श्रीराम कॉलेज में धूमधाम से मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज में राष्ट्रीय खेल दिवस धूम-धाम से मनाया गया है इस अवसर पर हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचन्द्र को श्रृद्धांजलि दी गयी तथा महाविद्यालय में शतरंज तथा कैरम (महिला एवं पुरूष वर्ग) एवं एथलेटिक्स में भागदौड 100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर महिला एवं पुरूष वर्ग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बडी उत्सुकता के साथ प्रतिभाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारम्भ मुख्य अतिथि डा प्रेरणा मित्तल, प्राचार्या श्रीराम कॉलेज, डा विनीत कुमार आईक्यूएसी डीन, श्रीराम कॉलेज आदि द्वारा किया गया।
इस अवसर पर शतरंज (महिला वर्ग) प्रतियोगिता में बीपीईएस द्वितीय वर्ष की छात्रा अवंतिका प्रथम स्थान पर, चाहत द्वितीय स्थान पर तथा बीएससी(कृषि विज्ञान) की छात्रा मुस्कान तृतीय स्थान पर रही। वही शतरंज (पुरूष वर्ग) प्रतियोगिता में बीएससी(माइक्रोबायोलॉजी) तृतीय वर्ष के छात्र दक्ष पाल प्रथम स्थान तथा बीबीए द्वितीय वर्ष के छात्र यशस्वी सिंह ने द्वितीय स्थान तथा बीएससी(कृषि विज्ञान) द्वितीय वर्ष के छात्र प्रियांशु तृतीय स्थान पर रहे। इस अवसर पर कैरम (पुरूष वर्ग) प्रतियोगिता में बीसीए तृतीय वर्ष के आयुष प्रथम स्थान, अनुज द्वितीय स्थान तथा शांतनु तृतीय स्थान पर रहे। वही एथेलेटिक्स में 100 मीटर महिला वर्ग की दौड प्रतियोगिता में बीपीईएस द्वितीय वर्ष की चाहत और अवंतिका सैनी क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय स्थान पर रही वही तृतीय स्थान पर बीसीए द्वितीय वर्ष की छात्रा हुस्न जाहन तृतीय स्थान पर रही। वही 100 मीटर पुरूष वर्ग की दौड प्रतियोगिता में बीपीईएस द्वितीय वर्ष के छात्र शिवांकर ने प्रथम स्थान तथा अजहर अली ने द्वितीय स्थान वही बीकाम के छात्र हर्ष ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर महिला वर्ग में बीपीईएस की छात्रा चाहत प्रथम स्थान अवंतिका द्वितीय स्थान पर और बीएफए की छात्रा शिवानी तृतीय स्थान पर रही। 200 मीटर पुरूष वर्ग में बीपीईएस द्वितीय वर्ष का छात्र शिवंाकर सिंह प्रथम, बीकाम तृतीय वर्ष का छात्र हर्ष त्यागी द्वितीय तथा बीएससी(कृषि विज्ञान) तृतीय वर्ष का छात्र हेमन्त दहिया तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर महिला वर्ग में बीपीईएस की छात्रा चाहत प्रथम स्थान अवंतिका द्वितीय स्थान पर और बीएफए की छात्रा शिवानी तृतीय स्थान पर रही। 400 मीटर पुरूष वर्ग में बीपीईएस द्वितीय वर्ष के छात्र शिवंाकर सिंह प्रथम स्थान पर, छात्र विशवेन्द्र सिंह द्वितीय स्थान तथा बीसीए द्वितीय वर्ष का छात्र निकिल तृतीय स्थान पर रहे।
इस अवसर पर डा प्रेरणा मित्तल प्राचार्या श्रीराम कॉलेज ने हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचन्द्र के जीवन पर प्रकाश डालते हुये उनके व्यक्तित्व से सम्बन्धित जानकारी विद्यार्थियों को दी तथा उनके जीवन से प्रेरणा लेने की बात कही। उन्होनें बताया कि हॉकी को राष्ट्रीय खेल बनाने में मेजर ध्यानचन्द्र की अहम भूमिका रही है। उन्होनें कहा कि विद्यार्थियों को मेजर ध्यानचन्द्र की तरह आत्मविश्वास से भरपूर होकर खेलना तथा अपने लक्ष्य के प्रति केंद्रित रहना चाहिए।
इस अवसर शारीरिक शिक्षा विभाग के विभागाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा कि खेल से जहा व्यक्ति शारीरिक रूप से स्वस्थ बनता है वही खेल मनुष्य को अनुशासित भी बनाता है। उन्होंने कहा कि खिलाडियों को आज की वैज्ञानिक खेलकूद सुविधायें एवं पद्वतियों का लाभ उठाना चाहिये। आज खेलों के माध्यम से युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं। अतः आज की युवा पीढी को खेल को गम्भीर एवं अनुशासित रूप से लेना चाहिये। मंच संचालन का कार्यभार शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रवक्ता भुपेन्द्र कुमार के द्वारा पूर्ण किया गया। इस अवसर शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रवक्तागण भूपेन्द्र कुमार, डा0 अब्दुल अजीज खान, संदीप देशवाल, तरूण, प्रशान्त, तथा बीबीए से हिमांशु आदि उपस्थित रहे।

नहीं रहे सूबेदार रणधीर सिंह, 90 वर्ष की आयु में निधन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जाट कॉलोनी निवासी नगर पालिका परिषद के पूर्व सभासद सूबेदार रणधीर सिंह का रविवार सुबह करीब 4 बजे निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। बुखार आने के बाद उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद पिछले दो दिनों से अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें

जनपद की सभी सड़कों को 15 अक्टूबर तक गड्ढा मुक्त करने के लिए धरातल पर उतरे जिलाधिकारी मयूर दीक्षित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जनपद की सड़कों को यातायात हेतु सुरक्षित और सुगम बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित स्वयं धरातल पर उतरे और विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने हरिद्वार-नजीबाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग सहित मंगलौर तक के राष्ट्रीय राजमार्ग का संबंधित अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर सड़क की स्थिति, गड्ढों, साफ-सफाई, अतिक्रमण तथा

त्योहारी सीजन के बीच हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापेमारी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खाद्य सुरक्षा आयुक्त उत्तराखण्ड विनय शंकर पाण्डेय एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा रक्षा बन्धन एवं जन्माष्टमी पर्व के दृष्टिगत दिये गये निर्देशों के क्रम में, आज दिनांक 29 अगस्त 2026 को जनपद हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रों खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीमों के द्वारा रेस्टोरेंट, ऑन लाईन ई प्लेटफार्म, मिठाई दुकानों, का निरीक्षण किया

हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर वरिष्ठ खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला खेल कार्यालय द्वारा विभिन्न जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन हुआ। हॉकी के जादूगर, भारत को 03 स्वर्ग पदक दिलाने वाले मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया गया। राष्ट्रीय खेल दिवस के मुख्य अतिथि पंकज प्रकाश राठौर,

नेपाल त्रासदी में हुए हताहत मृत आत्माओं को मोमबत्ती जला कर दी श्रद्धांजलि

मुजफ्फरनगर ()। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की इकाई नई मंडी उद्योग व्यापार मंडल द्वारा नेपाल में हुई भयंकर त्रासदी में मारे गए सभी मृत आत्माओं को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई व्यापार मंडल के वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष संजय मित्तल ने अपने संबोधन में कहा की नेपाल में जो भयंकर त्रासदी हुई है हम

हंगामा कर रहे चार आरोपियों को सिडकुल पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सड़क पर सरेआम हुड़दंग कर रहे चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाना सिडकुल अंतर्गत कृपाल नगर रावली महदूद में कुछ लोगों द्वारा हुडदंग किए जाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। समझाने पर भी जब हंगाम कर रहे लोग

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal