राहुल गांधी के छात्रों की गूंज कार्यक्रम का लेकर युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने की पदाधिकारियों के साथ बैठक

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के 17 जुलाई को प्रदेश की राजधानी देहरादून में प्रस्तावित छात्रों की गूंज कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक ने ऋषिकुल स्थित कांग्रेस कार्यालय में हरिद्वार के युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 17 जुलाई को प्रदेश की राजधानी देहरादून के परेड ग्राउंड में युवाओं और छात्रों से सीधा संवाद करेंगे। यह कार्यक्रम कांग्रेस पार्टी द्वारा शुरू किए गए देशव्यापी आंदोलन छात्रों की गूंज का हिस्सा है। उन्होंने बताया कि राजस्थान के कोटा शहर से शुरू किए गए अभियान को आगे बढ़ाते हुए राहुल गांधी देहरादून पहुंच रहे हैं। उन्होंने बतााया कि अभियान का मकसद देश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाना और युवाओं के भविष्य से जुड़े गंभीर मुद्दों को उठाना और नीट व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक और परीक्षाओं के रद्द होने से छात्रों में उपजे आक्रोश को मंच देना है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी परीक्षाओं में अनिश्चितता और सिस्टम की कमियों के कारण छात्रों में बढ़ते मानसिक तनाव और सुसाइड जैसी दुखद घटनाओं पर चर्चा करेंगे। साथ ही कोचिंग और पढ़ाई के बढ़ते खर्च और डिग्री होने के बावजूद नौकरियों की कमी पर युवाओं की आवाज बुलंद करेंगे। विशाल भोजक ने बताया कि छात्रों की गूंज आंदोलन के माध्यम से राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार के सामने तीन बड़ी मांगें रख रहे हैं। जिनमें परीक्षा व्यवस्था की पुनर्समीक्षा और सुधार, बार-बार हो रहे पेपर लीक और सिस्टम की नाकामी की जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पद से इस्तीफा, देश में हर साल परीक्षाओं और सरकारी नौकरियों की भर्तियों के लिए एक तय कैलेंडर जारी करने, जिसका पालन करना हर बोर्ड और आयोग के लिए अनिवार्य हो। उन्होंने बताया कि पार्टी की और से कार्यक्रम में 20 हजार युवाओं की शिरकत कराए जाने का लक्ष्य तय किया गया है। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस ने एक डिजिटल कैंपेन भी चलाया है। जिसके माध्यम से देश भर के छात्र आंदोलन के समर्थन में अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। देहरादून के बाद राहुल गांधी का प्रयागराज, पटना और दिल्ली में भी छात्रों से संवाद करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। बैठक में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी, मनोज सैनी, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव दिव्यांश अग्रवाल, महानगर अध्यक्ष अंकुर सैनी, महानगर महासचिव सार्थक ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष यश शर्मा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा, समर्थ अग्रवाल, सागर बेनीवाल, निखिल सौदाई, आशु श्रीवास्तव, राव शादाब आदि उपस्थित थे।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

चोरी के मोबाइल फोन व नकदी समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। वसंत विहार फेस-2 कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर सराय रोड़ पर कार का शीशा तोड़कर डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रूपए चोरी कर लिए जाने के

गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ने का दिख रहा असर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार 14 सितम्बर से शुरू हो रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी है। उत्सव लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। ग्राहकों की पंसद के अनुरूप अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। पर्यावरण संरक्षण के

भगत सिंह चौक और रेल पुलिया के नीचे भरा बरसात का पानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रविवार को हुई बरसात के बाद भगत सिंह चौक रेल पुलिया के नीचे जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन जलभराव में फंस गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पानी में फंसे वाहनों को निकालने में मदद की। इस दौरान स्थानीय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal