पार्षद नामित होने पर समर्थकों ने दी लव शर्मा को बधाई और शुभकामनाएं

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा नेता लव शर्मा को नगर निगम में पार्षद नामित किए जाने पर उनके समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है। मंगलवार देर रात लव शर्मा को पार्षद नामित किए जाने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में समर्थक एवं शुभचिंतक ढोल-नगाड़ों के साथ उनके निवास पर पहुंचे और आतिशबाजी करते हुए मिठाई खिलाकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समर्थकों ने कहा कि लव शर्मा लंबे समय से संगठन एवं जनसेवा के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, सरल एवं सहज व्यवहार तथा जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता को देखते हुए उन्हें नगर निगम हरिद्वार में नामित पार्षद की जिम्मेदारी मिलना कार्यकर्ताओं के लिए गौरव का विषय है। समर्थकों ने विश्वास व्यक्त किया कि लव शर्मा अपनी नई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए हरिद्वार के विकास तथा जनहित से जुड़े विषयों को नगर निगम में प्रभावी ढंग से उठाएंगे और जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। लव शर्मा ने जिला संगठन, प्रदेश संगठन, उत्तराखंड सरकार, वरिष्ठजनों, कार्यकर्ताओं एवं सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपी गई है। उसका पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करते हुए हरिद्वार के विकास, जनसेवा और जनहित में योगदान करना उनकी सर्वाेच्च प्राथमिकता रहेगी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बिंदरपाल, अरविंद कुशवाहा, मनोज कुमार, शुभम सैनी, प्रवीण पाल, सुधीर कुमार, नकलीराम, नीरज राठौर, सचिन चौधरी, मनोज शर्मा, राहुल शर्मा, प्रवीण श्रीवास्तव, अर्जुन श्रीवास्तव, मनोज चौहान, डा.बी.चन्द, वर्षा, नीलम, शालिनी, अमित शास्त्री, नीलिमा शास्त्री, महिपाल सिंह, वीना अरोड़ा, अर्जुन त्यागी सहित बड़ी संख्या में समर्थक और भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

देश में मोटे अनाज का बढ़ रहा महत्व, श्रीराम कॉलेज में मिलेट्स जागरूकता कार्यक्रम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज मुज़फ्फरनगर द्वारा उत्तर प्रदेश मिलेट्स ’श्री अन्न” पुनरुद्धार योजना के अंतर्गत कृषि विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से एक दिवसीय मिलेट्स जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों द्वारा मोटे अनाजों अर्थात मिलेट्स से निर्मित स्वादिष्ट खाद्य उत्पाद और उन्हें “सुपरफूड फॉर हेल्दी फ्यूचर” की

कराटे किंग वेदप्रकाश एवं अभिषेक ने सिखाएं छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। इनरव्हील क्लब ऑफ़ मुज़फ़्फ़रनगर चैम्बर के विशेष सहयोग से वीवी कराटे एकेडमी के डायरेक्टर कराटे किंग वेद प्रकाश शर्मा एवं सेन्साई अभिषेक शर्मा द्वारा जैन कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं को आत्मरक्षा के एडवांस गुर सिखाए गए ताकि विपत्ति आने पर बेटियाँ तत्काल अपनी रक्षा कर सकें इस अवसर पर वीवी कराटे अकेडमी

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अदनान नवाज खान व प्रदेश सचिव अमन अंसारी का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अदनान नवाज खान एवं प्रदेश सचिव अमन अंसारी का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अदनान नवाज खान ने नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस की विचाराधारा का आमजन में प्रचार प्रसार करने के साथ युवाओं को पार्टी से जोड़कर संगठन को मजबूत

डेंगू मलेरिया की रोकथाम के लिए नगर निगम चलाएगा सघन अभियान, नगर आयुक्त ने दिए निर्देश

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर आयुक्त ने डेंगू, मलेरिया एवं अन्य रोगों की रोकथाम के लिए सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा.पवन कार्की की अध्यक्षता में नगर निगम में आयोजित बैठक में बीमारियों के रोकथाम के प्रयासों की समीक्षा करते हुए नगर आयुक्त ने सघन अभियान चलाने के निर्देश देते हुए कहा

सुभाष कपिल बने सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के महामंत्री

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के महामंत्री पं.गोपाल कृष्ण बडोला के त्यागपत्र के बाद सुभाष कपिल को संस्था का महामंत्री चुना गया है। बुधवार को सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के कार्यकारिणी सदस्यों, संरक्षकों, आयोजन समिति के सदस्यों और सलाहकार समिति के सदस्यों की बैठक अम्बरीष रस्तोगी की अध्यक्षता में माया देवी प्रांगण में स्थित

यूनियन बैंक शाखा के प्रबंधक के जन्म दिन पर बैंक में किया गया सुंदरकांड का पाठ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की हरिद्वार शाखा के प्रबंधक गौपाल मौर्य के जन्मदिन के अवसर पर मंगलवार को बैंक में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। बैंक परिसर में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में संतों, राजनेताओं और व्यापारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में राम मंदिर आंदोलन जुड़े रहे विनय कटियार, गंगा महासभा के अध्यक्ष

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal