कांवड़ मेला में शिव-भक्त कांवड़िए के सेवार्थ निशुल्क भंडारे का आयोजन : संतोष पाण्डेय

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आगामी कांवड़ मेले के पावन अवसर पर शिवभक्त कांवड़ियों की सेवा के लिए माँ भगवती जन सेवा समिति द्वारा इस वर्ष भी एक विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। समिति की ओर से यह चौथा वार्षिक भंडारा होगा, जिसकी शुरुआत आगामी 30 जुलाई 2026 से होने जा रही है। ​समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी कांवड़ियों की सेवा में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। यह भंडारा लगातार 11 दिनों तक 24 घंटे बिना रुके चलेगा, जिसमें शिवभक्तों के लिए शुद्ध एवं सात्विक भोजन (प्रसाद) की उत्तम व्यवस्था रहेगी।
दूर-दराज से आने वाले शिवभक्तों की थकान मिटाने और उनकी सुविधा के लिए समिति द्वारा ठहरने व विश्राम करने के लिए पंडाल व उचित व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही, कांवड़ियों को स्नान करने में कोई असुविधा न हो, इसके लिए विशेष रूप से शावर (Shower) भी लगाए जा रहे हैं।
​सेवा में जुटे कार्यकर्ता भंडारे और सेवा शिविर को सफल बनाने के लिए समिति के अध्यक्ष ज्ञानेश उपाध्याय, तुलसी राम, सचिव सतीश कुमार, शिव कुमार, संतोष पांडे, नेक राम, अनिल कुमार सहित माँ भगवती जन सेवा समिति के सभी समर्पित कार्यकर्ता दिन-रात तैयारियों में जुटे हुए हैं। समिति के सदस्यों ने सभी सनातन धर्म प्रेमियों और शिवभक्तों से इस सेवा शिविर में पहुंचकर पुण्य लाभ कमाने की अपील की है।

श्रीराम विहार कॉलोनी में गोवर्धन पर्व हर्षोल्लास एवं सामूहिक सद्भाव के साथ मनाया

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जानसठ रोड स्थित श्रीराम विहार कॉलोनी में आज गोवर्धन पर्व के पावन अवसर पर कॉलोनीवासियों द्वारा सामूहिक रूप से गोवर्धन प्रसाद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलोनी के सभी परिवारों ने उत्साह एवं श्रद्धा के साथ सहभागिता करते हुए एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया और आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सौहार्द

श्रद्धालुओ ने भक्तिभाव से ग्रहण किया अन्नकूट का भोग प्रसाद

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दीपावली के पंचपर्वो के चतुथ्र पुष्प के रूप मे जनपद के विभिन्न मंदिरो मे अन्नकूट प्रसाद का वितरण किया गया। जिसे श्रद्धालु भक्तजनो ने श्रद्धा और प्रेम से ग्रहण किया। मेरठ रोड सदर तहसील स्थित प्राचीन शिव मंदिर मे अन्नकूट पर्व का आयोजन किया गया। रालोद के प्रोफेसनल मंच के जिलाध्यक्ष एवं तहसील

श्रीमद्भागवत कथा अनुष्ठान की भागवत से भारत बनेगा विकसित देश-रेशू

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। आगामी 13 से 20 नवम्बर तक रेशू विहार के रेशू प्रांगण में एक अनुष्ठान की श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का आयोजन किया गया है। 21 नवम्बर को देवउठनी एकादशी के पावन अवसर पर एक कन्या के विवाह का भी आयोजन किया जाएगा। रेशू परिवार के मुखिया जयप्रकाश गर्ग व सत्यप्रकाश रेशू ने बताया कि

अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह मैनवाल की कांग्रेस में फिर हुई घर वापसी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुजफ्फरनगर जनपद की राजनीति में सुरेंद्र सिंह मैनवाल की मंगलवार को कांग्रेस में फिर से घर वापसी हो गई हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र सिंह मैनवाल पूर्व में कांग्रेस से जुड़े रहे हैं। इसके बाद उन्होंने बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम लिया था और वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में बसपा के टिकट

दी मुजफ्फरनगर नई मंडी गौशाला का दो दिवसीय श्री गोवर्धन पर्व एवं गौ माता पूजन का भव्य आयोजन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दी मुजफ्फरनगर नई मंडी गौशाला रजि. द्वारा नई मंडी गौशाला में दो दिवसीय श्री गोवर्धन पर्व एवं गौ माता पूजन का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष भी इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण गोबर से निर्मित 40 फुट के भगवान गोवर्धन की विशाल प्रतिमा रही, जिसे देखने और दर्शन करने के लिए भारी

कुंभ-2027 की तैयारियों को लेकर मंडलायुक्त ने किया स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

हरिद्वार (रिपोर्टर)। आयुक्त गढ़वाल मंडल आनंद स्वरूप ने सोमवार को हरिद्वार भ्रमण के दौरान कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के तहत संचालित विभिन्न निर्माण एवं अनुरक्षण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने डाम कोठी में अधिकारियों के साथ बैठक कर कुंभ मेले से जुड़ी निर्माण योजनाओं, आधारभूत सुविधाओं एवं अस्थाई व्यवस्थाओं की प्रगति की

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal