मेयर किरण जैसल ने की अधिकारियों के साथ बैठक जलभराव की समस्या के स्थाई समाधान के लिए कार्ययोजना तैयार कराने के दिए निर्देश

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। मेयर किरण जैसल ने बरसात के दौरान शहर में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान तथा विभिन्न फ्लाईओवर के नीचे सुव्यवस्थित विकास एवं सौंदर्यकरण के संबंध में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। नगर निगम स्थित मेयर कार्यालय में बैठक के दौरान शहर के विभिन्न इलाकों में जलभराव की स्थिति, जल निकासी व्यवस्था तथा अब तक किए गए कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए मेयर किरण जैसल ने अधिकारियों को जलभराव वाले क्षेत्रों को प्राथमिकता के आधार पर चिन्हित कर स्थायी समाधान के लिए कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नालों एवं नालियों की नियमित सफाई, जल निकासी मार्गों से अवरोध हटाने, पंपिंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ आवश्यकतानुसार अतिरिक्त संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, ताकि बरसात के दौरान लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने ड्रेनेज व्यवस्था को भी सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। मेयर ने कहा कि सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए समयबद्ध तरीके से आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को नियमित रूप से संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण करने तथा प्राप्त शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के भी निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न फ्लाईओवर के नीचे उपलब्ध स्थान का समुचित उपयोग करने पर भी विस्तार से चर्चा की गई। मेयर ने कहा कि इन स्थानों को केवल खाली या उपेक्षित छोड़ने के बजाय उन्हें स्वच्छ, सुरक्षित एवं जनोपयोगी स्वरूप प्रदान किया जाना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि फ्लाईओवर के नीचे खाली स्थानों पर हरित क्षेत्र विकसित करने, पौधारोपण, आकर्षक लैंडस्केपिंग, पार्किंग सुविधा, ओपन जिम, बैठने की व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक जनसुविधाओं के विकास की संभावनाओं पर कार्ययोजना तैयार की जाए। साथ ही सुनिश्चित किया जाए कि इन स्थानों पर किसी प्रकार का अतिक्रमण या गंदगी न होने पाए। मेयर किरण जैसल ने अधिकारियों से कहा कि नगर निगम का उद्देश्य शहरवासियों को बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं सुव्यवस्थित बनाना है। इसके लिए प्रत्येक विभाग अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी गंभीरता एवं जवाबदेही के साथ करे। उन्होंने कहा कि नागरिकों की सुविधा एवं शहर के समग्र विकास से जुड़े कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में अधिकारियों द्वारा जल निकासी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने, फ्लाईओवरों के नीचे स्थित स्थानों के सौंदर्यीकरण एवं विकास तथा आगामी कार्ययोजना के संबंध में अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए गए। महापौर ने सभी प्रस्तावों पर शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा नियमित समीक्षा के माध्यम से कार्यों की प्रगति पर निगरानी रखने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ललित नारायण मिश्र, नगर आयुक्त नंदन कुमार, राजाजी टाइगर रिज़र्व से आशा रतूड़ी, नेशनल हाईवे अथॉरिटी से सुनील कुमार, कांट्रैक्टर अतुल कुमार, परियोजना निदेशक विशाल गोयल, सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता खुशवंत सिंह चौहान, लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता प्रवेश कुमार एवं विपिन कुमार, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, एचआरडीए के सहायक अभियंता प्रशांत सेमवाल, प्रिया सैनी आदि उपस्थित रहे।

रालोद दफ्तर की बदहाली पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश, जयंत चौधरी तक पहुंचेगा मामला

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सर्कुलर रोड स्थित जिला कार्यालय की बदहाली अब पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा और नाराजगी का विषय बनती जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस कार्यालय से पार्टी की गतिविधियों, बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों का संचालन होता है, वहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है।

रालोद गठबंधन की सीमा में रहकर ही जनता की सेवा करेगा कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रालोद का कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रेस वार्ता रालोद कार्यालय सर्कुलर रोड पर आयोजित किया गया।सर्वप्रथम कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद लोगों ने कहा कि उनकी समस्याओं की कोई सुनवाई नहीं हो रही है खास तौर पर पुरकाजी क्षेत्र को प्राथमिकता दी जा रही है अनेक वक्ताओं ने रालोद कार्यालय में अव्यवस्था का भी उल्लेख

खिलाड़ियों को शीघ्र मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं : मंत्री कपिल देव अग्रवाल

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आज चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम, मुज़फ्फरनगर में शासन के निर्देशानुसार कराए जा रहे विभिन्न निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। स्टेडियम में उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा लगभग ₹814.82 लाख की लागत

वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ मनाया, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी का 80वां स्थापना दिवस

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बीमा अभिकर्ता अबधेश झा ने कहा कि कहा कि ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी की 80 वर्षों की इस गौरवशाली यात्रा में कंपनी ने न केवल बीमा क्षेत्र में विश्वसनीयता अर्जित की है, बल्कि सामाजिक दायित्वों के प्रति भी सदैव सजग रही है। पर्यावरण संरक्षण इसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण कदम है। बताते चलें कि

पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट प्रियवर्त सिंह का सम्मान समारोह आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर की पुरातन छात्र समिति एवं एन.सी.सी. 82 बटालियन के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय के पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट प्रियवर्त सिंह के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर द्वारा लेफ्टिनेंट प्रियवर्त

माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी (पु०/ म०) प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी(पु/म) प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन आज चौधरी छोटूराम पी.जी. कॉलेज, मुजफ्फरनगर में उत्साह एवं खेल भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर, अध्यक्ष, स्पोर्ट्स काउंसिल, माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय तथा चौ. अमरपाल सिंह, अध्यक्ष, प्रबंध समिति, चौ. छोटूराम पी.जी. कॉलेज द्वारा संयुक्त रूप

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal