तमंचे के बल पर हरिद्वार में महिला से दुष्कर्म व झुमके लूट के चार आरोपी गिरफ़्तार

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। पथरीथाना क्षेत्र के गांव कटारपुर में 7 जुलाई की देर रात घर में घुसकर एक महिला से तमंचे की नोक पर दुष्कर्म और झुमके लूट के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने तमंचा, चाकू, वारदात में इस्तेमाल बाइक, टूटा मोबाइल और लूटे हुए झुमके बरामद किए हैं।
पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि 7 जुलाई की रात को वह अपने छोटे बच्चे के साथ घर पर थी। इसी दौरान चार युवक घर में घुस आए। एक युवक पहले से कूलर के पीछे छिपा था। आरोपियों ने तमंचा और चाकू दिखाकर महिला से दुष्कर्म किया और कानों के झुमके लूट लिए। विरोध करने पर मारपीट कर मोबाइल तोड़ दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार के निर्देशों पर थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 14 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर पथरी जंगल के पास से दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा दोनों ने कटारपुर की वारदात को कबूला उनके द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर घटना में शामिल दो अन्य आरोपियों को भी दबिश देकर हिरासत में लिया गया, पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम शिवम 24वर्ष पुत्र गम्भीर, शेखर 22वर्ष पुत्र चंदकिराम, अरुण 23वर्ष पुत्र दलिप, समस्त निवासीगण ग्राम दुर्गागढ, थाना पथरी विकास 25वर्ष पुत्र राजेन्द्र, निवासी ग्राम महाखडी, थाना सयाणा, जनपद बुलंदशहर, यूपी बताया आरोपियों की निशानदेही पर अवैध तमंचा, एक अवैध चाकू, वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल, लूटे गए झुमके, व एक टूटा मोबाइल और बैटरी, बरामद की है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा रहा है।
एसओ पथरी रविन्द्र कुमार ने बताया 7 जुलाई की रात कटारपुर में हुई वारदात में शामिल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तमंचा, चाकू, बाइक और लूटे गए झुमके बरामद किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। क्षेत्र में महिलाओं की सुरक्षा के लिए गश्त बढ़ा दी गई है।

रालोद दफ्तर की बदहाली पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश, जयंत चौधरी तक पहुंचेगा मामला

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सर्कुलर रोड स्थित जिला कार्यालय की बदहाली अब पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा और नाराजगी का विषय बनती जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस कार्यालय से पार्टी की गतिविधियों, बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों का संचालन होता है, वहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है।

रालोद गठबंधन की सीमा में रहकर ही जनता की सेवा करेगा कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रालोद का कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रेस वार्ता रालोद कार्यालय सर्कुलर रोड पर आयोजित किया गया।सर्वप्रथम कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद लोगों ने कहा कि उनकी समस्याओं की कोई सुनवाई नहीं हो रही है खास तौर पर पुरकाजी क्षेत्र को प्राथमिकता दी जा रही है अनेक वक्ताओं ने रालोद कार्यालय में अव्यवस्था का भी उल्लेख

खिलाड़ियों को शीघ्र मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं : मंत्री कपिल देव अग्रवाल

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आज चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम, मुज़फ्फरनगर में शासन के निर्देशानुसार कराए जा रहे विभिन्न निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। स्टेडियम में उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा लगभग ₹814.82 लाख की लागत

वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ मनाया, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी का 80वां स्थापना दिवस

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बीमा अभिकर्ता अबधेश झा ने कहा कि कहा कि ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी की 80 वर्षों की इस गौरवशाली यात्रा में कंपनी ने न केवल बीमा क्षेत्र में विश्वसनीयता अर्जित की है, बल्कि सामाजिक दायित्वों के प्रति भी सदैव सजग रही है। पर्यावरण संरक्षण इसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण कदम है। बताते चलें कि

पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट प्रियवर्त सिंह का सम्मान समारोह आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर की पुरातन छात्र समिति एवं एन.सी.सी. 82 बटालियन के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय के पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट प्रियवर्त सिंह के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर द्वारा लेफ्टिनेंट प्रियवर्त

माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी (पु०/ म०) प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी(पु/म) प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन आज चौधरी छोटूराम पी.जी. कॉलेज, मुजफ्फरनगर में उत्साह एवं खेल भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर, अध्यक्ष, स्पोर्ट्स काउंसिल, माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय तथा चौ. अमरपाल सिंह, अध्यक्ष, प्रबंध समिति, चौ. छोटूराम पी.जी. कॉलेज द्वारा संयुक्त रूप

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal