हरिद्वार नगर निगम ने रोड़ी बेलवाला क्षेत्र से हटाए 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। कांवड़ मेले की तैयारियों को लेकर नगर निगम ने मंगलवार को रोडी बेलवाला क्षेत्र में व्यापक अतिक्रमण हटाओ एवं विशेष स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान नगर निगम टीम के साथ जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी मौजूद रहे। नगर आयुक्त नंदन कुमार के नेतृत्व में चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान 50 से अधिक अस्थायी अतिक्रमण हटाए गए। साथ ही पूरे क्षेत्र में बड़े स्तर पर सफाई अभियान भी चलाया गया। नगर आयुक्त नंदन कुमार ने बताया कि कांवड़ मेले के दौरान लाखों श्रद्धालुओं के हरिद्वार पहुंचने की संभावना को देखते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को समय रहते पूरा किया जा रहा है। कांवड़ मेले को सुव्यवस्थित और सुरक्षित रूप से आयोजित करने के उद्देश्य से रोडीबेलवाला क्षेत्र में लगातार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही व्यापक स्तर पर स्वच्छता अभियान भी संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कांवड़ मेले के दौरान विशेष स्वच्छता अभियान संचालित किया जाएगा। इसके लिए अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी और प्रमुख मार्गों, घाटों तथा मेला क्षेत्र में नियमित सफाई, कूड़ा उठान और सैनिटेशन की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने लोगों से सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करने तथा शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग की अपील भी की। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट हरिगिरि, सेनिटेशन सेल प्रभारी संजय शर्मा, नायब तहसीलदार अनिल कुमार, रोडीबेलवाला चौकी प्रभारी संदीप वर्मा आदि मौजूद रहे।

फर्जी दस्तावेजों से बैंक खाता खुलवाकर साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद मुजफ्फरनगर की थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा पहचान छिपाकर फर्जी पैन कार्ड एवं फर्जी जीएसटी पंजीकरण तैयार कराकर मै. क्रिएटिव हेंडीक्राफ्ट के नाम पर बैंक खाता खुलावाने वाले संगठित गिरोह के अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार थाना साईबर टीम द्वारा साइबर अपराध में प्रकाश में आए एचडीएफसी बैंक

श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने बीसीए में शत प्रतिशत रिजल्ट देकर एक बार फिर लहराया सफलता का परचम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने बी..सी.ए. में शत प्रतिशत रिजल्ट देकर एक बार फिर सफलता का परचम लहराया। आज बी.सी.ए. षष्ठम सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम की मेरिट सूची तैयार की गयी। षष्ठम सेमेस्टर की मेरिट सूची में खुशबू ने 83.32, मुस्कान ने 82.56 एवं काव्या शर्मा ने 80.66 प्रतिशत अंक प्राप्त करके क्रमश

नई मण्डी क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल, चोरी की स्कूटी व अवैध शस्त्र बरामद

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी क्षेत्र के अंतर्गत बागोवाली कट के निकट एनएच 58 पर चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में मुजफ्फरनगर पुलिस ने शातिर बदमाश तालिब को घायल अवस्था में गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से चोरी की एक स्कूटी और अवैध शस्त्र बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार मंगलवार 14 जुलाई को थाना नई

योगी जी से अच्छा मुख्यमंत्री पूरे देश में नहीं है – संदीप बंसल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र की एक बैठक सर्कुलर और स्थित एक होटल में आयोजित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल, प्रदेश अध्यक्ष रिपिन कंसल, वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष संजय मित्तल, महिला इकाई की प्रदेश अध्यक्ष अनीता जायसवाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर

डीएम मयूर दीक्षित एवं एसएसपी नवनीत सिंह ने लिया कांवड़ मेला तैयारियों का जायजा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने मंगलवार को मनसा देवी हिल बाईपास, मोतीचूर, भूपतवाला, सप्तऋषि आश्रम, पंतद्वीप, लालजीवाला, चंडी चौक, नजीबाबाद रोड, गौरीशंकर तथा नमामि गंगे घाट सहित विभिन्न क्षेत्रों का व्यापक स्थलीय निरीक्षण कर कांवड़ मेले के लिए की जा रही व्यवस्थाओं एवं निर्माण कार्यों की प्रगति

हरिद्वार में मारपीट का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खड़खड़ी निवासी मनोज गिरी ने मंगलवार को प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता कर मारपीट और धमकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से जानमाल की सुरक्षा और मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही करने की मांग की है। मनोज गिरी ने बताया कि 8 जुलाई की रात अजय गिरी और उसके साथी झगड़े की

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal