मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शारदेन स्कूल की छात्रा मिदहत फातिमा ने NEET-UG 2026 परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। मिदहत ने 720 अंकों में से 594 अंक प्राप्त किए हैं। इसके साथ ही उन्होंने 99.3880179 परसेंटाइल के साथ ऑल इंडिया रैंक 12,213 और जनरल कैटेगरी रैंक 4,932 हासिल की है।
मिदहत का विषयवार प्रदर्शन भी बेहद उत्कृष्ट रहा। उन्होंने बायोलॉजी में 95.03 परसेंटाइल, केमिस्ट्री में 99.42 परसेंटाइल और फिजिक्स में 99.45 परसेंटाइल प्राप्त की।
मिद्दत ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने पिता सलीम अहमद, माता मुबीशा आंसें और सभी शिक्षकों को दिया। मिदहत ने कहा कि विद्यालय के डायरेक्टर एवं प्रधानाचार्य ने समय-समय पर प्रोत्साहित करना और परिवार का अटूट सहयोग, शिक्षकों का मार्गदर्शन और उनकी कड़ी मेहनत ही इस सफलता की सबसे बड़ी वजह है।
मिदहत की इस उपलब्धि से उनके परिवार, शिक्षकों और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। सभी ने उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। मिदहत का सपना MBBS में प्रवेश लेकर समाज और देश की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि वह भविष्य में डॉक्टर बनकर अपने जनपद और देश का नाम ओर ऊंचा करेंगी। शारदेन स्कूल के डायरेक्टर विश्व रतन एवं प्रधानाचार्य धारा रतन की ओर से मिदहत फातिमा एवं उनके माता-पिता व पूरे परिवार को इस शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई एवं उज्जवल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं दी गई।

जनपद का गौरव बढ़ाने वाले मुक्केबाजों को डीएम ने किया सम्मानित
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। बीते दिनों चित्रकूट में आयोजित ‘प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता’ में जनपद मुजफ्फरनगर का गौरव बढ़ाने वाले पदक विजेता मुक्केबाजों को शनिवार को अपने कार्यालय कक्ष में सम्मानित किया। इस प्रतियोगिता में अंगद ने 63-66 kg भार वर्ग में और यश ने 50-52 kg भार वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रजत






