मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जुलाई महीने के आखिरी दिनों में शुरू होने वाली प्रस्तावित कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने की तैयारियों में जुटे पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने डीजे संचालकों की बैठक में साफ कहा कि निर्धारित मानकों की अनदेखी करने वाले डीजे को शहर क्षेत्र की सीमा में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा और न ही बजने दिया जाएगा। इसके साथ ही मानक का उल्लंघन करने पर डीजे संचालक के साथ डीजे हायर करने वालों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके साथ ही जातिगत गानों पर भी पूरी तरह रोक रहेगी।
जनपद में कांवड़ यात्रा-2026 को सकुशल, सुरक्षित एवं दुर्घटनामुक्त संपन्न कराने की तैयारियों में जुटे प्रशासन की ओर से सहायक पुलिस अधीक्षक सिटी सिद्धार्थ के मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट पंकज प्रकाश राठौड़ एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी राजू कुमार साव द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन के सभागार में डीजे संचालकों के साथ एक महत्वपूर्ण गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान कांवड सैल प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र यादव, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर बृजेश शर्मा सहित पुलिस व प्रशासन के अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।
बैठक के दौरान कांवड़ यात्रा के दौरान डीजे संचालन से संबंधित शासन एवं उच्चतम न्यायालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों तथा निर्धारित मानकों की विस्तृत जानकारी दी गई। सभी डीजे संचालकों को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया कि डीजे की ऊँचाई, ध्वनि स्तर (साउंड लिमिट) एवं अन्य सभी व्यवस्थाएं शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप ही रखी जाएं, जिससे श्रद्धालुओं, आमजन एवं यातायात व्यवस्था को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा यात्रा सुरक्षित एवं सुचारु रूप से संपन्न हो सके। अधिकारियों द्वारा डीजे संचालकों को विशेष रूप से अवगत कराया गया कि अत्यधिक ऊँचाई वाले डीजे के विद्युत हाईटेंशन लाइनों अथवा अन्य अवरोधों के संपर्क में आने की आशंका बनी रहती है, जिससे कांवड़ यात्रियों के जीवन एवं सुरक्षा को गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। साथ ही बड़े आकार एवं अधिक ऊँचाई वाले डीजे राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर यातायात संचालन तथा आपातकालीन सेवा- एम्बुलेंस, फायर सर्विस एवं पुलिस वाहनों के आवागमन में भी बाधा उत्पन्न कर सकते हैं। इसलिए श्रद्धालुओं की सुरक्षा, निर्बाध यातायात व्यवस्था एवं दुर्घटनाओं की रोकथाम के दृष्टिगत डीजे की ऊँचाई एवं अन्य मानकों का पूर्णतः पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक के दौरान सभी डीजे संचालकों से शासन द्वारा निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों का पूर्णतः पालन करने संबंधी शपथ-पत्र भी भरवाए गए। उन्हें स्पष्ट रूप से चेतावनी दी गई कि कांवड़ यात्रा के दौरान निर्धारित मानकों का उल्लंघन करने, अत्यधिक ध्वनि प्रदूषण फैलाने, डीजे की निर्धारित ऊँचाई से अधिक रखने अथवा अन्य नियमों की अवहेलना करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

जिला आशिहारा कराटे चैपियनशिप का आयोजन 19 जुलाई को हरिद्वार में
हरिद्वार (रिपोर्टर)। आशिहारा कराटे मिक्स मार्शल आर्ट्स एसोसिएशन के तत्वावधान में 19 जुलाई को शिवडेल स्कूल भेल में जिला आशिहारा कराटे चैपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। जानकारी देते हुए आशिहारा के स्टेट चीफ अमित कुमार चौधरी ने बताया कि शिवडेल स्कूल के अध्यक्ष स्वामी शरदपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित की जा रही चैंपियनशिप में






