मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत 01 बीते दिनों एक नाबालिग किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म करने की आपराधिक घटना में पुलिस ने इरशाद अली उर्फ डाक्टर सम्राट को भी गिरफ्तार कर लिया। इसके पहले पुलिस चार आरोपी जेल भेज चुकी है। डॉ॰ सम्राट की गिरफ्तारी की मांग घटना के बाद से ही पीड़िता के बयान में नाम आने के बाद लगातार की जा रही थी।
शहर कोतवाली पुलिस के अनुसार नाबालिग किशोरी के अपहरण की सूचना मिलने के बाद पुलिस द्वारा तत्काल मुकदमा अपराध संख्या 360/2026 धारा 137 (2), 64 (1), 70 (1) बीएनएस व 3/4, 5जी/6 पोक्सो अधिनियम व 3(2)/5 एससी/एसटी एक्ट पंजीकृत किया गया तथा उच्चाधिकारीगण के निर्देशन पर अपर्हता की सकुशल बरामदगी व अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों का गठन किया गया। गठित पुलिस पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए महज 02 दिन में अपह्रता को सकुशल बरामद कर, चिकित्सकीय परीक्षण व बयान कराये गये तथा दौराने पुलिस मुठभेड 01 अभियुक्त घायल सहित 04 अभियुक्तगण को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्यवाही सुनिश्चित की गयी थी।
इसी क्रम में गुरुवार 27 अगस्त को कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अभियोग में वांछित 01 अन्य अभियुक्त नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लद्दावाला निवासी इरशाद अली उर्फ डॉ. सम्राट को गिरफ्तार किया गया है तथा अग्रिम विधिक कार्वयाही की जा रही है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि इस अभियोग में साक्ष्यों के आधार पर गुणवत्तापूर्ण विवेचना संपादित की जी रही है तथा अभियुक्तगण के संगठित अपराध के दृष्टिगत इनके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट सहित कठोरतम कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।

सनातन धर्म सभा पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप साबित करने में नाकाम रहे शिकायतकर्ता
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सहायक रजिस्ट्रार फर्म्स सोसाइटी एंड चिट्स, सहारनपुर के समक्ष सनातन धर्म सभा मुजफ्फरनगर की प्रबंध समिति पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने वाले शिकायतकर्ता आज कोई भी साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर पाए। उक्त मामले में सभा के अध्यक्ष शंकर स्वरूप बंसल तथा सचिव सतीश गर्ग की ओर से वरिष्ठ सिविल अधिवक्ता सुखदेव मित्तल और






