‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को सफल बनाने में जुटी नगरपालिका मुजफ्फरनगर

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। उत्तर प्रदेश सरकार के वृहद वृक्षारोपण अभियान के अंतर्गत रविवार, 12 जुलाई को नगर पालिका परिषद शहर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत व्यापक स्तर पर पौधारोपण किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर संचालित इस अभियान को सफल बनाने के लिए नगर पालिका परिषद की ओर से अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप के नेतृत्व में व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। शहर के सभी 55 वार्डों में कुल 11,732 पौधे रोपित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए 27 प्रमुख स्थलों का चयन करते हुए पांच विशेष टीमों का गठन किया गया है।
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के नेतृत्व में तैयार की गई कार्ययोजना के अनुसार अभियान का शुभारंभ रविवार प्रातः आठ बजे कंपनी बाग से किया जाएगा। पालिका प्रशासन की ओर से प्रत्येक टीम का नेतृत्व अवर अभियंता (जेई) एवं सहायक अभियंता (एई) को सौंपा गया है। प्रत्येक टीम में पांच-पांच कर्मचारियों को शामिल किया गया है, ताकि निर्धारित लक्ष्य समयबद्ध ढंग से पूरा किया जा सके। अभियान के पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी अधिशासी अधिकारी पवन कुमार तथा वाटिका प्रभारी एवं नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अन्नू चौधरी को दी गई है। पालिका प्रशासन द्वारा कंपनी बाग, भोपा रोड, मेरठ रोड, कच्ची सड़क एवं एटूजेड रोड के डिवाइडर, संधावली एसटीपी, किदवईनगर एसटीपी, जनकपुरी श्मशान घाट, सुभाषनगर, कूकड़ा, कृष्णापुरी, प्रेमपुरी, शांतिनगर, नगरपालिका कन्या इंटर कॉलेज, गहरा बाग मिलिट्री लैंड सहित कुल 27 प्रमुख स्थानों पर पौधारोपण किया जाएगा। कंपनी बाग में इस बार विशेष रूप से 200 अनार के पौधे लगाए जाएंगे। अभियान के दौरान यूकेलिप्टिस, पीपल, नीम, जामुन, अनार, मोरपंखी, अमरूद सहित फलदार, छायादार, औषधीय एवं सजावटी पौधों का रोपण किया जाएगा, जिससे शहर की हरित संपदा बढ़ाने के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिलेगी।
पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किए गए ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में जनआंदोलन का स्वरूप दिया है। यह अभियान केवल वृक्ष लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि मां के प्रति सम्मान, प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और पर्यावरण संरक्षण का भावनात्मक संदेश भी देता है। उन्होंने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि प्रत्येक नागरिक अपनी मां के सम्मान में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल का संकल्प भी लंे। यदि प्रत्येक परिवार एक पौधे को वृक्ष बनने तक संरक्षित करेगा तो शहर हरा-भरा, स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनने की दिशा में बड़ी सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है। सभी नागरिकों की सहभागिता से मुजफ्फरनगर को अधिक हरित, सुंदर और स्वच्छ बनाया जा सकता है। उन्होंने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान में भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि पौधारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प भी है।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

चोरी के मोबाइल फोन व नकदी समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। वसंत विहार फेस-2 कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर सराय रोड़ पर कार का शीशा तोड़कर डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रूपए चोरी कर लिए जाने के

गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ने का दिख रहा असर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार 14 सितम्बर से शुरू हो रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी है। उत्सव लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। ग्राहकों की पंसद के अनुरूप अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। पर्यावरण संरक्षण के

भगत सिंह चौक और रेल पुलिया के नीचे भरा बरसात का पानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रविवार को हुई बरसात के बाद भगत सिंह चौक रेल पुलिया के नीचे जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन जलभराव में फंस गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पानी में फंसे वाहनों को निकालने में मदद की। इस दौरान स्थानीय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal