हरिद्वार (रिपोर्टर)। महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने प्रतिनिधिमंडल के साथ मेला अस्पताल के सीएमएस डा.शशिकांत से मुलाकात कर अस्पताल में मरीजों को अल्ट्रासाउंड चिकित्सक सहित अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल ने अस्पताल में टोकन सिस्टम लागू किए जाने पर सीएमएस का आभार भी जताया। मुलाकात के दौरान महानगर व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष सुनील सेठी ने सीएमएस डा.शशिकांत से मरीजों को हो रही परेशानी से अवगत कराते हुए अस्पताल में जल्द से जल्द अल्ट्रासाउंड चिकित्सक नियुक्त किए जाने की मांग की। सेठी ने बताया कि चिकित्सक नहीं होने की वजह से मरीजों को बाहर महंगी दरों पर अल्ट्रासाउंड कराना पड़ रहा है। साथ ही भीड़ प्रबंधन के लिए अतिरिक्त काउंटर, चिकित्सक व कर्मचारी तैनात करने की मांग भी की। सीएमएस डा.शशिकांत ने अस्तपाल में सुविधाएं बढ़ाए जाने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में वरुण भाटिया, दीप सिंह, सोनू चौधरी, पंकज माटा, हरिमोहन भारद्वाज, राजेश पांडे, राकेश सिंह आदि शामिल रहे।

देश में मोटे अनाज का बढ़ रहा महत्व, श्रीराम कॉलेज में मिलेट्स जागरूकता कार्यक्रम
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज मुज़फ्फरनगर द्वारा उत्तर प्रदेश मिलेट्स ’श्री अन्न” पुनरुद्धार योजना के अंतर्गत कृषि विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से एक दिवसीय मिलेट्स जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों द्वारा मोटे अनाजों अर्थात मिलेट्स से निर्मित स्वादिष्ट खाद्य उत्पाद और उन्हें “सुपरफूड फॉर हेल्दी फ्यूचर” की






