मित्रता की मिसाल 26 साल बेमिसाल 26 साल बाद हुआ मिलन वही हंसी, वही यारी…

Share :

देहरादून (रिपोर्टर)। उत्तराखंड जनपद रुद्रपुर के नानकपुरी टांडा (Nanakpuri Tanda) स्थित हॉस्टल में कभी एक साथ पढ़ने वाले बचपन के दोस्त 26 साल बाद एक बार फिर साथ नज़र आए! समय बीत गया,चेहरे बदल गए…कोई सरकारी अधिकारी बना, कोई बड़ा व्यापारी, तो कोई सफल ठेकेदार और कोई कामयाब किसान बन गया। चंडीगढ़, उत्तराखंड,उत्तर प्रदेश, दिल्ली और हरियाणा, राजस्थान में बसे ये सभी दोस्त अपनी-अपनी लग्जरी गाड़ियों में सवार होकर नैनीताल के एक खूबसूरत रिसॉर्ट में एकत्र हुए।

यह यादगार मिलन पिछले कई सालों से व्हाट्सएप (WhatsApp) ग्रुप के ज़रिए प्लान हो रहा था, जो आखिरकार अब जाकर सच हो सका। दोस्तों का माहौल इतना बेफिक्र और मजेदार था कि ट्रिप में न आने वाले दोस्तों को मजाक-मजाक में ग्रुप से ही बाहर कर दिया गया! पीलीभीत के पूरनपुर निवासी और ट्रिप में शामिल सोनू छीना जी ने मुस्कुराते हुए बताया इतने सालों में हम सब की शक्लें काफी बदल चुकी थीं, ज़्यादातर दोस्तों के पेट बाहर निकल आए थे, बाल और दाढ़ी भी सफ़ेद हो चुके थे पर जब सब गले मिले, तो वही पुराना बचपन और बेफिक्री लौट आई। सच में, बहुत ही मज़ा आया!” दो दिनों की इस स्पेशल ट्रिप में सब अपनी-अपनी जिम्मेदारियों, पदों और गाड़ियों के रुतबे को भूलकर वही पुराने बेफिक्र स्कूली दोस्त बन गए।
*वही चंडीगढ़ से आए भारत सरकार में सलाहकार डॉक्टर बलजीत सिंह द्वारा हंसी-मजाक, बीते दिनों की यादें और वादियों के बीच दोस्तों की यह खास शेरो-शायरी अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।*
वीडियो में गूंजी यह खूबसूरत शायरी:
“तेरे न होने का मुझको मलाल एक तरफ,
तू मेरा क्यों न हुआ… यह सवाल एक तरफ!
यकीन मान, मैं खुश हूँ मगर तू जब संग था,
वह पल, वह दिन, वह महीना, वह साल एक तरफ!
गुलाब पर चटक रंग चढ़ेगा कैसे भला,
मैं बैठा सोचूँ कि तेरा गुलाल एक तरफ!
जहान भर के हैं मंज़र मेरी नज़र में मगर,
उस एक शख्स का दिल में ख्याल एक तरफ!
हज़ार शिकवे-शिकायत तुझे हैं मुझसे मगर,
वह कुछ दिनों की तेरी-मेरी देखभाल एक तरफ!”
दो दिनों की ढेर सारी मस्ती और यादें समेटने के बाद, जब ट्रिप खत्म हुई और सभी अपने-अपने घरों की ओर लौटने लगे, तो 26 साल पुरानी इस यारी से बिछड़ते वक्त सबकी आंखें नम थीं। दोस्ती की इस मिसाल ने साबित कर दिया कि उम्र, सफ़ेद बाल और कामयाबी कितनी भी बढ़ जाए, पुराने स्कूली दोस्तों के संग बिताए पलों का कोई मुकाबला नहीं होता!

मानसून ऋतु-2026 के दौरान प्रदेश में दीर्घावधि औसत से 8% अधिक वर्षा के बावजूद प्रदेश के 37 जिलों में औसत से कम वर्षा

लखनऊ/मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मानसून ऋतु (01 जून – 30 सितम्बर) 2026 के दौरान उत्तरोत्तर प्रबल होती एल-नीनो परिस्थितियों के दृष्टिगत मानसून ऋतु के प्रथम चरण (जून-जुलाई) के दौरान प्रदेश में सामान्य से कम वर्षा के बावजूद मानसून ऋतु के द्वितीय चरण (अगस्त-सितम्बर) के दौरान तटस्थ धनात्मक हिन्द महासागरीय द्विध्रुव एवं हिन्द महासागर में बने कुल 10

विवाहिता की गाजियाबाद में मौत मामले में परिजनों में आक्रोश, ससुराल के बाहर शव रखकर किया हंगामा

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हनुमान चौक के निकट मोहल्ला घेर कालेराय निवासी सुशील तायल की पुत्री प्राची की गाजियाबाद के थाना वेब सिटी क्षेत्र अंतर्गत अपने मकान में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला बुधवार को उस वक्त गरमा गया, जब विवाहिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए बुधवार देर शाम

नौ माह में वन विभाग ने 370 कोबरा सहित रेस्क्यू किए 2221 वन्यजीव

हरिद्वार (रिपोर्टर)। हरिद्वार वन प्रभाग ने इस वर्ष बाईस सौ वन्यजीवों को रेस्क्यू किया है। वन विभाग के 1 जनवरी से 24 सितंबर 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार जिले की अलग-अलग रेंज में 2,221 वन्यजीवों का रेस्क्यू किया गया है। सबसे अधिक सांप रेस्क्यू किए गए है। जिनमें 370 कोबरा, 323 वाइपर, 246 धामन

अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। 52वें अखिल भारतीय प्राच्य विद्या सम्मेलन के विशेष आयोजन के लिए स्पेशल इवेंट ग्रुप द्वारा की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं को लेकर पतंजलि के प्रदर्शन कला विभाग में समन्वयकों, अतिरिक्त समन्वयकों एवं स्वयंसेवकों की बैठक आयोजित कर तैयारियों पर चर्चा की गयी। बैठक में स्पेशल इवेंट ग्रुप के मुख्य संयोजक स्वामी आर्षदेव

भाजपा नेता अनिरूद्ध भाटी ने दिया कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अनिरूद्ध भाटी ने कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को ज्ञापन देकर वार्ड 4 स्थित सूखी नदी से सटी रामगढ़ बस्ती में सुरक्षा दीवार का निर्माण कराने की मांग की है। अनिरूद्ध भाटी ने बताया कि बस्ती में लगभग 1200 की आबादी निवास करती हैं। भारी बरसात के

रानीपुर कोतवाली पुलिस ने चोरी की बाइक समेत दबोचा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रानीपुर कोतवाली पुलिस ने एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की गयी है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। 24 सितम्बर को ग्राम हरचंदपुर मंगलौर निवासी विनय कुमार ने भेल सेक्टर-4 पीठ बाजार से बाइक चोरी कर लिए जाने

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal