मुंशी हरिप्रसाद टम्टा की जयंती धूमधाम से हरिद्वार में मनाई

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पार्वती शिल्पकार समिति रजिस्टर्ड, हरिद्वार की ओर से 26 अगस्त को महान समाजसेवी एवं जननेता मुंशी हरिप्रसाद टम्टा की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम समिति के अध्यक्ष दिनेश चंद्र धीमान के निवास स्थान पर आयोजित किया गया।
इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष दिनेश चंद्र धीमान ने मुंशी हरिप्रसाद टम्टा के जीवन एवं उनके सामाजिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मुंशी हरिप्रसाद टम्टा ने समाज के वंचित और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए अपना जीवन समर्पित किया। उनके विचार, संघर्ष और समाजसेवा आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
उन्होंने कहा कि समाज के विकास के लिए शिक्षा, एकजुटता और सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देना आवश्यक है। समिति भविष्य में भी समाज के महापुरुषों की जयंती एवं पुण्यतिथि के माध्यम से उनके विचारों और योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का कार्य करती रहेगी।
कार्यक्रम में समिति के सम्मानित सदस्यों प्रेमलाल शाह, नरेंद्र सिंह, विकास जावाड़ी, नंदराम, नरेंद्र, संजय सिंह, दलजीत सिंह एवं आनंद सिंह सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मुंशी हरिप्रसाद टम्टा जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प लिया।

सनातन धर्म सभा पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप साबित करने में नाकाम रहे शिकायतकर्ता

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सहायक रजिस्ट्रार फर्म्स सोसाइटी एंड चिट्स, सहारनपुर के समक्ष सनातन धर्म सभा मुजफ्फरनगर की प्रबंध समिति पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने वाले शिकायतकर्ता आज कोई भी साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर पाए। उक्त मामले में सभा के अध्यक्ष शंकर स्वरूप बंसल तथा सचिव सतीश गर्ग की ओर से वरिष्ठ सिविल अधिवक्ता सुखदेव मित्तल और

बच्चों की साइकिल चोरी करने के आरोपित कनखल पुलिस ने दबोचे

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बच्चों की साइकिल चोरी करने के मामले में कनखल कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों के कब्जे से चोरी की गयी दो साइकिल बरामद की गयी हैं। बरामद साईकिलों की कीमत 25 हजार रूपए है। कनखल कोतवाली अंतर्गत राजा गार्डन रमा विहार कालोनी निवासी केतन सिंह व गोपाल धाम

नवजात की मौत पर परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप, चिकित्सक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर जिले के ककरौली थाना क्षेत्र के ग्राम बेहड़ा सादात में उपचार में लापरवाही से नवजात की मौत होने तथा महिला की तबियत बिगड़ने पर गुस्साए ग्रामीणों ने महिला चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए ककरौली थाने पर पहुंच कर कार्रवाई की मांग की। हंगामा बढ़ने पर पुलिस ने तहरीर के आधार

राष्ट्रीय खेल दिवस एवं ‘यूथ कनेक्ट’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चौधरी छोटू राम पी.जी. कॉलेज, मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर ‘यूथ कनेक्ट’ कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं विद्यार्थियों को खेलों के प्रति जागरूक करना, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा खेलों के माध्यम से अनुशासन, नेतृत्व, आत्मविश्वास एवं राष्ट्र निर्माण की भावना

पुराने व्यावसायिक वाहनों को स्क्रैप कर नए वाहन खरीदने पर मिलेंगे कई बड़े लाभ

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में बढ़ते वायु प्रदूषण पर नियंत्रण और पुराने, अधिक प्रदूषणकारी व्यावसायिक वाहनों को हटाकर स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की ‘परिवर्तन योजना’ लागू की गई है। योजना के तहत जनपद में निर्धारित आयु सीमा

हरिद्वार में परिवहन विभाग ने चलाया अभियान, कांटे वाहनों के चालान

हरिद्वार (रिपोर्टर)। डीएम मयूर दीक्षित के निर्देशों के क्रम में तथा सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) नेहा झा के नेतृत्व में गुरुवार को जनपद हरिद्वार में सघन प्रवर्तन एवं यातायात नियमों की जांच हेतु विशेष अभियान संचालित किया गया। अभियान के दौरान विभिन्न प्रवर्तन टीमों द्वारा कुल 160 चालान किए तथा लगभग ₹3,91,600 की शमन

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal