राष्ट्रीय खेल दिवस पर डीएस पब्लिक स्कूल ने किया हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को नमन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। डीएस पब्लिक स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हॉकी के महान खिलाड़ी एवं हॉकी के जादूगर के रूप में प्रसिद्ध मेजर ध्यानचंद को उनके जन्म दिवस पर श्रद्धापूर्वक पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनको भावपूर्वक नमन किया गया। आज आयोजित कार्यक्रम में स्कूल कोऑर्डिनेटर संदीप दीक्षित एवं स्कूल खेल शिक्षक रजनीश शर्मा, कमल शर्मा तथा सागर गौतम सहित विद्यालय में उपस्थित शिक्षक शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उनको श्रद्धा पूर्वक नमन किया। कार्यक्रम में स्कूल कोऑर्डिनेटर संदीप दीक्षित ने विद्यार्थियों को मेजर ध्यानचंद के जीवन एवं हॉकी में देश के लिए उनके स्वर्णिम योगदान के विषय में बताया। मेजर ध्यानचंद को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद ने 1926 से 1949 तक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हाकी खेला । उन्होंने अपने पूरे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय करियर में 1,000 से अधिक गोल किए। हॉकी में उनके अतुलनीय योगदान को देखते हुए भारत सरकार में उन्हें 1956 में भारत के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान, पद्म भूषण से सम्मानित किया। एवं उनके जन्मदिन, 29 अगस्त को भारत में हर वर्ष राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की । मेजर ध्यानचंद के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के लिए ही भारत सरकार, देश का सर्वोच्च खेल पुरस्कार भी उन्हीं के नाम मेजर ध्यान चंद खेल रत्न पुरस्कार के रूप में खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को प्रदान करती है ।कप्तान थे। कार्यक्रम में मेजर ध्यानचंद् के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए स्कूल खेल शिक्षक रजनीश शर्मा ने विद्यार्थियों को बताया कि मेजर ध्यान चंद तीन बार ओलम्पिक के स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के सदस्य रहे । उन्होंने अपने उत्कृष्ट खेल से अपनी टीम के साथ 1928 के एम्सटर्डम ओलम्पिक , 1932 के लॉस एंजेल्स ओलम्पिक एवं 1936 के बर्लिन ओलम्पिक में देश के लिए स्वर्ण पदक जीता। विद्यालय में आज विद्यार्थियों के लिए कुछ खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गई आज आयोजित खेल प्रतियोगिताओं में इंडोर गेम में कैरम प्रतियोगिता में कक्षा तीन से अदीशम , मदीहा, अक्षत, अपेक्षा कक्षा 6 से मरियम, अर्पित , यासिर, कक्षा चार से सम्राट कक्षा 7 से आर्यन पाल ,आर्यन खान, आरव पाल , अरनव शर्मा तथा कक्षा 8 से अयाज राणा, शिवम, सत्यम, नव्या ,रिद्धि शर्मा, अश्विका, अभिनव राठी एवं अनुकल्प तथा मोहम्मद आरिश ने अपने अपने मैच जीत कर शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी का सहयोग रहा।

नहीं रहे सूबेदार रणधीर सिंह, 90 वर्ष की आयु में निधन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जाट कॉलोनी निवासी नगर पालिका परिषद के पूर्व सभासद सूबेदार रणधीर सिंह का रविवार सुबह करीब 4 बजे निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। बुखार आने के बाद उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद पिछले दो दिनों से अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें

जनपद की सभी सड़कों को 15 अक्टूबर तक गड्ढा मुक्त करने के लिए धरातल पर उतरे जिलाधिकारी मयूर दीक्षित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जनपद की सड़कों को यातायात हेतु सुरक्षित और सुगम बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित स्वयं धरातल पर उतरे और विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने हरिद्वार-नजीबाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग सहित मंगलौर तक के राष्ट्रीय राजमार्ग का संबंधित अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर सड़क की स्थिति, गड्ढों, साफ-सफाई, अतिक्रमण तथा

त्योहारी सीजन के बीच हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापेमारी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खाद्य सुरक्षा आयुक्त उत्तराखण्ड विनय शंकर पाण्डेय एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा रक्षा बन्धन एवं जन्माष्टमी पर्व के दृष्टिगत दिये गये निर्देशों के क्रम में, आज दिनांक 29 अगस्त 2026 को जनपद हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रों खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीमों के द्वारा रेस्टोरेंट, ऑन लाईन ई प्लेटफार्म, मिठाई दुकानों, का निरीक्षण किया

हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर वरिष्ठ खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला खेल कार्यालय द्वारा विभिन्न जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन हुआ। हॉकी के जादूगर, भारत को 03 स्वर्ग पदक दिलाने वाले मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया गया। राष्ट्रीय खेल दिवस के मुख्य अतिथि पंकज प्रकाश राठौर,

नेपाल त्रासदी में हुए हताहत मृत आत्माओं को मोमबत्ती जला कर दी श्रद्धांजलि

मुजफ्फरनगर ()। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की इकाई नई मंडी उद्योग व्यापार मंडल द्वारा नेपाल में हुई भयंकर त्रासदी में मारे गए सभी मृत आत्माओं को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई व्यापार मंडल के वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष संजय मित्तल ने अपने संबोधन में कहा की नेपाल में जो भयंकर त्रासदी हुई है हम

हंगामा कर रहे चार आरोपियों को सिडकुल पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सड़क पर सरेआम हुड़दंग कर रहे चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाना सिडकुल अंतर्गत कृपाल नगर रावली महदूद में कुछ लोगों द्वारा हुडदंग किए जाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। समझाने पर भी जब हंगाम कर रहे लोग

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal