भाजपा के प्रदेश एवं जिला प्रकोष्ठों की कार्यशाला सम्पन्न

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। भाजपा के प्रदेश एवं जिला प्रकोष्ठों की संयुक्त कार्यशाला जगजीतपुर स्थित जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। कार्यशाला में पदाधिकारियों को संगठन की कार्यपद्धति, अनुशासन, संवाद कौशल, सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग तथा सेवा एवं जनहित के कार्यों को निरंतर गति देने के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया गया। साथ ही आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियों का निर्धारण करते हुए सभी कार्यकर्ताओं से पूर्ण समर्पण एवं सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया गया। कार्यशाला को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री आपदा प्रबंधन विनय रूहेला ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने और संगठन की विचारधारा को जन-जन तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाए। उन्होंने कहा कि मानसून को देखते हुए नालों-नालियों की सफाई, सड़कों- पुलों की मरम्मत, जलभराव वाले क्षेत्रों में विशेष निगरानी, चिकित्सा एवं दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था, पेयजल-विद्युत अवसंरचनाओं की मरम्मत तथा आवश्यक वस्तुओं के भण्डारण को राज्य सरकार के द्वारा प्राथमिकता से पूर्ण किया जा रहा है। प्रदेश प्रकोष्ठ के संयोजक कौस्तुभानंद जोशी ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक प्रकोष्ठ संगठन की रीढ़ है। समाज के विभिन्न वर्गों के बीच संवाद स्थापित करना प्रत्येक कार्यकर्ता का दायित्व है। प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल ने कार्यशाला में प्रकोष्ठों की कार्ययोजना, संगठन विस्तार, सामाजिक सहभागिता, सेवा कार्यों, नवाचार आधारित जनसंपर्क तथा बूथ स्तर तक संगठन को और अधिक सक्रिय बनाने पर विशेष जोर दिया। प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार तथा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार जनकल्याण, सुशासन एवं विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि सभी प्रकोष्ठ समन्वय के साथ कार्य करते हुए संगठन के कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक सक्रियता से संपन्न कराएं। कार्यक्रम का संचालन डा.संदीप गौड़ ने किया। बैठक में प्रमोद शर्मा, कपिल गुप्ता, विमल भट्ट, श्याम दे, संजय रावत, विनोद भट्ट, शिव प्रसाद मुंबई, आचार्य विपिन जोशी, घनश्याम शर्मा, सचिन बदेरा, प्रियंका कंडारी, नवीन, कुंवर कंडारी, संजय कुमार शर्मा, चेतन अरोड़ा, देवेंद्र सिंह बिष्ट, अभिनंदन गुप्ता, मनु रावत, सुशांत पाल, अनुज शर्मा, मोहन जोशी, देवकीनंदन पुरोहित, सतेंद्र चौहान सहित अनेक प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी उपस्थित रहे।

फर्जी दस्तावेजों से बैंक खाता खुलवाकर साइबर ठगी का आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद मुजफ्फरनगर की थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम द्वारा पहचान छिपाकर फर्जी पैन कार्ड एवं फर्जी जीएसटी पंजीकरण तैयार कराकर मै. क्रिएटिव हेंडीक्राफ्ट के नाम पर बैंक खाता खुलावाने वाले संगठित गिरोह के अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार थाना साईबर टीम द्वारा साइबर अपराध में प्रकाश में आए एचडीएफसी बैंक

श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने बीसीए में शत प्रतिशत रिजल्ट देकर एक बार फिर लहराया सफलता का परचम

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्रीराम कॉलेज के छात्रों ने बी..सी.ए. में शत प्रतिशत रिजल्ट देकर एक बार फिर सफलता का परचम लहराया। आज बी.सी.ए. षष्ठम सेमेस्टर के परीक्षा परिणाम की मेरिट सूची तैयार की गयी। षष्ठम सेमेस्टर की मेरिट सूची में खुशबू ने 83.32, मुस्कान ने 82.56 एवं काव्या शर्मा ने 80.66 प्रतिशत अंक प्राप्त करके क्रमश

नई मण्डी क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में शातिर बदमाश घायल, चोरी की स्कूटी व अवैध शस्त्र बरामद

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नई मंडी क्षेत्र के अंतर्गत बागोवाली कट के निकट एनएच 58 पर चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में मुजफ्फरनगर पुलिस ने शातिर बदमाश तालिब को घायल अवस्था में गिरफ्तार करते हुए उसके कब्जे से चोरी की एक स्कूटी और अवैध शस्त्र बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार मंगलवार 14 जुलाई को थाना नई

योगी जी से अच्छा मुख्यमंत्री पूरे देश में नहीं है – संदीप बंसल

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र की एक बैठक सर्कुलर और स्थित एक होटल में आयोजित हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल, प्रदेश अध्यक्ष रिपिन कंसल, वरिष्ठ प्रांतीय उपाध्यक्ष संजय मित्तल, महिला इकाई की प्रदेश अध्यक्ष अनीता जायसवाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर

डीएम मयूर दीक्षित एवं एसएसपी नवनीत सिंह ने लिया कांवड़ मेला तैयारियों का जायजा

हरिद्वार (रिपोर्टर)। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने मंगलवार को मनसा देवी हिल बाईपास, मोतीचूर, भूपतवाला, सप्तऋषि आश्रम, पंतद्वीप, लालजीवाला, चंडी चौक, नजीबाबाद रोड, गौरीशंकर तथा नमामि गंगे घाट सहित विभिन्न क्षेत्रों का व्यापक स्थलीय निरीक्षण कर कांवड़ मेले के लिए की जा रही व्यवस्थाओं एवं निर्माण कार्यों की प्रगति

हरिद्वार में मारपीट का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की

हरिद्वार (रिपोर्टर)। खड़खड़ी निवासी मनोज गिरी ने मंगलवार को प्रैस क्लब में पत्रकार वार्ता कर मारपीट और धमकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से जानमाल की सुरक्षा और मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्यवाही करने की मांग की है। मनोज गिरी ने बताया कि 8 जुलाई की रात अजय गिरी और उसके साथी झगड़े की

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal