हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने सफाई कर्मचारियों को रक्षा सूत्र बांधा और शुभकामनाएं दी। मेयर किरण जैसल ने कहा कि कुछ व्यक्ति रिश्तों की डोर बांधते हैं और कुछ सारे शहर की सफाई की ज़िम्मेदारी निभाते हैं। उन्होंने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था बनाए रखने में सफाईकर्मियों की मुख्य भूमिका है। प्रतिदिन शहर की सफाई व्यवस्था बनाने में योगदान करने वाले सफाई कर्मचारियों के समर्पण और परिश्रम का सभी को सम्मान करना चाहिए। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष रीता चमोली, वरिष्ठ कार्यकर्ता रजनी वर्मा, मन्नू रावत, जिला महामन्त्री रेनू शर्मा, डा.चित्रा शर्मा, मनीषा त्यागी, रमा शर्मा, बिंदिया गोयल, कुमारी अंशिका, कुमारी दीक्षा आदि मौजूद रहे।

वर्धमान में सैकड़ों खिलाड़ियों ने जीता चैम्पियंस का खिताब
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। वर्धमान हॉस्पिटल में विश्व ख्याति प्राप्त डॉ मुकेश जैन के विशेष सहयोग से चैम्पियन आँफ चैंपियन्स जेपनीज काता कॉम्पटीशन का विशाल आयोजन किया गया जिसमें पुरुष वर्ग में दिल्ली से मुख्य अतिथि हाना स्पोर्ट्स लिमिटेड के डायरेक्टर मदन कुमार पधारे। वहीं महिला वर्ग में पूर्व चेयरमैन नगर पालिका अंजू अग्रवाल ने मुख्य अतिथि






