27 अक्टूबर को गाजियाबाद आकर महानत्य जाणता राजा देखने का निमंत्रण: डॉ आशीष गौतम

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित विश्व के सबसे बड़े महानाट्य जणाता राजा की तैयारी के संदर्भ में गुरुवार को जानसठ रोड स्थित आशीर्वाद पैलेस में एक कार्यकर्ता संगम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दिव्या प्रेम सेवा मिशन के संयोजक डॉक्टर आशीष गौतम ने पहुंचकर उपस्थित जन समूह को आमंत्रित करते हुए बताया कि यह आयोजन विश्व का सबसे बड़ा मंच आयोजन भी बनने जा रहा है 7 दिनों में लगभग डेढ़ लाख लोग इस महानाट्य को देखेंगे‌। अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में इस नाटक का गाजियाबाद में मंचन किया जाएगा, 27 अक्तूबर को मुज़फरनगर वासियों को इस नाटक को देखने का सौभाग्य प्राप्त होगा। आज के कार्यकर्ता संगम का शुभारंभ पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान, राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ वीरपाल निर्वाल, नगर पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी सहित दिव्य प्रेम सेवा मिशन के संचालक डॉक्टर आशीष गौतम और डॉक्टर कुलदीप ने संयुक्त रूप से भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन करके किया। तत्पश्चात डॉक्टर संजीव बालियान एवं कपिल देव अग्रवाल ने दिव्या प्रेम सेवा मिशन के कार्यों की जानकारी देते हुए सभी से संस्था द्वारा आयोजित शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित सबसे बड़े महानत्य जनता राजा को देखने के लिए मुजफ्फरनगर वासियों को प्रेरित किया।

कार्यकर्ता संगम में पूर्व विधायक अशोक कंसल, भाजपा नेता श्रीमोहन तायल, गौरव स्वरूप, अभिषेक चौधरी, पवन अरोड़ा, प्रवीण खेड़ा, अमित शास्त्री, हरीश गुप्ता, सतीश कुकरेजा, अभिजीत सिंह गंभीर सहित भारी संख्या में डॉक्टर, अधिवक्ता, इंजीनियर, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, शिक्षक, व्यापारी, उद्यमी, बैंक कर्मी, समाजसेवी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यकर्ता संगम संयोजक अमित गर्ग, शरद शर्मा, सुरेंद्र अग्रवाल, अजय अग्रवाल, निशंक जैन, विपुल भटनागर, कुश पुरी, विश्व रतन, कैप्टन प्रवीण, अमित पटपटिया, अजय सागर आदि का विशेष योगदान रहा।

मीनाक्षी स्वरूप ने सफाई मित्रों को बांधी राखी, स्वच्छता का दिलाया संकल्प

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर के स्वच्छ भारत मिशन और आईटीसी मिशन सुनहरा कल के संयुक्त सहयोग से पालिका परिसर स्थित सभागार में ‘बंधन स्वच्छता का’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रक्षाबंधन को स्वच्छता के संदेश से जोड़ते हुए सफाई मित्रों के साथ पर्व मनाया गया। नगरपालिका

सनातन धर्म सभा पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप साबित करने में नाकाम रहे शिकायतकर्ता

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सहायक रजिस्ट्रार फर्म्स सोसाइटी एंड चिट्स, सहारनपुर के समक्ष सनातन धर्म सभा मुजफ्फरनगर की प्रबंध समिति पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने वाले शिकायतकर्ता आज कोई भी साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर पाए। उक्त मामले में सभा के अध्यक्ष शंकर स्वरूप बंसल तथा सचिव सतीश गर्ग की ओर से वरिष्ठ सिविल अधिवक्ता सुखदेव मित्तल और

बच्चों की साइकिल चोरी करने के आरोपित कनखल पुलिस ने दबोचे

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बच्चों की साइकिल चोरी करने के मामले में कनखल कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से चोरी की गयी दो साइकिल बरामद की गयी हैं। बरामद साईकिलों की कीमत 25 हजार रूपए है। कनखल कोतवाली अंतर्गत राजा गार्डन रमा विहार कालोनी निवासी केतन सिंह व गोपाल धाम

नवजात की मौत पर परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, चिकित्सक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर जिले के ककरौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेहड़ा सादात में उपचार में लापरवाही से नवजात की मौत होने तथा महिला की तबियत बिगड़ने पर गुस्साए ग्रामीणों ने महिला चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए ककरौली थाने पर पहुंच कर कार्रवाई की मांग की। हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने तहरीर के आधार

राष्ट्रीय खेल दिवस एवं ‘यूथ कनेक्ट’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चौधरी छोटू राम पी.जी. कॉलेज, मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर ‘यूथ कनेक्ट’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं विद्यार्थियों को खेलों के प्रति जागरूक करना, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा खेलों के माध्यम से अनुशासन, नेतृत्व, आत्मविश्वास एवं राष्ट्र निर्माण की भावना

पुराने व्यावसायिक वाहनों को स्क्रैप कर नए वाहन खरीदने पर मिलेंगे कई बड़े लाभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में बढ़ते वायु प्रदूषण पर नियंत्रण और पुराने, अधिक प्रदूषणकारी व्यावसायिक वाहनों को हटाकर स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ‘परिवर्तन योजना’ लागू की गई है। योजना के तहत जनपद में निर्धारित आयु सीमा

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal