मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुज़फ्फरनगर में तरुण खटीक के भाई अरुण खटीक अपने भाई की प्रतिमा के साथ कांवड़ लेकर पहुंचे। उनके साथ खटीक समाज के सैकड़ों युवा भी मौजूद रहे। मुजफ्फरनगर पहुंचे अरुण खटीक ने बताया कि कुछ माह पहले दिल्ली के उत्तम नगर में उनके भाई तरुण खटीक की हत्या कर दी गई थी। उसी घटना को लेकर वह हरिद्वार से कांवड़ यात्रा पर निकले हैं और सरकार से न्याय की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि अब तक की कार्रवाई से परिवार संतुष्ट नहीं है। मंगलवार को मुज़फ्फरनगर पहुंचने पर कांवड़ यात्रा में शामिल खटीक समाज के लोगों ने भी तरुण खटीक को न्याय दिलाने की मांग उठाई।
इस दौरान मुज़फ्फरनगर में खटीक समाज के लोगों ने तरुण खटीक के भाई अरुण खटीक व साथ में आ रहे खटीक समाज के युवाओं का स्वागत करते हुए उन्हें इस लड़ाई में पूरी तरह सहयोग का आश्वासन दिया। तरुण खटीक की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि देते हुए उनके इस संघर्ष की सराहना की। इंसाफ के लिए अरुण अपने भाई तरुण की प्रतिमा के साथ कावड ला रहा है। तरुण के भाई अरुण ने मुजफ्फरनगर खटीक समाज का धन्यवाद किया।

सेवा, समर्पण और संस्कार का संगम शिव चौक मुजफ्फरनगर में कांवड़ सेवा शिविर का शुभारंभ
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। प्रादेशिक मुख्यायुक्त डॉ. प्रभात कुमार के निर्देशानुसार तथा जिला मुख्यायुक्त डॉ. कंचन प्रभा शुक्ला के मार्गदर्शन में भारत स्काउट एवं गाइड जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा शिव चौक पर कांवड़ सेवा शिविर का विधिवत शुभारंभ एवं उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त अमित कुमार, जिला गाइड कमिश्नर डॉ. राजेश कुमारी एवं






