जा रहा है। आज डिपॉजिट कार्यक्रम के अंतर्गत रेशू विहार फाटक से श्रीराम कॉलेज होते हुए अलमासपुर के भगीरत चौक तक स्टॉर्म वॉटर ड्रेनेज निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया है। यह निर्माण कार्य पूर्ण होने के साथ ही नगरपालिका परिषद् के द्वारा यहां पर सीसी सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण परियोजना के माध्यम से क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा बरसात के दौरान जलभराव की समस्या से नागरिकों को राहत दिलाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य होगा। उन्होंने कहा कि 1.40 किलोमीटर लंबा नाला और सीसी सड़क निर्माण परियोजना पूरी होने के बाद परिक्रमा मार्ग की स्थिति सुधरेगी और खास तौर पर श्रीराम कॉलेज के बाहर जल निकासी बेहतर होने और जलभराव की समस्या का समाधान होगा। इस अवसर पर श्रीराम गु्रप ऑफ कॉलेजेज के डायरेक्टर डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रवीण खेड़ा, नन्द किशोर पाल, भाजपा नेता पंकज माहेश्वरी, राजेश पाराशर, प्रमोद मित्तल, घनश्याम भगत, हरीश अहलावत, सुशील गोयल, मनोज शर्मा, सभासदगण देवेश कौशिक, ममता बलियान, प्रशांत गौतम एवं जल निगम के एक्सईएन अबु जैद सहित संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।

देश में मोटे अनाज का बढ़ रहा महत्व, श्रीराम कॉलेज में मिलेट्स जागरूकता कार्यक्रम
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज मुज़फ्फरनगर द्वारा उत्तर प्रदेश मिलेट्स ’श्री अन्न” पुनरुद्धार योजना के अंतर्गत कृषि विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से एक दिवसीय मिलेट्स जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों द्वारा मोटे अनाजों अर्थात मिलेट्स से निर्मित स्वादिष्ट खाद्य उत्पाद और उन्हें “सुपरफूड फॉर हेल्दी फ्यूचर” की






