खतौली (रिपोर्टर)। स्वर्गीय डा. सत्यप्रकाश मुदगल जी की स्मृति में आयोजित होने वाली डा. सत्यप्रकाश मुदगल ज्ञान प्रतियोगिता-2026 का आयोजन गुरुवार को नगर के श्री राम पब्लिक स्कूल एवं मेपल्स एकेडमी, खतौली में किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 6, 7 एवं 8 के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी ज्ञान एवं प्रतिभा का प्रदर्शन किया। दोनों विद्यालयों में प्रतियोगिता को लेकर विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। छात्र-छात्राओं ने पूरे मनोयोग के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया और विभिन्न प्रश्नों के उत्तर देकर अपनी बौद्धिक क्षमता का परिचय दिया।
आयोजकों ने विद्यार्थियों के उत्साह की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों में ज्ञान के साथ-साथ आत्मविश्वास और प्रतिस्पर्धात्मक भावना को भी बढ़ावा देती हैं।
प्रतियोगिता में सफल रहने वाले विद्यार्थियों को 3 सितंबर को आयोजित होने वाले स्वर्गीय डा. सत्यप्रकाश मुदगल जी के पुण्यतिथि कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। प्रतियोगिता के आयोजक सुधीर मुदगल ने बताया कि 3 सितंबर को डा. सत्यप्रकाश मुदगल जी की तीसरी पुण्यतिथि के अवसर पर गत वर्षों की भांति श्रद्धांजलि एवं स्मृति कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पुण्यतिथि कार्यक्रम में ज्ञान प्रतियोगिता के विजेता एवं सफल विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि डा. सत्यप्रकाश मुदगल जी की स्मृति को चिरस्थायी बनाए रखने और विद्यार्थियों में ज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के उद्देश्य से यह प्रतियोगिता प्रत्येक वर्ष आयोजित की जाती है।

मीनाक्षी स्वरूप ने सफाई मित्रों को बांधी राखी, स्वच्छता का दिलाया संकल्प
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर नगर पालिका परिषद मुजफ्फरनगर के स्वच्छ भारत मिशन और आईटीसी मिशन सुनहरा कल के संयुक्त सहयोग से पालिका परिसर स्थित सभागार में ‘बंधन स्वच्छता का’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में रक्षाबंधन को स्वच्छता के संदेश से जोड़ते हुए सफाई मित्रों के साथ पर्व मनाया गया। नगरपालिका






