श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार ने किया पातंजल योगधाम के बच्चों के साथ मैंगों व मिल्क पार्टी का आयोजन

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री वैश्य बंधु समाज मध्य क्षेत्र हरिद्वार के पदाधिकारियों ने आर्य नगर स्थित पातंजल योग धाम आश्रम के बच्चों के साथ मैंगो एवं मिल्क पार्टी का आयोजन किया। इस अवसर पर अध्यक्ष अशोक अग्रवाल एवं विनीत अग्रवाल ने कहा कि ईश्वर का रूप होते हैं। संस्था द्वारा चलाए जा रहे सेवा प्रकल्पों के तहत आश्रम में रह रहे निर्धन परिवारों के बच्चों के साथ मैंगो व मिल्क पार्टी का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि सेवा ही संस्था का प्रमुख उद्देश्य है। अशोक अग्रवाल ने कहा कि मैंगों व मिल्क पार्टी के दौरान निर्धन बच्चों के साथ सभी ने सुखद समय व्यतीत किया। मानव सेवा ईश्वर पूजा के समान है। सभी को समाज के कमजोर वर्गो के उत्थान में सहयोग करना चाहिए। जय भगवान गुप्ता ने कहा कि संस्था द्वारा संचालित सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे। महिला बैंक की अध्यक्ष ललितेश गुप्ता एवं सीमा अग्रवाल ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य है। दूध आम पार्टी से बच्चों को मिली प्रसन्नता सदैव स्मरणीय रहेगी। उन्होंने कहा कि पातंजल योग धाम आश्रम में बच्चों की अच्छी परवरिश के साथ शिक्षा भी प्रदान की जा रही है। इस अवसर पर आशीष गुप्ता, संध्या गुप्ता, सीमा अग्रवाल, ललितेश गुप्ता, प्राची गुप्ता, विजेंद्र कंसल, रविंद्र गुप्ता, संजय अग्रवाल, महावीर मित्तल, अर्चना अग्रवाल, पिंकी अग्रवाल ने सहयोग प्रदान किया।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

चोरी के मोबाइल फोन व नकदी समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। वसंत विहार फेस-2 कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर सराय रोड़ पर कार का शीशा तोड़कर डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रूपए चोरी कर लिए जाने के

गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ने का दिख रहा असर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार 14 सितम्बर से शुरू हो रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी है। उत्सव लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। ग्राहकों की पंसद के अनुरूप अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। पर्यावरण संरक्षण के

भगत सिंह चौक और रेल पुलिया के नीचे भरा बरसात का पानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रविवार को हुई बरसात के बाद भगत सिंह चौक रेल पुलिया के नीचे जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन जलभराव में फंस गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पानी में फंसे वाहनों को निकालने में मदद की। इस दौरान स्थानीय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal