पालिका बोर्ड बैठक में वहलना चौक को महाराणा प्रताप चौक किए जाने की उठी मांग

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में शनिवार को वहलना चौक का नाम बदलकर “महाराणा प्रताप चौक” किए जाने की जोरदार तरीके से मांग उठाई गई। सदन में वार्ड सभासद अमित पटपटिया की ओर से सदन में रखें गए इस प्रस्ताव पर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप समेत अन्य सभासदों ने भी सहमति जताई। इस प्रस्ताव पर चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप और अधिशासी अधिकारी पवन कुमार ने अगली बैठक में प्रस्ताव पारित किए के साथ ही इससे जुड़े अन्य औपचारिकताओं को समय रहते पूर्ण करने का भी सदन को आश्वासन दिया। हालांकि इस प्रस्ताव को लेकर शनिवार को दिनभर बोर्ड बैठक में स्वीकृत किए जाने की चर्चा रही, जबकि इस प्रस्ताव पर स्वीकृति की मोहर लगाई जाएगी।
उधर, प्रदेश के व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल ने पालिका चेयरपर्सन एवं समस्त बोर्ड सदस्यों का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है।मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप भारतीय इतिहास के अद्वितीय योद्धा, अदम्य साहस, राष्ट्रभक्ति और स्वाभिमान के अमर प्रतीक हैं। उनके नाम पर शहर के प्रमुख चौक का नामकरण नई पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम, आत्मसम्मान एवं भारतीय संस्कृति के गौरव की भावना को और अधिक सशक्त करेगा। उन्होंने कहा कि इस विषय को लेकर वे निरंतर प्रयासरत रहे हैं। पूर्व में भी उन्होंने जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर को पत्र लिखकर राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर मेरठ की ओर से शहर में प्रवेश स्थल महाराणा प्रताप जी की भव्य प्रतिमा स्थापित की कार्यवाही कर शासन को प्रस्ताव भेजने का अनुरोध किया था। उनका उद्देश्य केवल चौक का नामकरण ही नहीं, बल्कि उस स्थान को महाराणा प्रताप के शौर्य, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति का प्रेरणास्थल बनाना है। मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि नगर पालिका बोर्ड द्वारा पारित यह प्रस्ताव शीघ्र ही मूर्त रूप लेगा और “महाराणा प्रताप चौक” आने वाले समय में मुजफ्फरनगर की पहचान तथा राष्ट्रभक्ति और स्वाभिमान का एक प्रमुख प्रतीक बनेगा।

रालोद दफ्तर की बदहाली पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश, जयंत चौधरी तक पहुंचेगा मामला

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सर्कुलर रोड स्थित जिला कार्यालय की बदहाली अब पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा और नाराजगी का विषय बनती जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस कार्यालय से पार्टी की गतिविधियों, बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों का संचालन होता है, वहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है।

रालोद गठबंधन की सीमा में रहकर ही जनता की सेवा करेगा कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रालोद का कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रेस वार्ता रालोद कार्यालय सर्कुलर रोड पर आयोजित किया गया।सर्वप्रथम कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद लोगों ने कहा कि उनकी समस्याओं की कोई सुनवाई नहीं हो रही है खास तौर पर पुरकाजी क्षेत्र को प्राथमिकता दी जा रही है अनेक वक्ताओं ने रालोद कार्यालय में अव्यवस्था का भी उल्लेख

खिलाड़ियों को शीघ्र मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं : मंत्री कपिल देव अग्रवाल

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आज चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम, मुज़फ्फरनगर में शासन के निर्देशानुसार कराए जा रहे विभिन्न निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। स्टेडियम में उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा लगभग ₹814.82 लाख की लागत

वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ मनाया, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी का 80वां स्थापना दिवस

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बीमा अभिकर्ता अबधेश झा ने कहा कि कहा कि ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी की 80 वर्षों की इस गौरवशाली यात्रा में कंपनी ने न केवल बीमा क्षेत्र में विश्वसनीयता अर्जित की है, बल्कि सामाजिक दायित्वों के प्रति भी सदैव सजग रही है। पर्यावरण संरक्षण इसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण कदम है। बताते चलें कि

पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट प्रियवर्त सिंह का सम्मान समारोह आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर की पुरातन छात्र समिति एवं एन.सी.सी. 82 बटालियन के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय के पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट प्रियवर्त सिंह के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर द्वारा लेफ्टिनेंट प्रियवर्त

माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी (पु०/ म०) प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी(पु/म) प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन आज चौधरी छोटूराम पी.जी. कॉलेज, मुजफ्फरनगर में उत्साह एवं खेल भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर, अध्यक्ष, स्पोर्ट्स काउंसिल, माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय तथा चौ. अमरपाल सिंह, अध्यक्ष, प्रबंध समिति, चौ. छोटूराम पी.जी. कॉलेज द्वारा संयुक्त रूप

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal