आकाश इंस्टीटयूट के 24 छात्र-छात्राओं ने किया नीट-2026 क्वालिफाई

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड की हरिद्वार ब्रांच के 24 छात्र-छात्राओं ने नीट-2026 क्वालिफाई किया है। जिनमें फैज अहमद 665 अंकों के साथ ऑल इंडिया 713 रैंक हासिल कर हरिद्वार सिटी टॉपर बने हैं। आकाश इंस्ट्यिूट में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान जानकारी देते हुए एकेडमिक मेडिकल हेड विष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को घोषित किए नीट-2026 के नतीजों में फैज अहमद के साथ मैत्रेयी दीक्षित, जयंत कुमार सैनी, लक्ष्य सिंघल, आकाश सिंह, प्राची रावत, जितेंद्र सिंह, आर्या त्यागी, अंशिका कुशवाहा, ऋषभ सिंह, निम्मी, लक्की सैनी, शक्ति कुनियाल, सृष्टि बघेल, याशिका तोमर, दिव्यांशी चौहान, सानिया मंसूरी, भावना, शुभिका अर्पित, प्रियांशु कुशवाहा, ऋषि दयाल, पार्थ कुशवाहा, विशाल पांडे, सुहानी राजपूत ने नीट क्वालीफाई कर इंस्टीटयूट और हरिद्वार का नाम रोशन किया है। उन्होंने सफलता प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को बधाई और शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। हरिद्वार सिटी टॉप करने वाले छात्र फ़ैज़ अहमद ने अपनी सफलता का श्रेय माता पिता और अध्यापकों को देते हुए बताया कि यह एक सपना सच होने जैसा है। इस सफलता से उन्हें एक सफल चिकित्सक बनने के लिए और भी ज्यादा मेहनत करने की प्रेरणा मिलेगी। इस दौरान ब्रांच मैनेजर मनोहर कुमार, मेडिकल फैकल्टी सुरेश सिंह, रूपेंद्र सिंह, मृत्युंजय उपाध्याय भी मौजूद रहे और छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दी।

कांवड़ मेले में हर वर्ष की भांति एस.पी.ओ के रूप में पुलिस प्रशासन का सहयोग करेंगे धर्मशाला प्रबंधक:महेश गौड़

हरिद्वार (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय धर्मशाला सुरक्षा समिति रजिस्टर्ड की बैठक बाबा काली कमली की धर्मशाला में संपन्न हुई बैठक मैं राष्ट्रीय धर्मशाला सुरक्षा समिति के अध्यक्ष महेश गौड़ ने कहा कि अगस्त माह में प्रारंभ होने वाले कारण मेले में धर्मशाला प्रबंधक विशेष पुलिस अधिकारी के रूप में प्रशासन का पूर्ण सहयोग करेंगे। आगामी कांवड़ मेले

ऑपरेशन कालनेमि थाना श्यामपुर पुलिस ने किया तंत्र मंत्र के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ऑपरेशन कालनेमि के तहत कार्रवाई करते हुए थाना श्यामपुर पुलिस ने यूट्यूब चैनल के जरिए तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से तंत्र मंत्र के नाम पर ठगे गए 4.55 लाख रूपए, लग्जरी कार व

टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग को लेकर शिक्षकों ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को दिया ज्ञापन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की अनिवार्यता समाप्त करने तथा पूर्व में नियुक्त सेवारत शिक्षकों को टीईटी से स्थायी छूट प्रदान किए जाने की मांग को लेकर शुक्रवार को उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन के आह्वान पर जिलेभर के प्राथमिक शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट भवन हरिद्वार में विशाल प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में एकत्र शिक्षकों

चौधरी लाल सिंह मार्केट सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, अन्य को मिलेगा बेहतर संदेश

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। चौधरी लाल सिंह मार्केट सुरक्षा के क्षेत्र में मिसाइल हर दुकान पर फायर सिलेंडर एवं आज सभी दुकानदारों के सामने फायर कैसे यूज की जाती है जब कोई घटना हो जाती है तो मुजफ्फरनगर में कपड़ा मार्केट एक ऐसी मार्केट है जो पूरे शहर में नंबर वन कपड़ा मार्केट चौधरी लाल सिंह मार्केट

नगर निगम टीम ने भगतसिंह चौक रेल पुलिया और चंद्राचार्य चौक क्षेत्र में की नालों की सफाई

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बरसात में होने वाली जलभराव की समस्या के दृष्टिगत नगर निगम टीम ने चंद्राचार्य चौक और भगतसिंह चौक रेलवे पुलिस क्षेत्र में नालों की सफाई के लिए अभियान चलाया। सेनेटरी इंस्पेक्टर श्रीकांत चौधरी के नेतृत्व में चलाए गए सफाई अभियान में स्थानीय व्यापारियों ने भी नगर निगम टीम का सहयोग किया। न्यू चंद्राचार्य

लक्सर दक्षिणी लक्सर व्यापार मंडल की कार्यकारिणी ने ली शपथ

हरिद्वार (रिपोर्टर)। दक्षिणी लक्सर व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष डा.विशाल गर्ग ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह को संबोधित करते हुए डा.विशाल गर्ग ने कहा कि दक्षिणी लक्सर व्यापार मंडल के शपथ ग्रहण समारोह

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई