पत्रकारिता विभाग में नये छात्रों का इंडक्शन प्रोग्राम आज से

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज के जर्नलिज्म एंड मास मीडिया विभाग में सोमवार से नये छात्रों का इंडक्शन प्रोग्राम शुरू हो रहा है। तीन दिवसीय (7 से 9 सितंबर) तक चलने वाले इस कार्यक्रम में बीएजेएमसी प्रथम और एमएजेएमसी प्रथम में नवप्रवेशित छात्रों को कॉलेज, विभाग और उनके पाठ्यक्रम से संबंधित जानकारी दी जायेगी। विभाग में आयोजित इस कार्यक्रम के पहले दिन सुबह 9: 30 बजे से 9: 40 बजे तक सहायक प्राध्यापक मयंक वर्मा स्वागत संबोधन करेंगे। 9: 40 बजे से 10:00 बजे तक कॉलेज की प्राचार्या डॉ प्रेरणा मितल ‘कॉलेज को जानो’ सत्र को संबोधित करेंगी।विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ ओमप्रकाश कुशवाहा ‘ विभाग को जानो’ सत्र को संबोधित करेंगे वहीं सहायक प्राध्यापक आशीष छात्रों का गेट टूगेदर करेंगे। कार्यक्रम के दूसरे दिन 8 सितंबर को सहायक प्राध्यापक शिवानी वमन विभाग के नियम कानून से छात्रों को अवगत करायेंगी। चीफ लाइब्रेरियन डॉ अमित कुमार यादव छात्रों को पुस्तकालय और उसके नियमों के बारे में जानकारी देंगे। सहायक प्राध्यापक मयंक वर्मा की देखरेख में छात्र शो यूओर टेलेंट प्रतियोगिता में भाग लेंगे। कार्यक्रम के अंतिम दिन 9 सितंबर को परीक्षा विभाग में सहायक परीक्षा नियंत्रक डॉ संतोष छात्रों को परीक्षा के बारे में पूरी जानकारी देंगे। पत्रकारिता में कैरियर को लेकर जानकारी सहायक प्राध्यापक आशीष देंगे और सभी छात्रों को फैकल्टी की मौजूदगी में कॉलेज का भ्रमण कराया जायेगा।

आरक्षण सुधार और यूजीसी रोलबैक की मांग को लेकर स्वर्ण समाज का आंदोलन

बहादराबाद (रिपोर्टर)। यूजीसी से संबंधित प्रस्तावित प्रावधानों को वापस लेने और आरक्षण व्यवस्था में आवश्यक सुधार की मांग को लेकर रविवार को बहादराबाद में स्वर्ण समाज की महासभा आयोजित की गई। महासभा में बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। वक्ताओं ने सरकार से मांगों पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र निर्णय लेने की

भीषण बाढ़ से प्रभावित बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आएं स्वतंत्रता सेनानी शहीद परिवार- जितेन्द्र रघुवंशी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इस वर्ष देश भर में भयंकर वर्षा के कारण गंगा, यमुना, नर्मदा, मंदाकिनी, कोशी सहित अनेकानेक नदियों ने अब तक के वर्षा के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं, नदियों के किनारे की आवासीय कालोनियां नदियों के बाढ़ से अत्यधिक प्रभावित हुई हैं। सरकार के साथ स्वयंसेवी संस्थाएं भी अपने अपने स्तर पर बाढ़ग्रस्त

विद्या भारती के तत्वावधान में 38वीं क्षेत्रीय शूटिंग एवं कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जानसठ रोड स्थित लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विद्या भारती के तत्वाधान में 38वीं क्षेत्रीय शूटिंग एवं कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि अन्तर्राष्ट्रीय खिलाडी एवं एशियन पदक विजेता विजय तोमर, पालिका के पूर्व अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, उद्योगपति विपुल भटनागर, कर्नल सुधीर कुमार सिंह, खेल पर्यवेक्षक जन शिक्षा समिति

नाबालिग दुष्कर्म पीड़िता के घर पहुंचे गौरव स्वरूप, आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। छपार थाना क्षेत्र के गांव छपरा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की रात मंदिर जा रही नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर अगवा करने और उसके साथ दुष्कर्म किए जाने के मामले को लेकर वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप पीड़िता के घर पहुंचे। इस दौरान पूर्व विधायक प्रमोद उटवाल और पूर्व विधायक अशोक कंसल के साथ ही

वीर भारत क्लब द्वारा 77वीं श्री कृष्ण रथ यात्रा महोत्सव का भव्य शुभारंभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। धर्म और आस्था की नगरी मुजफ्फरनगर में वीर भारत क्लब के तत्वावधान में आयोजित होने वाले ऐतिहासिक 77वें श्री कृष्ण रथ यात्रा महोत्सव का भव्य आगाज हो गया है। टाउन हॉल परिसर में आयोजित एक विशेष धार्मिक अनुष्ठान के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता गौरव स्वरूप ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की

सहारनपुर की 119 साल पुरानी मस्जिद पर बुलडोजर एक्शन के बाद हरेंद्र मलिक समेत सपा का 16 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल कल करेगा दौरा

मुजफ्फरनगर/सहारनपुर (रिपोर्टर)। जनपद सहारनपुर के कलेक्ट्रेट परिसर स्थित 119 साल पुरानी मस्जिद को गिराए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले को लेकर समाजवादी पार्टी ने सहारनपुर का दौरा करने और पूरे प्रकरण की जानकारी जुटाने के लिए 16 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल गठित किया है। इस प्रतिनिधिमंडल में मुजफ्फरनगर सांसद हरेंद्र मलिक भी शामिल

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई