मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री गणपति धाम खाटू श्याम मंदिर में श्रावण मास के दौरान पिछले एक महीने से चल रहे शिव पुराण के अखंड पाठ का आज भव्य समापन हुआ।
मंदिर प्रांगण में सैकड़ों महिलाएं एक महीने से लगातार शिव पुराण का पाठ कर रही थीं। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ व सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौर ने संयुक्त रूप से 140 से अधिक महिलाओं को सम्मानित किया।
आयोजनकर्ता मंदिर समिति के अध्यक्ष भीमसेन कंसल ने अतिथियों को पटका पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ ने महिलाओं को महिला सशक्तिकरण और सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी।समापन समारोह के अवसर पर मुख्य रूप से जेपी गोयल चचा, अनिल गोयल, रजत गोयल, रजत राठी, अम्बरीश सिंघल सहित मंदिर समिति के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।

वर्धमान में सैकड़ों खिलाड़ियों ने जीता चैम्पियंस का खिताब
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। वर्धमान हॉस्पिटल में विश्व ख्याति प्राप्त डॉ मुकेश जैन के विशेष सहयोग से चैम्पियन आँफ चैंपियन्स जेपनीज काता कॉम्पटीशन का विशाल आयोजन किया गया जिसमें पुरुष वर्ग में दिल्ली से मुख्य अतिथि हाना स्पोर्ट्स लिमिटेड के डायरेक्टर मदन कुमार पधारे। वहीं महिला वर्ग में पूर्व चेयरमैन नगर पालिका अंजू अग्रवाल ने मुख्य अतिथि






