वक्फ संपत्तियों में बदलाव की नई तस्वीर, 4512 कब्रिस्तान हाईटेक सुविधाओं से लैस

Share :

हरिद्वार (संतोष कुमार)। उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स के नेतृत्व में वक्फ संपत्तियों को कब्जामुक्त कराने के साथ-साथ उनके बेहतर प्रबंधन और आधुनिकीकरण की दिशा में भी कदम बढ़ाए जा रहे हैं। लंबे समय से चली आ रही पारंपरिक व्यवस्था को बदलते हुए वक्फ संपत्तियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की पहल की जा रही है। इसी कड़ी में ज्वालापुर स्थित वक्फ संख्या 4512 वक्फ कब्रिस्तान को हाईटेक सुविधाओं से सुसज्जित किया गया है।
इस कब्रिस्तान की प्रबंध समिति का गठन वक्फ बोर्ड की बैठक में अध्यक्ष शादाब शम्स की अध्यक्षता में किया गया था। इसके बाद पार्षद अहसान अंसारी की अध्यक्षता वाली प्रबंध समिति ने कम समय में कब्रिस्तान के विकास और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की दिशा में कई महत्वपूर्ण कार्य कराए। साफ-सफाई, आवागमन सहित विभिन्न मूलभूत सुविधाओं के विकास के बाद अब समिति ने तकनीकी सुविधाओं की ओर कदम बढ़ाया है।
कब्रिस्तान परिसर में वाईफाई सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इससे परिसर की गतिविधियों पर निगरानी रखने में मदद मिलेगी और सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी। आधुनिक निगरानी व्यवस्था से असामाजिक तत्वों पर नजर रखने के साथ ही कब्रिस्तान की संपत्ति और वहां आने वाले लोगों की सुरक्षा को बेहतर बनाया जा सकेगा।
बताया जा रहा है कि वाईफाई और सीसीटीवी जैसी आधुनिक सुविधाओं से लैस होने वाला यह उत्तराखंड वक्फ बोर्ड का पहला कब्रिस्तान है। प्रबंध समिति का कहना है कि वक्फ संपत्तियों को केवल संरक्षण देने तक सीमित रखने के बजाय उन्हें व्यवस्थित, सुरक्षित और आधुनिक सुविधाओं से जोड़ना समय की जरूरत है।
वक्फ संख्या 4512 में किए जा रहे कार्यों को वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में बदलाव की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तौर पर देखा जा रहा है। इससे अन्य वक्फ संपत्तियों में भी आधुनिक तकनीक और बेहतर प्रबंधन व्यवस्था लागू करने का रास्ता खुल सकता है।

नहीं रहे सूबेदार रणधीर सिंह, 90 वर्ष की आयु में निधन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जाट कॉलोनी निवासी नगर पालिका परिषद के पूर्व सभासद सूबेदार रणधीर सिंह का रविवार सुबह करीब 4 बजे निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। बुखार आने के बाद उन्हें फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद पिछले दो दिनों से अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें

जनपद की सभी सड़कों को 15 अक्टूबर तक गड्ढा मुक्त करने के लिए धरातल पर उतरे जिलाधिकारी मयूर दीक्षित

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जनपद की सड़कों को यातायात हेतु सुरक्षित और सुगम बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी मयूर दीक्षित स्वयं धरातल पर उतरे और विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों का स्थलीय निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने हरिद्वार-नजीबाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग सहित मंगलौर तक के राष्ट्रीय राजमार्ग का संबंधित अधिकारियों के साथ निरीक्षण कर सड़क की स्थिति, गड्ढों, साफ-सफाई, अतिक्रमण तथा

त्योहारी सीजन के बीच हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने की छापेमारी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खाद्य सुरक्षा आयुक्त उत्तराखण्ड विनय शंकर पाण्डेय एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा रक्षा बन्धन एवं जन्माष्टमी पर्व के दृष्टिगत दिये गये निर्देशों के क्रम में, आज दिनांक 29 अगस्त 2026 को जनपद हरिद्वार के विभिन्न क्षेत्रों खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीमों के द्वारा रेस्टोरेंट, ऑन लाईन ई प्लेटफार्म, मिठाई दुकानों, का निरीक्षण किया

हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर वरिष्ठ खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला खेल कार्यालय द्वारा विभिन्न जनपद स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का भव्य आयोजन हुआ। हॉकी के जादूगर, भारत को 03 स्वर्ग पदक दिलाने वाले मेजर ध्यानचंद जी की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया गया। राष्ट्रीय खेल दिवस के मुख्य अतिथि पंकज प्रकाश राठौर,

नेपाल त्रासदी में हुए हताहत मृत आत्माओं को मोमबत्ती जला कर दी श्रद्धांजलि

मुजफ्फरनगर ()। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की इकाई नई मंडी उद्योग व्यापार मंडल द्वारा नेपाल में हुई भयंकर त्रासदी में मारे गए सभी मृत आत्माओं को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई व्यापार मंडल के वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष संजय मित्तल ने अपने संबोधन में कहा की नेपाल में जो भयंकर त्रासदी हुई है हम

हंगामा कर रहे चार आरोपियों को सिडकुल पुलिस ने किया गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सड़क पर सरेआम हुड़दंग कर रहे चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाना सिडकुल अंतर्गत कृपाल नगर रावली महदूद में कुछ लोगों द्वारा हुडदंग किए जाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया। समझाने पर भी जब हंगाम कर रहे लोग

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal