मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। सिविल लाइन क्षेत्र के जिला परिषद मार्किट में रविवार को उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब हिन्दु युवती के साथ एक प्रतिष्ठान पर बैठकर खाद्य पदार्थ खा रहे दूसरे समुदाय के युवक को हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने सरे बाजार पीट दिया। युवक को मारपीट से बचाने के लिए बीच बचाव करा रही युवती भी इसकी चपेट में आ गयी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस युवक-युवती को लेकर सिविल लाइंस थाने पर आ गयी। मारपीट करने वाले हिंदू कार्यकर्ताओं का आरोप है कि युवक-युवती प्रतिष्ठान पर बैठकर सार्वजनिक रूप से गलत हरकत कर रहे थे।
रविवार को जिला परिषद मार्किट के समीप स्थित एक प्रतिष्ठान पर एक युवक व युवती बैठकर खाद्य पदार्थ खा रहे थे। तभी वहां मौजूद एक हिन्दू संगठन से जुड़े कार्यकर्ता ने शक के आधार पर युवक से उसका नाम पूछ लिया। पहले युवक ने अपना नाम आशु शर्मा बताया, लेकिन उसके बताने के ढंग से शक होने पर कार्यकर्ता उससे फोन पर अपने परिजनों से बात कराने के लिए कहने लगे। इसके साथ ही उसने कुछ अन्य साथियों को भी बुला लिया। युवक के दूसरे समुदाय का होने पर कार्यकर्ता युवक व युवती को पकडकर जिला परिषद मार्किट में ले आए। दूसरे समुदाय के युवक पर हिन्दू युवती को बरगलाने का आरोप लगातार कार्यकर्ताओं ने युवक की सरे बाजार जमकर पिटाई करनी शुरू कर दी। जब उस पर लात घूंसे बरस रहे थे, तो अपने साथी युवक को पिटते देखकर युवती बीच बचाव का प्रयास करने लगी, तो वह भी मारपीट करने वाले कार्यकर्ताओं की चपेट में आ गयी और उस पर भी कई हाथ पड़ गए, हालांकि इस दौरान युवती जोर जोर से चिल्ला रही थी। इसी बीच सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन पुलिस मौके पर आ गयी। पुलिस युवक व युवती को लेकर थाने पर आ गयी। पुलिस ने दोनों के परिजनों से सम्पर्क किया है। थाना प्रभारी सिविल लाइन इन्द्रजीत सिंह का कहना कि युवक व युवती दोनों बालिग है। उनसे बातचीत की जा रही है। दोनों शामली जनपद के विभिन्न स्थान के रहने वाले है। पुलिस ने बताया कि जिन लोगों ने उनसे सरेआम मारपीट की है इस संबंध में तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि, युवक के साथ सरेआम मारपीट की घटना और युवती द्वारा उसे शोर मचाते हुए चिल्लाने की घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने भी इसका संज्ञान लिया है और उसके आधार पर मारपीट करने वालों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा






