हरिद्वार, 15 जुलाई। खड़खड़ी में दो पक्षों में झगड़े के बाद एक पक्ष के पत्रकार वार्ता करने के बाद दूसरा पक्ष भी सामने आया है। बुधवार को प्रैस क्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए दूसरे पक्ष की सीता देवी ने आरोप लगाते हुए बताया कि मनोज गिरी बेवजह उनके बेटे की छवि खराब करना चाहता है। उन्होंने कहा कि मनोज गिरी उनके परिवार को डरा धमका रहा है। बार-बार बहाने बनाकर लड़ाई झगड़े पर उतारू हो जाता है। सीता देवी ने यह भी कहा कि मनोज गिरी अनर्गल आरोप लगाकर उनके पुत्र की छवि को सोशल मीडिया के माध्यम से भी खराब करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने बताया कि राजनीतिक षड्यंत्र के तहत इस मामले को तूल दिया जा रहा है। सीता देवी ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाते हुए कहा कि पुलिस इस झगड़े को लेकर खुले रूप से जांच पड़ताल कर सकती है। उन्होंने कहा कि उनके परिवार के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी तुरंत होनी चाहिए।

रालोद दफ्तर की बदहाली पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश, जयंत चौधरी तक पहुंचेगा मामला
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सर्कुलर रोड स्थित जिला कार्यालय की बदहाली अब पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा और नाराजगी का विषय बनती जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस कार्यालय से पार्टी की गतिविधियों, बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों का संचालन होता है, वहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है।





