मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद में संचालित निजी अस्पतालों और मेडिकल सेंटरों में मानकों की अनदेखी तथा उपचार के दौरान होने वाली मौतों के मामलों को लेकर शिवसेना ने स्वास्थ्य विभाग से सख्त कार्रवाई की मांग की है। सोमवार को पश्चिम प्रदेश प्रमुख ललित मोहन शर्मा के निर्देश पर शिवसेना जिला अध्यक्ष बिट्टू सिखेड़ा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार तेवतिया से मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल ने सीएमओ को जनपद में संचालित निजी अस्पतालों और मेडिकल सेंटरों से संबंधित विभिन्न शिकायतों से अवगत कराया। पदाधिकारियों ने कहा कि कई स्थानों पर बिना निर्धारित मानकों के अस्पताल और सेंटर संचालित किए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। वहीं, कुछ निजी अस्पतालों में उपचार के दौरान लगातार मौत होने के मामलों को लेकर भी लोगों में चिंता है। प्रतिनिधिमंडल ने ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। शिवसेना पदाधिकारियों ने कहा कि जनपद में संचालित सभी निजी अस्पतालों और मेडिकल सेंटरों की नियमित जांच के साथ ही अचानक निरीक्षण कराया जाना चाहिए। जांच के दौरान पंजीकरण, चिकित्सकीय स्टाफ, भवन, उपकरण, अग्निशमन व्यवस्था, साफ-सफाई और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सा सुविधाओं समेत निर्धारित मानकों की पड़ताल की जाए। जो संस्थान मानकों को पूरा नहीं करते पाए जाएं, उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए। प्रतिनिधिमंडल ने विशेष रूप से फर्जी तरीके से संचालित हो रहे अस्पतालों और सेंटरों को चिन्हित कर सील किए जाने की मांग रखी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार तेवतिया ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से निजी अस्पतालों और मेडिकल सेंटरों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों और सेंटरों की जांच व्यवस्था को और प्रभावी बनाया जाएगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वाले संस्थानों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य जनपद में किसी भी ऐसे अस्पताल या सेंटर को संचालित नहीं होने देना है, जो निर्धारित नियमों और मानकों को पूरा नहीं करता | प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि मरीजों की सुरक्षा और बेहतर चिकित्सा व्यवस्था के लिए स्वास्थ्य विभाग को लगातार निगरानी बनाए रखनी चाहिए। इस दौरान मुकेश त्यागी, राजीव गर्ग, उज्ज्वल पंडित, अरुण कुमार, विशाल नायक, कुलदीप नायक, रविंद्र चौहान, रोशन कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

देश में मोटे अनाज का बढ़ रहा महत्व, श्रीराम कॉलेज में मिलेट्स जागरूकता कार्यक्रम
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज मुज़फ्फरनगर द्वारा उत्तर प्रदेश मिलेट्स ’श्री अन्न” पुनरुद्धार योजना के अंतर्गत कृषि विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से एक दिवसीय मिलेट्स जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों द्वारा मोटे अनाजों अर्थात मिलेट्स से निर्मित स्वादिष्ट खाद्य उत्पाद और उन्हें “सुपरफूड फॉर हेल्दी फ्यूचर” की






