राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन ने उठाया रेलवे स्टेशन के सामने बनी मस्जिद का मुद्दा

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन द्वारा मुजफ्फरनगर में रेलवे स्टेशन के सामने शत्रु संपत्ति पर मस्जिद के बराबर में खाली पड़ी 400 गज जगह पर माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी एवं शत्रु संपत्ति अभिरक्षक विभाग गृह मंत्रालय और कस्टोडियन के रूप में जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर से मंदिर निर्माण के लिए अनुमति मांगी है संगठन में मांग करते हुए कहा कि जब सरकार ने रेलवे स्टेशन के सामने खसरा नंबर 930 शत्रु संपत्ति जो जिला प्रशासन और सरकार खाली कराने में असमर्थ है। उक्त संपत्ति को सरकार ने वर्ग विशेष के लोगों को दे रखा है जो संपत्ति से दुकानों का किराया तक वसूल कर रहे हैं नवाज आदि पढ़ रहे हैं अपने सभी कार्य पूर्ण कर रहे हैं तो सरकार उदारता दिखाते हुए बराबर में पड़ी 400 वर्ग गज जमीन को हिंदुओं के मंदिर के लिए दी जानी चाहिए
राष्ट्रीय हिंदू शक्ति संगठन ने मुख्यमंत्री और जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में दावा किया है कि रेलवे स्टेशन के सामने खसरा नंबर 930 की जमीन शत्रु संपत्ति के रूप में सरकारी अभिलेखों में दर्ज है। संगठन का आरोप है कि इस जमीन के एक हिस्से पर मस्जिद और अन्य निर्माण किए गए हैं, लेकिन वर्षों से मांग के बावजूद प्रशासन की ओर से कथित अवैध निर्माण को हटाने और संपत्ति पर कब्जा लेने की कार्रवाई नहीं की गई।
ज्ञापन में संगठन ने विशेष रूप से मस्जिद के बराबर में खाली पड़ी करीब 400 गज जमीन पर मंदिर निर्माण की अनुमति मांगी है। संगठन का तर्क है कि “जब शत्रु संपत्ति पर मस्जिद का निर्माण हो सकता है, तो उसी स्थान पर हिंदू समाज को मंदिर बनाने की अनुमति क्यों नहीं दी जा सकती। संगठन ने कहा कि मंदिर निर्माण के लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने को वह तैयार है और प्रमुख सामाजिक एवं प्रतिष्ठित लोगों के सहयोग से मंदिर का शिलान्यास कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा संगठन में साकेत कॉलोनी में स्थित मजार और रुड़की रोड पर स्थित मजार को तुरंत हटाने की मांग प्रशासन से की है। इस दौरान संजय अरोड़ा, राजीव कुमार बंसल, सरिता शर्मा अरोड़ा, प्रवीण जैन, कन्हैया लाल शर्मा, राजू वाल्मीकि, संजीव मलिक, प्रदीप कुमार, राजकुमार गर्ग, राजेश शर्मा, श्याम वर्मा, अनिल मलिक, सचिन पवार, हरीश चौधरी, विनोद मलिक, नितिन बंसल, संजीव शर्मा, अमरीश शर्मा अनेक प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।

देश में मोटे अनाज का बढ़ रहा महत्व, श्रीराम कॉलेज में मिलेट्स जागरूकता कार्यक्रम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज मुज़फ्फरनगर द्वारा उत्तर प्रदेश मिलेट्स ’श्री अन्न” पुनरुद्धार योजना के अंतर्गत कृषि विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से एक दिवसीय मिलेट्स जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों द्वारा मोटे अनाजों अर्थात मिलेट्स से निर्मित स्वादिष्ट खाद्य उत्पाद और उन्हें “सुपरफूड फॉर हेल्दी फ्यूचर” की

कराटे किंग वेदप्रकाश एवं अभिषेक ने सिखाएं छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। इनरव्हील क्लब ऑफ़ मुज़फ़्फ़रनगर चैम्बर के विशेष सहयोग से वीवी कराटे एकेडमी के डायरेक्टर कराटे किंग वेद प्रकाश शर्मा एवं सेन्साई अभिषेक शर्मा द्वारा जैन कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं को आत्मरक्षा के एडवांस गुर सिखाए गए ताकि विपत्ति आने पर बेटियाँ तत्काल अपनी रक्षा कर सकें इस अवसर पर वीवी कराटे अकेडमी

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अदनान नवाज खान व प्रदेश सचिव अमन अंसारी का स्वागत

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अदनान नवाज खान एवं प्रदेश सचिव अमन अंसारी का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अदनान नवाज खान ने नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस की विचाराधारा का आमजन में प्रचार प्रसार करने के साथ युवाओं को पार्टी से जोड़कर संगठन को मजबूत

डेंगू मलेरिया की रोकथाम के लिए नगर निगम चलाएगा सघन अभियान, नगर आयुक्त ने दिए निर्देश

हरिद्वार (रिपोर्टर)। नगर आयुक्त ने डेंगू, मलेरिया एवं अन्य रोगों की रोकथाम के लिए सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा.पवन कार्की की अध्यक्षता में नगर निगम में आयोजित बैठक में बीमारियों के रोकथाम के प्रयासों की समीक्षा करते हुए नगर आयुक्त ने सघन अभियान चलाने के निर्देश देते हुए कहा

पार्षद नामित होने पर समर्थकों ने दी लव शर्मा को बधाई और शुभकामनाएं

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा नेता लव शर्मा को नगर निगम में पार्षद नामित किए जाने पर उनके समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल है। मंगलवार देर रात लव शर्मा को पार्षद नामित किए जाने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में समर्थक एवं शुभचिंतक ढोल-नगाड़ों के साथ उनके निवास पर पहुंचे और आतिशबाजी

सुभाष कपिल बने सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के महामंत्री

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के महामंत्री पं.गोपाल कृष्ण बडोला के त्यागपत्र के बाद सुभाष कपिल को संस्था का महामंत्री चुना गया है। बुधवार को सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के कार्यकारिणी सदस्यों, संरक्षकों, आयोजन समिति के सदस्यों और सलाहकार समिति के सदस्यों की बैठक अम्बरीष रस्तोगी की अध्यक्षता में माया देवी प्रांगण में स्थित

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal