हरिद्वार में स्मार्ट मीटर का विरोध करने पर मुकद्मा दर्ज कराए जाने से भड़के कांग्रेस कार्यकर्ता

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। स्मार्ट मीटर का विरोध करने पर मुकदमा दर्ज करने से भड़के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुकद्मा वापस लेने की मांग करते हुए रानीपुर कोतवाली का घेराव कर प्रदर्शन किया। उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड यूपीसीएल के अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध करने पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता महेश प्रताप राणा और शिवालिक नगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष विभाष सिंहा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसके विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और व्यापारियों ने शुक्रवार को रानीपुर कोतवाली का घेराव किया और दर्ज कराए गए मुकद्मे वापस लेने की मांग की। इस दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता महेश प्रताप राणा ने कहा कि बिना पूर्व सूचना के उपभोक्ताओं के घरों पर जबरन स्मार्ट मीटर लगाना न्याय संगत नहीं है। पुराने मीटर सही काम कर रहे हैं, फिर स्मार्ट मीटर का भार उपभोक्ताओं पर क्यों डाला जा रहा है। जब लोग ही स्मार्ट मीटर का विरोध कर रहे हैं, तो विभाग जबरदस्ती क्यों कर रहा है। महेश प्रताप राणा ने यूपीसीएल के अधिकारियों कर्मचारियों पर हठधर्मिता का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर पुलिस को तहरीर भी दी। पूर्व राज्य मंत्री डा.संजय पालीवाल और प्रदीप चौधरी ने कहा कि स्मार्ट मीटर की रीडिंग ज्यादा आ रही है। विभाग को स्मार्ट मीटर की उच्च तकनीकी जांच करानी चाहिए। उपभोक्ता अपने घरों पर स्मार्ट मीटर नहीं लगवाना चाहते, इसलिए जबरदस्ती न की जाए। पूर्व सभासद अशोक शर्मा और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राव आफाक अली ने कहा कि विरोध प्रदर्शन करना विपक्ष की जिम्मेदारी है। झूठे मुकदमे दर्ज कर अधिकारी-कर्मचारी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दबाना चाहते हैं, जिसे सहन नहीं किया जाएगा। महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग और वरुण बालियान ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार स्मार्ट मीटर के विरोध में संघर्ष कर रहे हैं। स्मार्ट मीटर अतिरिक्त रीडिंग देते हैं और इसकी शिकायतें भी हो चुकी हैं। बावजूद इसके विभाग हठधर्मिता अपना रहा है। विभाष सिंहा ने कहा कि झूठे मुकदमे दर्ज कर दबाने का प्रयास कर रहा है। जिसे सहन नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालो में सीपी सिंह, तेजपाल, रवि, नरेश सेमवाल, संतोष चौहान, विमला पांडे, मुरली मनोहर, अंकित चौहान, नरेश पंडित, सुनीता सिंह, निशा शर्मा, गेस कश्यप, मधु शर्मा, राजबीर सिंह चौहान, हिमांशु गुप्ता, संजय सैनी, पार्षद सुनील कुमार, पूर्व पार्षद राजीव भार्गव, सोहेल अख्तर, तेलूराम प्रधान, अशोक धींगान, अशोक धनगर, मनीराम बागड़ी, यशवंत सैनी, अंकित चौहान, नेपाल गुप्ता, कुलवीर सिंह, ईसम सिंह, अमित नौटियाल, डीएस नेगी, एमएस त्यागी, जितेंद्र चौधरी, शिवदत्त, अज्जू सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और व्यापारी मौजूद रहे।

अपनी बदहाली पर आंसू बहाने को विवश विकास भवन के पड़ोस में बसा रोशनाबाद

हरिद्वार (संतोष कुमार)। विकास भवन से चंद कदमों की दूरी पर स्थित ग्राम सभा सलेमपुर के गांव रोशनाबाद की स्थिति विकास के दावों की पोल खोलती नजर आ रही है। गांव की अधिकांश सड़कें पूरी तरह जर्जर हो चुकी हैं। जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के कारण लोगों का पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है।

नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्‍ट्स’ हरिद्वार इकाई की बैठक में संगठन की मजबूती पर मंथन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखंड के मीडियाकर्मियों की प्रमुख राज्य स्तरीय पंजीकृत संस्था ‘नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्‍ट्स’ की हरिद्वार जनपद इकाई की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह सिद्धू और कुशल संचालन जिला महासचिव नवीन चंद्र पांडे द्वारा किया गया। बैठक में यूनियन की आगामी कार्य योजनाओं का खाका तैयार

पान मंडी से दुकानदार का थैला लेकर फुर्र हुआ चोर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नेकेड कर दरिया में डाल वाली कहावत शनिवार को मुजफ्फरनगर में उस समय बेमानी साबित हो गई जब नगर के मुख्य बाजारों में शुमार पान मंडी में एक व्यक्ति दुकानदार के सेवा भाव को ही गलत साबित कर गया। दूरदराज से आने वाले लोगों की खातिर रखा पानी का कैम्पर उनके लिए दु:खंदारी

कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार से मिले मुजफ्फरनगर के गुड़ व्यापारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दी गुड खंडसारी एंड ग्रैंन मर्चेंट एसोसिएशन नवीन मंडी स्थल का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार से मिला। व्यापारियों ने प्रोपराइटरशिप फर्म में पार्टनर बनाने पर जो शर्तें मंडी परिषद द्वारा लगाई गई है उनको समाप्त कराने के लिए

प्रतिबंधित मांझा व शीशा लेपित डोरी के निर्माण, बिक्री तथा उपयोग को रोकने के लिए सम्बन्धित व्यापारियों से अधिकारियों का मंथन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शासन द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में सिटी सैन्टर स्थित राज्य कर विभाग के मीटिंग हॉल में प्रतिबंधित मांझा, सिंथेटिक मांझा, चीनी मांझा व शीशा लेपित डोरी के निर्माण एवं बिक्री तथा उपयोग को रोकने के लिए सम्बन्धित व्यापारियों से विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए मांझे के उपयोग व व्यापार से

मुजफ्फरनगर यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई, नो-पार्किंग में खड़े 221 वाहनों के किए चालान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे के पर्यवेक्षण तथा यातायात प्रभारी राकेश कुमार के नेतृत्व में जनपद में विशेष अतिक्रमण एवं यातायात प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान शिव चौक से भगत सिंह रोड होते हुए शामली स्टैंड चौकी तक सड़क किनारे

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal