हरिद्वार में परिवहन विभाग ने चलाया अभियान, कांटे वाहनों के चालान

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। डीएम मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) नेहा झा के नेतृत्व में गुरुवार को जनपद हरिद्वार में सघन प्रवर्तन एवं यातायात नियमों की जांच हेतु विशेष अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान विभिन्न प्रवर्तन टीमों द्वारा कुल 160 चालान किए तथा लगभग ₹3,91,600 की शमन राशि आरोपित की गई। जांच में दोपहिया वाहन चालकों द्वारा हेलमेट का प्रयोग न करना प्रमुख उल्लंघन के रूप में सामने आया, जिसमें 76 प्रकरण दर्ज किए गए। इसके अतिरिक्त बिना कर रसीद, बिना वैध परमिट, सीट बेल्ट का प्रयोग न करना, यात्री वाहन में ओवरलोडिंग तथा अन्य मोटरयान नियम उल्लंघनों में भी नियमानुसार कार्रवाई की गई।
प्रवर्तन के दौरान कुल 37 वाहनों के पंजीयन प्रमाण-पत्र (RC) अभिरक्षा में लिए गए तथा 3 वाहनों को एआरटीओ कार्यालय लाया गया। अभियान में बाहरी राज्यों के वाहनों, विशेषकर उत्तर प्रदेश पंजीकृत पर्यटक वाहनों एवं वाणिज्यिक वाहनों की भी विशेष जांच की गई।
एआरटीओ (प्रवर्तन) नेहा झा द्वारा प्रवर्तन टीमों को निर्देशित किया गया कि सड़क सुरक्षा से सीधे जुड़े उल्लंघनों, विशेषकर हेलमेट, सीट बेल्ट, परमिट, कर, फिटनेस, ड्राइविंग लाइसेंस तथा ओवरलोडिंग के मामलों में नियमित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि प्रवर्तन की कार्रवाई केवल चालान तक सीमित न रहे, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात अनुशासन स्थापित करने की दिशा में निरंतर और परिणामपरक अभियान चलाया जाए। परिवहन विभाग द्वारा भविष्य में भी ऐसे प्रवर्तन अभियान नियमित रूप से संचालित किए जाते रहेंगे तथा गंभीर एवं पुनरावृत्त उल्लंघनों पर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

मीनाक्षी स्वरूप ने सफाई मित्रों को बांधी राखी, स्वच्छता का दिलाया संकल्प

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर के स्वच्छ भारत मिशन और आईटीसी मिशन सुनहरा कल के संयुक्त सहयोग से पालिका परिसर स्थित सभागार में ‘बंधन स्वच्छता का’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रक्षाबंधन को स्वच्छता के संदेश से जोड़ते हुए सफाई मित्रों के साथ पर्व मनाया गया। नगरपालिका

सनातन धर्म सभा पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप साबित करने में नाकाम रहे शिकायतकर्ता

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सहायक रजिस्ट्रार फर्म्स सोसाइटी एंड चिट्स, सहारनपुर के समक्ष सनातन धर्म सभा मुजफ्फरनगर की प्रबंध समिति पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने वाले शिकायतकर्ता आज कोई भी साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर पाए। उक्त मामले में सभा के अध्यक्ष शंकर स्वरूप बंसल तथा सचिव सतीश गर्ग की ओर से वरिष्ठ सिविल अधिवक्ता सुखदेव मित्तल और

बच्चों की साइकिल चोरी करने के आरोपित कनखल पुलिस ने दबोचे

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बच्चों की साइकिल चोरी करने के मामले में कनखल कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से चोरी की गयी दो साइकिल बरामद की गयी हैं। बरामद साईकिलों की कीमत 25 हजार रूपए है। कनखल कोतवाली अंतर्गत राजा गार्डन रमा विहार कालोनी निवासी केतन सिंह व गोपाल धाम

नवजात की मौत पर परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, चिकित्सक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर जिले के ककरौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेहड़ा सादात में उपचार में लापरवाही से नवजात की मौत होने तथा महिला की तबियत बिगड़ने पर गुस्साए ग्रामीणों ने महिला चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए ककरौली थाने पर पहुंच कर कार्रवाई की मांग की। हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने तहरीर के आधार

राष्ट्रीय खेल दिवस एवं ‘यूथ कनेक्ट’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चौधरी छोटू राम पी.जी. कॉलेज, मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर ‘यूथ कनेक्ट’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं विद्यार्थियों को खेलों के प्रति जागरूक करना, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा खेलों के माध्यम से अनुशासन, नेतृत्व, आत्मविश्वास एवं राष्ट्र निर्माण की भावना

पुराने व्यावसायिक वाहनों को स्क्रैप कर नए वाहन खरीदने पर मिलेंगे कई बड़े लाभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में बढ़ते वायु प्रदूषण पर नियंत्रण और पुराने, अधिक प्रदूषणकारी व्यावसायिक वाहनों को हटाकर स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ‘परिवर्तन योजना’ लागू की गई है। योजना के तहत जनपद में निर्धारित आयु सीमा

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal