हरिद्वार (रिपोर्टर)। भारतीय व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल ने रानीपुर विधायक आदेश को ज्ञापन देकर सराय रोड़ का निर्माण कराने, पथ प्रकाश व्यवस्था दुरूस्त करने, क्षेत्र में पुलिस पिकेट स्थापित करने और गश्त बढ़ाने की मांग की है। इस दौरान भारतीय व्यापार मंडल के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप मेहता ने कहा कि सराय क्षेत्र में व्यापारियों और आम लोगों को सड़क, सुरक्षा और प्रकाश व्यवस्था जैसी मूलभूत सुविधाओं की कमी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने विधायक से जनहित से जुड़ी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। जिला अध्यक्ष आलोक चौहान और सराय अध्यक्ष पंकज बंसल ने कहा कि क्षेत्र के विकास और व्यापारियों की समस्याओं को लेकर संगठन लगातार प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों के सहयोग से क्षेत्र की समस्याओं का समाधान कराया जाएगा। विधायक आदेश चौहान ने प्रतिनिधिमंडल को जल्द ही समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर जल्द ही समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में नगर अध्यक्ष सुमित अग्रवाल, कोषाध्यक्ष संजय मेहता, सराय अध्यक्ष पंकज बंसल, विनोद चौहान, अनिल शर्मा सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे।

मीनाक्षी स्वरूप ने सफाई मित्रों को बांधी राखी, स्वच्छता का दिलाया संकल्प
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर के स्वच्छ भारत मिशन और आईटीसी मिशन सुनहरा कल के संयुक्त सहयोग से पालिका परिसर स्थित सभागार में ‘बंधन स्वच्छता का’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रक्षाबंधन को स्वच्छता के संदेश से जोड़ते हुए सफाई मित्रों के साथ पर्व मनाया गया। नगरपालिका






