एमएड चतुर्थ सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित, श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर के मेधावियों ने बनाया कीर्तिमान

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मॉं शाकुम्भरी विश्वविद्यालय सहारनपुर द्वारा एमएड चतुर्थ सेमेस्टर का परीक्षा परिणाम घोषित हुआ जिसमें श्रीराम कॉलेज, मुजफ्फरनगर के एम0एड0 सत्र 2024-26 चतुर्थ सेेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने मॉ शाकुम्भरी विश्वविद्यालय सहारनपुर के परीक्षाफल में उत्तम अंक प्राप्त कर कॉलेज का नाम रोशन किया है। एम0एड0 सत्र 2024-26 के द्वितीय वर्ष में रितेश कुमार सैनी 80.39 प्रतिशत अंकों से प्रथम स्थान, हुमैरा हुसैन ने 80.06 प्रतिशत अंकों से द्वितीय स्थान, तथा ईशा अरोरा ने 79.28 प्रतिशत अंको के साथ तृतीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया।
एम0एड0 परीक्षा परिणाम में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों ने इस सफलता का श्रेय भगवान, माता-पिता एव अध्यापकगणों को देते हुये उनका धन्यवाद दिया। उन्होनें बताया कि सफलता प्राप्त करने में अध्यापकगणों ने बहुत सहयोग दिया है, तथा उनकी अपने-अपने विषय पर पकड़ बहुत अच्छी है, जिसके कारण किसी भी विषय को समझने में कोई समस्या उत्पन्न नहीं होती है।
इस अवसर पर श्रीराम कॉलेज की प्राचार्या डा0 प्रेरणा मित्तल ने सभी छात्र-छात्राओं को उनकी सफलता के लिये आर्शीवाद देते हुये कहा कि छात्र-छात्राओं की सफलता उनकी पढाई के प्रति लगन व कड़ी मेहनत का परिणाम है। इस अवसर पर डीन एकेडमिक्स डा विनीत कुमार शर्मा ने सभी छात्र-छात्राओं को उनकी सफलता पर बधाई दी और उनके उज्ज़वल भविष्य की कामना की। विद्यार्थियों को सम्मानित करने के मौके पर शिक्षा संकाय के अध्यापकगण डा विधि सिंह, रीतु गर्ग तथा सपना सिंघल आदि उपस्थित रहे एवं सभी छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

चोरी के मोबाइल फोन व नकदी समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। वसंत विहार फेस-2 कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर सराय रोड़ पर कार का शीशा तोड़कर डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रूपए चोरी कर लिए जाने के

गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ने का दिख रहा असर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार 14 सितम्बर से शुरू हो रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी है। उत्सव लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। ग्राहकों की पंसद के अनुरूप अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। पर्यावरण संरक्षण के

भगत सिंह चौक और रेल पुलिया के नीचे भरा बरसात का पानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रविवार को हुई बरसात के बाद भगत सिंह चौक रेल पुलिया के नीचे जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन जलभराव में फंस गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पानी में फंसे वाहनों को निकालने में मदद की। इस दौरान स्थानीय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal