पालिका बोर्ड की बैठक में 150 करोड़ के 168 प्रस्तावों पर लगी स्वीकृति की मुहर

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नगरपालिका परिषद की बोर्ड बैठक में शनिवार को पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के नेतृत्व में 168 प्रस्तावों वाला नगर के विकास को पंख लगाने का एजेंडा सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। मात्र 15 मिनट चली बोर्ड बैठक की कार्यवाही में शहरी विकास की मीनाक्षी स्वरूप की मंशा के अनुरूप नगरपालिका बोर्ड पूरी तरह से एकमत नजर आया। टाउनहाल सभाकक्ष में आयोजित इस बोर्ड बैठक में नगरपालिका परिषद् चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के नेतृत्व में शहरी विकास के लिए शुरू योजना के साथ ही पीएम नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विकास विजन को ध्यान में रखते हुए सबका साथ, सबका विकास और सभी का विश्वास को चरितार्थ करने के लिए पालिका प्रशासन ने सभी 55 वार्डों के चहुंमुखी विकास के लिए कार्ययोजना पर सदन ने सहमति की मुहर लगाकर ऐतिहासिक पहल की है। बोर्ड बैठक में इसके लिए करीब 150 करोड़ रुपये की लागत वाले 168 प्रस्तावों में से 167 प्रस्तावों को पास करने के साथ प्रस्ताव संख्या 1111 में संशोधन करते हुए एक कमेटी बनाकर पुर्ननिरीक्षण के बाद स्वीकृति का निर्णय लिया है। शनिवार को रखे सदन में इस एजेंडे में कांवड़ यात्रा मेले से जुड़े प्रस्तावों के अलावा नगर क्षेत्र में पेयजलापूर्ति, पथ प्रकाश व्यवस्था, सड़क और नाली-नाले का निर्माण, सौंदर्यकरण के साथ ही डिजिटल निगरानी के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर स्वीकृति की मुहर लगाई दी है। सदन में इस बार ऐतिहासिक निर्णय लेने के साथ नगर पालिका के कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए उन्हें शासनादेश के अनुरूप महंगाई भत्ता, गरम वर्दी और चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए भुगतान की स्वीकृति भी पालिका प्रशासन और सदन ने देने का निर्णय लिया है।

शनिवार प्रात: 11 बजे पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप की अध्यक्षता में शुरू वंदे मातरम के साथ प्रारंभ हुई बोर्ड बैठक में पालिका के अधिशासी अधिकारी पवन कुमार ने पूर्व में जारी 168 प्रस्तावों वाला एजेंडा सदन में विधिवत प्रस्तुत किया। इस एजेंड़े में गत कार्यवाही की पुष्टि के उपरांत एक-एक प्रस्ताव को सदन के समक्ष रखा गया। बोर्ड बैठक में विश्व की सबसे लंबी यात्राओं में शुमार कांवड़ यात्रा मेले को नगर क्षेत्र से निर्विघ्न एवं शांतिपूर्ण संपन्न कराने के प्रस्तावों के अलावा मुख्य रूप से शहर में पेयजल आपूर्ति सुधार, पथ प्रकाश, सड़क निर्माण, जल निकासी की व्यवस्था में सुधार और सौन्दर्यकरण जैसी योजनाओं को मंजूरी प्रदान की गई। वहीं पालिका के कर्मचारियों के आर्थिक हितों को लेकर बड़े निर्णय लिए। बोर्ड बैठक में प्रस्ताव संख्या 1111 में कर विभाग की रिपोर्ट के आधार पर पालिका सीमांतर्गत प्रथक-प्रथक भवनों व मार्किटों पर आवेदकों द्वारा प्रस्तुत नामांतरण पत्रावलियों को कमेटी गठित करते हुए पुन: जांच के बाद किए जाने की सहमति के साथ पास किया गया। सदन में इस प्रस्ताव के लिए 7 सदस्यों की कमेटी बनाने के साथ उसकी प्रज्ञत रिपोर्ट के आधार पर निर्णय लिए जाने का निर्णय लिया गया, जिसे सभी ने एकमत से स्चीकार करते हुए अन्य सभी प्रस्तावों को ध्वनिमत से पास कर दिया गया।
बोर्ड बैठक में पूर्व सभासद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बिजेन्द्र पाल के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए 2 मिनट का मौन रखते हुए श्रद्धांजलि दी। बोर्ड बैठक में पालिका के 55 निर्वाचित सदस्यों में से 37 सदस्यों में राजीव शर्मा, मनोज वर्मा, अमित पटपटिया, रजत धीमान, शौकत अंसारी, हिमांशु कौशिक, देवेश कौशिक, सीमा जैन, पारुल मित्तल के अलावा हाल में शासन स्तर से नामित किए 05 सभासद भी उपस्थित रहे।

पालिकाध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि सभी 186 प्रस्तावों के पारित होने के साथ विकास एवं सौन्दर्यकरण के कार्य बड़े पैमाने पर प्रारंभ किए जाएंगे। सदन द्वारा सर्वसम्मति से पारित की विकास महायोजना में पेयजल आपूर्ति सुदृढ़ीकरण, पथ प्रकाश व्यवस्था का विस्तार, विभिन्न निर्माण कार्यों को गति, पालिका कर्मचारियों के आर्थिक हितों की सुरक्षा तथा नगर के सौन्दर्यकरण की विशेष परियोजनाएं शामिल हैं। उन्होंने इसे पालिका के इतिहास की सबसे बड़ी विकासपरक कार्ययोजना बताया। इन योजनाओं के धरातल पर उतरते ही नगरीय क्षेत्र आधुनिक सुविधाओं से युक्त होने के साथ ही ओर अधिक आकर्षक स्वरूप में दिखाई देगा। उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र में मुख्य मार्ग पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, लेकिन पालिका सम्पूर्ण शहरी क्षेत्र को डिजिटल सुरक्षा प्रदान करने के लिए कदम उठाने जा रही है। इसके लिए ही हम बोर्ड बैठक में सीसीटीवी नेटवर्किंग के लिए कार्य कराने के लिए इसे दो हिस्से में विभाजित किया है, पहले प्रस्ताव में 35 वार्डों में सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य होगा, जिसके लिए 01 करोड़ 99 लाख 26 हजार 482 रुपये का व्यय अनुमान बना है तो दूसरे प्रस्ताव में 20 वार्डों में सीसीटीवी कैमरे व सर्वर रूम स्थापित करने का कार्य होगा, जिस पर पालिका 01 करोड़ 64 लाख 96 हजार 150 रुपये खर्च करने की तैयारी कर चुकी है। सदन की मंजूरी मिली तो जल्द ही पूरा शहर 24 घंटे डिजिटल सुरक्षा से आच्छादित होगा।

खिलाड़ियों को शीघ्र मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं : मंत्री कपिल देव अग्रवाल

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आज चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम, मुज़फ्फरनगर में शासन के निर्देशानुसार कराए जा रहे विभिन्न निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। स्टेडियम में उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा लगभग ₹814.82 लाख की लागत

वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ मनाया, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी का 80वां स्थापना दिवस

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बीमा अभिकर्ता अबधेश झा ने कहा कि कहा कि ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी की 80 वर्षों की इस गौरवशाली यात्रा में कंपनी ने न केवल बीमा क्षेत्र में विश्वसनीयता अर्जित की है, बल्कि सामाजिक दायित्वों के प्रति भी सदैव सजग रही है। पर्यावरण संरक्षण इसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण कदम है। बताते चलें कि

पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट प्रियवर्त सिंह का सम्मान समारोह आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर की पुरातन छात्र समिति एवं एन.सी.सी. 82 बटालियन के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय के पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट प्रियवर्त सिंह के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर द्वारा लेफ्टिनेंट प्रियवर्त

माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी (पु०/ म०) प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी(पु/म) प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन आज चौधरी छोटूराम पी.जी. कॉलेज, मुजफ्फरनगर में उत्साह एवं खेल भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर, अध्यक्ष, स्पोर्ट्स काउंसिल, माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय तथा चौ. अमरपाल सिंह, अध्यक्ष, प्रबंध समिति, चौ. छोटूराम पी.जी. कॉलेज द्वारा संयुक्त रूप

मंत्री कपिल देव के प्रयास से मुज़फ्फरनगर की विद्युत व्यवस्था को मिली बड़ी सौगात

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुज़फ्फरनगर की विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ एवं आधुनिक बनाने के लिए मंत्री कपिल देव अग्रवाल के प्रयासों से ₹78.82 करोड़ की लागत से 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र सूजडू एवं संबंधित 132 केवी लाइन के निर्माण को गति मिली है। इस महत्वपूर्ण परियोजना से सूजडू, महावीर चौक, नुमाइश कैम्प, साकेत, मालवीय चौक, सर्कुलर रोड,

फायरवर्क्स डीलर वेलफेयर एसोसिएशन के वार्षिक अधिवेशन में पटाखा व्यापारियों को सरकार के सहयोग का भरोसा

लखनऊ (रिपोर्टर)। फायरवर्क्स डीलर्स वेलफेयर एसोसिएशन के वार्षिक अधिवेशन का आयोजन लखनऊ में अटल बिहारी कनर्वेशन सेंटर पर किया गया, जिसमें प्रदेशभर से बड़ी संख्या में पटाखा व्यापारी एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। अधिवेशन में पटाखा व्यापार से जुड़े विभिन्न मुद्दों, व्यापारियों की समस्याओं, सुरक्षा मानकों तथा व्यापार को सुगम बनाने से संबंधित विषयों

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal
सबसे ज्यादा पड़ गई