हरिद्वार (रिपोर्टर)। पुलिस ने इंसानियत का फर्ज निभाते हुए भंडारे वाले बाबा के नाम से प्रसिद्ध हरकी पैड़ी पर रहने वाले रमाशंकर गुप्ता का अंतिम संस्कार कर उन्हें सम्मानजनक विदाई दी। 9 जुलाई को पुलिस कंट्रोल रूम के पास एक व्यक्ति का शव मिलने पर कोतवाली नगर पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए शिनाख्त के प्रयास किए। जांच में मृतक की पहचान रमाशंकर गुप्ता (58 वर्ष) निवासी हरदोई उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। रमाशंकर गुप्ता वर्षों से हरकी पैड़ी क्षेत्र में श्रद्धालुओं के सहयोग से सूक्ष्म भंडारे आयोजित कराने के लिए जाने जाते थे। रमाशंकर गुप्ता के परिजनों के आर्थिक तंगी के कारण हरिद्वार आ सकने में असमथर््ातता जताने पर नगर कोतवाली पुलिस ने मानवता का परिचय देते हुए पोस्टमार्टम के पश्चात रविवार को खड़खड़ी श्मशान घाट पर हिंदू रीति-रिवाज से उनका सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार कराया।

गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंज उठा नई मंडी क्षेत्र
मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। श्री सिद्धि विनायक गणेश जन्मोत्सव समिति द्वारा हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी 20 वाँ श्री गणेश जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम और हर्षौल्लास के साथ मुजफ्फरनगर में नई मंडी की वकील रोड पर स्थित बड़ी धर्मशाला में 14 सितंबर 2026 दिन सोमवार से 22 सितंबर 2026 दिन मंगलवार तक मनाया जा रहा हैं।






