कुंवर देवराज पंवार के आवास पर श्रीकृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार ने किया गीता पाठ एवं भजन संध्या का आयोजन

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री कृष्ण कृपा जीओ गीता परिवार द्वारा गीता पाठ की श्रृंखला मे सांय 06 बजे से दक्षिणी सिविल लाइन्स मे वरिष्ठ समाजसेवी देवराज पंवार के सौजन्य से एवं पं होती लाल शर्मा के पावन सानिध्य में निःशुल्क गीता पाठ एवं भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस दौरान कुंवर देवराज पंवार परिवार द्वारा दीप प्रज्वलन, विधिवत पूजन के बाद अतुल कुमार गर्ग द्वारा गणेश स्तुति, माँ शारदा की वन्दना, ओम नमो भगवते वासुदेवाय, कृष्ण कृपा अमृत, अष्टादश श्लोकी गीतापाठ श्रद्धा भाव पूर्वक कराया गया। पं होतीलाल शर्मा ने जीवन में गीताजी का महत्व समझाया।
गीता पाठ परिवार के रामबीर सिंह ने बताया कि महाराज श्री का यह संदेश कि पुरुषार्थी और परमार्थी बने। प्रमादी और स्वार्थी नहीं हम सब के लिए प्रेरणा स्रोत है। तत्पश्चात भजनभाव मे सुभाष गर्ग, विमल प्रताप, अजय गर्ग, भावना, संजय राजेश वर्मा, महेन्द्र रावत के भजनों ने सभी उपस्थित श्रोताओ को भक्ति रस मे सराबोर कर दिया गया तथा सभी श्रद्धालुजन तालियां बजाते हुए भाव विभोर होगा झूम उठे। नगर मे गीतापाठ करके घर -घर गीता, हर घर गीता का समाज कल्याण का जो सार्थक प्रयास किया जा रहा है, उसके लिए गीतापाठ परिवार के सदस्यो को समाजसेवी देवराज पंवार द्वारा पटका पहनाकर एवं राधा कृष्ण का चित्र भेंट कर सम्मानित किया गया। आरती के उपरांत प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम को विश्राम दिया गया।
गीतापाठ में अतुल गर्ग, रामबीर सिंह, देवराज पंवार, उदित राज पंवार, सुभाष गर्ग, अजय गर्ग, महेंद्र रावत, विमल प्रताप,अशोक कुमार गुप्ता, इंजी लोकेश चंद्रा, सुशीला अग्रवाल (पूर्व विधायक), विपिन गुप्ता, सनसबीर बालियान, सोनिया रीता,राजबाला,रेणुका जैमिनी, नारायण भारद्वाज, ईश्वरचंद,भावना, अनिल, अशोक गुप्ता, बोहरण लाल, सीताराम, उर्मिला, संजीव वर्मा, होती लाल शर्मा, राजेश वर्मा, हरिरटन शर्मा, बालक राम, अमरीश पालीवाल, जगपाल आदि तथा संख्या मे मातृ शक्ति उपस्थित रही।

रालोद दफ्तर की बदहाली पर कार्यकर्ताओं में आक्रोश, जयंत चौधरी तक पहुंचेगा मामला

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के सर्कुलर रोड स्थित जिला कार्यालय की बदहाली अब पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा और नाराजगी का विषय बनती जा रही है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिस कार्यालय से पार्टी की गतिविधियों, बैठकों और संगठनात्मक कार्यक्रमों का संचालन होता है, वहां बुनियादी सुविधाओं का भी अभाव बना हुआ है।

रालोद गठबंधन की सीमा में रहकर ही जनता की सेवा करेगा कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। रालोद का कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रेस वार्ता रालोद कार्यालय सर्कुलर रोड पर आयोजित किया गया।सर्वप्रथम कार्यकर्ता सम्मेलन में मौजूद लोगों ने कहा कि उनकी समस्याओं की कोई सुनवाई नहीं हो रही है खास तौर पर पुरकाजी क्षेत्र को प्राथमिकता दी जा रही है अनेक वक्ताओं ने रालोद कार्यालय में अव्यवस्था का भी उल्लेख

खिलाड़ियों को शीघ्र मिलेंगी आधुनिक खेल सुविधाएं : मंत्री कपिल देव अग्रवाल

मुज़फ्फरनगर (रिपोर्टर)। राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आज चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम, मुज़फ्फरनगर में शासन के निर्देशानुसार कराए जा रहे विभिन्न निर्माण एवं जीर्णोद्धार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। स्टेडियम में उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा लगभग ₹814.82 लाख की लागत

वृक्षारोपण कार्यक्रम के साथ मनाया, ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी का 80वां स्थापना दिवस

हरिद्वार (रिपोर्टर)। बीमा अभिकर्ता अबधेश झा ने कहा कि कहा कि ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी की 80 वर्षों की इस गौरवशाली यात्रा में कंपनी ने न केवल बीमा क्षेत्र में विश्वसनीयता अर्जित की है, बल्कि सामाजिक दायित्वों के प्रति भी सदैव सजग रही है। पर्यावरण संरक्षण इसी कड़ी का एक महत्वपूर्ण कदम है। बताते चलें कि

पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट प्रियवर्त सिंह का सम्मान समारोह आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सनातन धर्म महाविद्यालय, मुजफ्फरनगर की पुरातन छात्र समिति एवं एन.सी.सी. 82 बटालियन के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय के पूर्व छात्र लेफ्टिनेंट प्रियवर्त सिंह के भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन के उपलक्ष्य में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर द्वारा लेफ्टिनेंट प्रियवर्त

माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी (पु०/ म०) प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर की अंतरमहाविद्यालयीय कबड्डी(पु/म) प्रतियोगिता 2026-27 का आयोजन आज चौधरी छोटूराम पी.जी. कॉलेज, मुजफ्फरनगर में उत्साह एवं खेल भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रो. सुधीर कुमार पुंडीर, अध्यक्ष, स्पोर्ट्स काउंसिल, माँ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय तथा चौ. अमरपाल सिंह, अध्यक्ष, प्रबंध समिति, चौ. छोटूराम पी.जी. कॉलेज द्वारा संयुक्त रूप

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal