देश में मोटे अनाज का बढ़ रहा महत्व, श्रीराम कॉलेज में मिलेट्स जागरूकता कार्यक्रम

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज मुज़फ्फरनगर द्वारा उत्तर प्रदेश मिलेट्स ’श्री अन्न” पुनरुद्धार योजना के अंतर्गत कृषि विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से एक दिवसीय मिलेट्स जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों द्वारा मोटे अनाजों अर्थात मिलेट्स से निर्मित स्वादिष्ट खाद्य उत्पाद और उन्हें “सुपरफूड फॉर हेल्दी फ्यूचर” की संकल्पना से जोड़ना था। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कपिल देव अग्रवाल राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार उत्तर प्रदेश, डॉ सुधीर सैनी जिला अध्यक्ष भाजपा, डॉ वीरपाल निर्वाल, अध्यक्ष जिला पंचायत मुज़फ्फरनगर विशिष्ट अतिथि प्रमोद सिरोही, कृषि विज्ञान विभाग उपनिदेशक उत्तर प्रदेश तथा कृषि विज्ञान केंद्र, बघरा की विषय विशेषज्ञ, डॉ सविता आर्य, कृषि विज्ञान केंद्र, चित्तौड़ा की विषय विशेषज्ञ, डॉ पूजा, जिला विकास अधिकारी दिग्विजय नाथ तिवारी तथा डॉ प्रेरणा मित्तल, प्राचार्या श्री राम कॉलेज, डॉ विनीत कुमार शर्मा, डीन एकेडमिक्स श्री राम कॉलेज द्वारा संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्लवित के किया गया।
इस अवसर पर अतिथियों ने अपने संबोधन में बताया कि भारत एक कृषि प्रधान देश है और हमारे पूर्वजों की भोजन व्यवस्था में मोटे अनाज का विशेष स्थान रहा है। बाजरा, ज्वार, रागी, कुटकी, कोदो, सांवा और कंगनी जैसे अनाज सदियों से हमारे भोजन का हिस्सा रहे हैं। आज आधुनिक जीवनशैली के कारण हम इन पारंपरिक अनाजों को भूलते जा रहे हैं, जबकि वैज्ञानिक दृष्टि से इनका महत्व लगातार बढ़ रहा है। रागी देखने में छोटा अनाज है, लेकिन पोषण की दृष्टि से इसका महत्व बहुत बड़ा है। इसमें कैल्शियम, फाइबर, प्रोटीन, आयरन तथा विभिन्न खनिज तत्व पाए जाते हैं। विशेष रूप से रागी को कैल्शियम के अच्छे स्रोत के रूप में जाना जाता है।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत उद्बोधन से हुई जिसके बाद विभिन्न सत्रों में मिलेट्स से संबंधित जानकारी साझा की गई। वक्ताओं ने बताया कि मिलेट्स आज हम ऐसी जीवनशैली अपना रहे हैं जिसमें फास्ट फूड, अत्यधिक प्रसंस्कृत खाद्य पदार्थ और परिष्कृत अनाज का सेवन बढ़ रहा है। दूसरी ओर, मोटे अनाज जैसे प्राकृतिक और फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ हमारे भोजन में कम होते जा रहे हैं।हमें यह समझना होगा कि स्वस्थ शरीर के लिए केवल पेट भरना पर्याप्त नहीं है, बल्कि पौष्टिक भोजन करना भी आवश्यक है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने इन्हें “श्री अन्न” अर्थात “न्यूट्रिशन ग्रेन्स” का नाम दिया है। यह संज्ञा इस बात को दर्शाती है कि भारतीय परंपरा में मिलेट्स का विशेष सांस्कृतिक और पोषण महत्व रहा है। इस अवसर पर छात्रों द्वारा मिलेट्स से बने विभिन्न व्यंजनों और उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई गई। कृषि, बायोसाइंस और होम साइंस विभाग के छात्रों ने नवाचार और उद्यमिता की संभावनाओं को ध्यान में रखते हुए आटा, स्नैक्स तथा अन्य स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थों को प्रस्तुत किया। इन तैयारियों का मूल्यांकन निर्णायक मंडल द्वारा किया गया और विजेताओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में छात्रों ने मिलेट्स से बने व्यंजनों की विविधता प्रस्तुत की। विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया, जिनमें प्रमुख विजेता इस प्रकार हैं दृडेज़र्ट श्रेणी, प्रथम स्थान राजभरती द्वितीय स्थान पर शगुन तृतीय स्थान इकरा (फास्ट फूड) प्रथम स्थान मुस्कान द्वितीय स्थान पर कंचन तृतीय स्थान हिमांशु व विक्रांत ( फ्राइड फूड) प्रथम स्थान शाकिर आलम द्वितीय स्थान पर संजीव तृतीय स्थान तुषार व रिजवान ( पेयपदार्थ ) प्रथम स्थान निधि द्वितीय स्थान पर वर्तिका तृतीय स्थान रंजन कुमार ( डिनर डीस) प्रथम स्थान विंध्याचल द्वितीय स्थान पर ऋचा तृतीय स्थान शिवानी ( इवनिंग स्नॉक) प्रथम स्थान खुशी गर्ग द्वितीय स्थान पर गुंजन तृतीय स्थान इकरा ( ब्रेक फास्ट ) प्रथम स्थान प्रियांशी द्वितीय स्थान पर शिफा तृतीय स्थान दीपक ( हीट डेडिकेटेड ) प्रथम स्थान संदीप द्वितीय स्थान पर शिवानी तृतीय स्थान वंशिका ( नमकीन ) प्रथम स्थान देव कुमार द्वितीय स्थान पर शिवानी तृतीय स्थान सौरव (बेक्ड फूड ) प्रथम स्थान सुप्रिया द्वितीय स्थान पर सेजल तृतीय स्थान शिवानी कुमारी (फर्मेंटेड फूड ) प्रथम स्थान हर्ष कुमार द्वितीय स्थान पर शुभ्रा तृतीय स्थान मो मुबाशिर ( अन्य खाद्य पदार्थ ) कार्यक्रम में छात्रों की प्रस्तुतियों का मूल्यांकन विशेषज्ञों की समिति द्वारा किया गया और विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के आयोजन में विभिन्न समितियों का गठन किया गया जिनमें गेस्ट ग्रीटिंग कमेटी, ऑर्गेनाइजिंग कमेटी, रजिस्ट्रेशन कमेटी, जजिंग कमेटी तथा मूल्यांकन एवं परिणाम घोषणा समिति प्रमुख रहीं। इन समितियों में कॉलेज के शिक्षकों और छात्रों ने सक्रिय भूमिका निभाई।इस अवसर पर यह भी रेखांकित किया गया कि मिलेट्स का अधिकाधिक उपयोग न केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है बल्कि यह कृषि की स्थिरता और राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा को सुनिश्चित करने की दिशा में भी एक प्रभावी कदम है। मिलेट्स उत्पादन और उपभोग को बढ़ावा देकर कुपोषण से लड़ने और ग्रामीण स्तर पर उद्यमिता को प्रोत्साहित करने में भी मदद मिलेगी।श्रीराम कॉलेज द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम छात्रों और उपस्थित जनसमूह के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हुआ। कॉलेज प्रबंधन ने इस प्रकार के सामाजिक और शैक्षणिक महत्व के आयोजनों को आगे भी निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर कार्यक्रम का सफल संचालन कपिल धीमान, डीन बाहय प्रवेश ने किया।
इस अवसर पर डॉ मोहम्मद नईम, विभाग अध्यक्ष कृषि विभाग, डॉ श्वेता राठी, डीन गृहविज्ञान विभाग, डॉ विपिन सैनी, विभाग अध्यक्ष बायो साइंस, डॉ प्रवीण मलिक, डॉ अक्षय कुमार, डॉ अंजली झाकर, डॉ रीनू कुमार, डॉ स्नेह यादव, डॉ रिया जाकवाल व सूरज सिंह सहायक अध्यापक कृषि विभाग तथा रमा मेडियान, सहायक अध्यापिका, बेसिक साइंस वही दीपश्री, सोफिया अंसारी व आयशा सहायक अध्यापिका होमसाइंस विभाग तथा बिन्नू पुण्डीर, मुक्त सहायक अध्यापिका कला विभाग एवं विकास त्यागी, जहरा हुसैन व अंकित कुमार सहायक अध्यापक बायोसाइंस विभाग और कॉलेज के सभी विभागों के विभाग अध्यक्ष एवं शिक्षकगण उपस्थित रहें।

कराटे किंग वेदप्रकाश एवं अभिषेक ने सिखाएं छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। इनरव्हील क्लब ऑफ़ मुज़फ़्फ़रनगर चैम्बर के विशेष सहयोग से वीवी कराटे एकेडमी के डायरेक्टर कराटे किंग वेद प्रकाश शर्मा एवं सेन्साई अभिषेक शर्मा द्वारा जैन कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं को आत्मरक्षा के एडवांस गुर सिखाए गए ताकि विपत्ति आने पर बेटियाँ तत्काल अपनी रक्षा कर सकें इस अवसर पर वीवी कराटे अकेडमी

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अदनान नवाज खान व प्रदेश सचिव अमन अंसारी का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अदनान नवाज खान एवं प्रदेश सचिव अमन अंसारी का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अदनान नवाज खान ने नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस की विचाराधारा का आमजन में प्रचार प्रसार करने के साथ युवाओं को पार्टी से जोड़कर संगठन को मजबूत

डेंगू मलेरिया की रोकथाम के लिए नगर निगम चलाएगा सघन अभियान, नगर आयुक्त ने दिए निर्देश

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर आयुक्त ने डेंगू, मलेरिया एवं अन्य रोगों की रोकथाम के लिए सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा.पवन कार्की की अध्यक्षता में नगर निगम में आयोजित बैठक में बीमारियों के रोकथाम के प्रयासों की समीक्षा करते हुए नगर आयुक्त ने सघन अभियान चलाने के निर्देश देते हुए कहा

पार्षद नामित होने पर समर्थकों ने दी लव शर्मा को बधाई और शुभकामनाएं

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा नेता लव शर्मा को नगर निगम में पार्षद नामित किए जाने पर उनके समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है। मंगलवार देर रात लव शर्मा को पार्षद नामित किए जाने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में समर्थक एवं शुभचिंतक ढोल-नगाड़ों के साथ उनके निवास पर पहुंचे और आतिशबाजी

सुभाष कपिल बने सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के महामंत्री

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के महामंत्री पं.गोपाल कृष्ण बडोला के त्यागपत्र के बाद सुभाष कपिल को संस्था का महामंत्री चुना गया है। बुधवार को सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के कार्यकारिणी सदस्यों, संरक्षकों, आयोजन समिति के सदस्यों और सलाहकार समिति के सदस्यों की बैठक अम्बरीष रस्तोगी की अध्यक्षता में माया देवी प्रांगण में स्थित

यूनियन बैंक शाखा के प्रबंधक के जन्म दिन पर बैंक में किया गया सुंदरकांड का पाठ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की हरिद्वार शाखा के प्रबंधक गौपाल मौर्य के जन्मदिन के अवसर पर मंगलवार को बैंक में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। बैंक परिसर में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में संतों, राजनेताओं और व्यापारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में राम मंदिर आंदोलन जुड़े रहे विनय कटियार, गंगा महासभा के अध्यक्ष

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal