हरिद्वार (रिपोर्टर)। कुंभ मेला एसएसपी आयुष अग्रवाल ने गौरीशकर नीलधारा पार्किंग का स्थलीय निरीक्षण किया। गौरीशंकर नीलधारा पार्किंग कुंभ मेले जैसे बड़े आयोजन में यातायात प्रबन्धन तथा वाहन पार्किंग के लिए अति महत्वपूर्ण है। एसएसपी आयुष अग्रवाल ने अधिकारियों के साथ पार्किंग में वाहनों के प्रवेश के लिए चंडी देवी उड़न खटोला के सामने पूर्वी गंगनहर पर दो बैली पुल बनाये जाने के लिए चयनित स्थल का निरीक्षण किया। पुल बनने पर कुंभ मेले में आने वाले वाहनों को राष्ट्रीय राजमार्ग से सीधे गौरीशंकर पर्किंग नीलधारा में लाया जा सकेगा। इस दौरान वहां पर एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह, सीओ ट्रैफिक बिपेन्द्र सिह, ट्रैफिक इंस्पेकटर हितेश कुमार एवं लोक निर्माण विभाग के योगेश मौजूद रहे।

अपनी बदहाली पर आंसू बहाने को विवश विकास भवन के पड़ोस में बसा रोशनाबाद
हरिद्वार (संतोष कुमार)। विकास भवन से चंद कदमों की दूरी पर स्थित ग्राम सभा सलेमपुर के गांव रोशनाबाद की स्थिति विकास के दावों की पोल खोलती नजर आ रही है। गांव की अधिकांश सड़कें पूरी तरह जर्जर हो चुकी हैं। जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के कारण लोगों का पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है।





