बड़ा उद्योग डूबा तो लघु सूक्ष्म उद्योग क्यों डूबे? दिवाला कानून में करोड़ों फंसे

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। देश के बड़े उद्योग घरानों के दिवालिया होते ही सबसे पहली मार सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों पर पड़ती है। करोड़ों का माल भेजने के बाद भुगतान फंस जाता है, ऊपर से सरकार को वस्तु एवं सेवा कर पहले ही जमा करना पड़ता है। इसी दोहरी मार से सूक्ष्म उद्योग क्षेत्र को बचाने के लिए इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) ने केंद्र सरकार के समक्ष मोर्चा खोला है।
आईआईए मुजफ्फरनगर चैप्टर के चेयरमैन अमित जैन की ओर से माननीय वित्त मंत्री, भारत सरकार को भेजे गए पत्र में दिवाला और दिवालियापन संहिता / राष्ट्रीय कंपनी विधि अधिकरण कानून में सूक्ष्म उद्योगों के हित में आमूलचूल बदलाव की मांग की गई है।
अमित जैन, चेयरमैन, आईआईए मुजफ्फरनगर ने कहा – _”सूक्ष्म-लघु उद्योग के लिए उसका बकाया केवल एक बिल नहीं है, वह उसकी कार्यशील पूंजी, उसके मजदूरों की रोजी-रोटी और उसके अस्तित्व का सवाल है। आज दिवाला संहिता में सूक्ष्म लघु उद्योग को सामान्य लेनदार मानकर कतार में सबसे पीछे खड़ा कर दिया जाता है, यह न्याय नहीं है। सरकार को कर्मकार देय की तरह ही सूक्ष्म लघु उद्योग के देय को भी विशेष सुरक्षा देनी होगी।”
आईआईए कार्यालय पर आयोजित मंथन बैठक में पवन कुमार गोयल, मंडल चेयरमैन, आईआईए सहारनपुर डिवीज़न ने कहा – _”हम माल बेचते हैं, वस्तु एवं सेवा कर सरकार को भरते हैं और जब खरीदार दिवालिया होता है तो पैसा भी डूबता है और भरा हुआ सेल्स कर भी नहीं मिलता। यह दोहरा अन्याय है। यदि सरकार सच में सूक्ष्म लघु उद्योग को बचाना चाहती है तो दिवाला कानून और कर कानून में समन्वय बनाकर न्यूनतम सुरक्षित भुगतान की गारंटी देनी होगी।
*आईआईए की 6 सूत्रीय मांग:*
*1. विशेष प्राथमिकता -* अति सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के बकाये को कर्मकार देय की तरह दिवाला संहिता में सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
*2. न्यूनतम भुगतान की गारंटी -* समाधान योजना या परिसमापन की राशि में से अति सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के लिए न्यूनतम सुरक्षित भुगतान तय हो।
*3. प्रतिनिधि की नियुक्ति -* अधिकरण में अति सूक्ष्म एवं लघु इकाइयों की आवाज उठाने के लिए अधिकृत प्रतिनिधि / सुविधादाता नियुक्त हो।
*4. कानूनों में समन्वय -* सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विकास अधिनियम 2006 के भुगतान सुरक्षा अधिकारों को दिवाला संहिता में मान्यता मिले।
*5. कर न्याय -* जिस माल का भुगतान नहीं मिला और खरीदार दिवालिया हो गया, उस पर भरे गए वस्तु एवं सेवा कर की वापसी / समायोजन की व्यवस्था हो।
*6. पूरी पारदर्शिता -* समाधान पेशेवर द्वारा अति सूक्ष्म एवं लघु उद्यमों के दावों को समय पर निपटाना और समाधान योजना में उन्हें कितना मिलेगा, इसका खुलासा अनिवार्य हो।
यह मांग पत्र प्रधानमंत्री, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, कंपनी कार्य मंत्रालय, दिवाला और दिवालियापन बोर्ड, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम को भी भेजा गया है।
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) ने कहा है कि यदि इस पर जल्द निर्णय नहीं हुआ तो देश भर के सूक्ष्म लघु उद्यमियों को आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।
इस मंथन बैठक में सहारनपुर मंडल के चेयरमैन पवन कुमार गोयल, पूर्व चेयरमैन विपुल भटनागर, मनोज अरोरा, सचिव राहुल मित्तल, कोषाध्यक्ष सुधीर अग्रवाल, युवा विंग कैप्टेन अनमोल अग्रवाल, अमित गर्ग, राज शाह, प्रेरक जैन, नमन जैन, प्राचीर अरोरा, उमेश गोयल, अर्णव अग्रवाल, एडवोकेट तुषार गुप्ता, आदि उपस्थित रहे।

देश में मोटे अनाज का बढ़ रहा महत्व, श्रीराम कॉलेज में मिलेट्स जागरूकता कार्यक्रम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज मुज़फ्फरनगर द्वारा उत्तर प्रदेश मिलेट्स ’श्री अन्न” पुनरुद्धार योजना के अंतर्गत कृषि विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से एक दिवसीय मिलेट्स जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों द्वारा मोटे अनाजों अर्थात मिलेट्स से निर्मित स्वादिष्ट खाद्य उत्पाद और उन्हें “सुपरफूड फॉर हेल्दी फ्यूचर” की

कराटे किंग वेदप्रकाश एवं अभिषेक ने सिखाएं छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। इनरव्हील क्लब ऑफ़ मुज़फ़्फ़रनगर चैम्बर के विशेष सहयोग से वीवी कराटे एकेडमी के डायरेक्टर कराटे किंग वेद प्रकाश शर्मा एवं सेन्साई अभिषेक शर्मा द्वारा जैन कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं को आत्मरक्षा के एडवांस गुर सिखाए गए ताकि विपत्ति आने पर बेटियाँ तत्काल अपनी रक्षा कर सकें इस अवसर पर वीवी कराटे अकेडमी

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अदनान नवाज खान व प्रदेश सचिव अमन अंसारी का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अदनान नवाज खान एवं प्रदेश सचिव अमन अंसारी का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अदनान नवाज खान ने नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस की विचाराधारा का आमजन में प्रचार प्रसार करने के साथ युवाओं को पार्टी से जोड़कर संगठन को मजबूत

डेंगू मलेरिया की रोकथाम के लिए नगर निगम चलाएगा सघन अभियान, नगर आयुक्त ने दिए निर्देश

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर आयुक्त ने डेंगू, मलेरिया एवं अन्य रोगों की रोकथाम के लिए सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा.पवन कार्की की अध्यक्षता में नगर निगम में आयोजित बैठक में बीमारियों के रोकथाम के प्रयासों की समीक्षा करते हुए नगर आयुक्त ने सघन अभियान चलाने के निर्देश देते हुए कहा

पार्षद नामित होने पर समर्थकों ने दी लव शर्मा को बधाई और शुभकामनाएं

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा नेता लव शर्मा को नगर निगम में पार्षद नामित किए जाने पर उनके समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है। मंगलवार देर रात लव शर्मा को पार्षद नामित किए जाने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में समर्थक एवं शुभचिंतक ढोल-नगाड़ों के साथ उनके निवास पर पहुंचे और आतिशबाजी

सुभाष कपिल बने सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के महामंत्री

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के महामंत्री पं.गोपाल कृष्ण बडोला के त्यागपत्र के बाद सुभाष कपिल को संस्था का महामंत्री चुना गया है। बुधवार को सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के कार्यकारिणी सदस्यों, संरक्षकों, आयोजन समिति के सदस्यों और सलाहकार समिति के सदस्यों की बैठक अम्बरीष रस्तोगी की अध्यक्षता में माया देवी प्रांगण में स्थित

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal