सिंहद्वार पर द एडवेंट स्कूल द्वारा वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ

Share :

हरिद्वार (हरिद्वार)। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए द एडवेंट स्कूल, हरिद्वार द्वारा आज सिंहद्वार क्षेत्र में भव्य वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रेस क्लब के अध्यक्ष श्री धर्मेंद्र चौधरी ने पौधारोपण कर किया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन श्री अनुज चौधरी, प्रधानाचार्या श्रीमती श्वेता कोचर, भाजपा जिला महामंत्री हीरा सिंह बिष्ट, कांग्रेस प्रदेश महासचिव उत्कर्ष वालिया सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विद्यालय की वरिष्ठ कक्षाओं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। विद्यालय के स्टाफ सदस्यों में संध्या वर्मा, रुबल मेहरवाल, प्रज्ञा मिश्रा तथा प्रशांत भी मौजूद रहे। इस अवसर पर संजीव, अजय चौहान, कमल राजपूत (मंडल अध्यक्ष, बीजेपी), राजीव चौधरी, राजीव पवार, चंदन सैनी तथा आशीष चौधरी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विद्यालय प्रबंधन ने इस अवसर पर हरिद्वार हाईवे के किनारे स्थित सड़कों को हरित क्षेत्र के रूप में विकसित करने का संकल्प लिया। प्रबंधन ने अगले 2 महीनों तक लगातार वृक्षारोपण अभियान चलाकर हजारों पौधे लगाने और उनकी देखरेख करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस पहल का उद्देश्य न केवल पर्यावरण संरक्षण करना है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, स्वस्थ और हरित वातावरण का निर्माण करना भी है। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

चोरी के मोबाइल फोन व नकदी समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। वसंत विहार फेस-2 कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर सराय रोड़ पर कार का शीशा तोड़कर डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रूपए चोरी कर लिए जाने के

गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ने का दिख रहा असर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार 14 सितम्बर से शुरू हो रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी है। उत्सव लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। ग्राहकों की पंसद के अनुरूप अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। पर्यावरण संरक्षण के

भगत सिंह चौक और रेल पुलिया के नीचे भरा बरसात का पानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रविवार को हुई बरसात के बाद भगत सिंह चौक रेल पुलिया के नीचे जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन जलभराव में फंस गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पानी में फंसे वाहनों को निकालने में मदद की। इस दौरान स्थानीय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal