मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। पूर्व पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश विजय कुमार, जो वर्ष 1997 में मुजफ्फरनगर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पोस्टेड थे। तब उन्होंने कराटे प्रशिक्षक वेदप्रकाश शर्मा को पुलिस ट्रेनिंग के लिए नियुक्त किया था। कराटे किंग वेदप्रकाश शर्मा द्वारा निरंतर महिला सुरक्षा, पुलिस कराटे ट्रेनिंग एवं विशेष कराटे प्रशिक्षण देकर खिलाड़ियों द्वारा इंटरनेशनल साउथ एशिया कप जीतकर विश्व स्तर पर भारत का नाम रोशन करने तथा राष्ट्रीय गायन समारोह में हरियाणा प्रदेश से मुकेश रत्न अवॉर्ड पाकर उत्तर प्रदेश का नाम रोशन करने पर सम्मान किया। उन्होंने बताया कि कराटे प्रशिक्षक वेदप्रकाश ने अपने जीवन काल के स्वर्णिम 44 वर्ष समाज सेवा के साथ ही देश हित में लगाए है यह उचित सम्मान के हकदार हैं इस अवसर पर महानिदेशक विजय कुमार जी ने मोबाइल पर मुकेश की आवाज में वेदप्रकाश शर्मा द्वारा गाया गीत सुनकर प्रशंसा करते हुए अपनी ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

सनातन धर्म सभा पर लगे भ्रष्टाचार के आरोप साबित करने में नाकाम रहे शिकायतकर्ता
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सहायक रजिस्ट्रार फर्म्स सोसाइटी एंड चिट्स, सहारनपुर के समक्ष सनातन धर्म सभा मुजफ्फरनगर की प्रबंध समिति पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने वाले शिकायतकर्ता आज कोई भी साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर पाए। उक्त मामले में सभा के अध्यक्ष शंकर स्वरूप बंसल तथा सचिव सतीश गर्ग की ओर से वरिष्ठ सिविल अधिवक्ता सुखदेव मित्तल और






