टोक्यो में दिखेगी हरिद्वार की प्रतिभा, छात्राओं के डिजाइन किए परिधानों का होगा प्रदर्शन

Share :

हरिद्वार (रिपोर्टर)। इंटरनेशनल अकादमी ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी, जमुना पैलेस, हरिद्वार की छात्राओं द्वारा तैयार किए गए विशेष परिधानों का प्रदर्शन 24 जुलाई 2026 को जापान की राजधानी टोक्यो में आयोजित फैशन प्रदर्शनी में किया जाएगा। संस्थान की छात्राओं ने अपने प्रशिक्षण के अंतिम सत्र में भारतीय परिधान और उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान को वैश्विक मंच पर प्रस्तुत करने के उद्देश्य से आकर्षक एवं पर्यावरण-अनुकूल परिधानों का निर्माण किया है।
इन परिधानों के निर्माण में ऑर्गेनिक कॉटन, हर्बल रंगों और पारंपरिक एक्सेसरीज का उपयोग किया गया है। डिजाइनिंग के दौरान मानव शरीर की उपयोगिता और अंतरराष्ट्रीय फैशन मानकों का विशेष ध्यान रखा गया। संस्थान का कहना है कि इस प्रकार के प्राकृतिक और टिकाऊ परिधानों की विदेशों में अच्छी मांग है।
संस्थान की निदेशक सोनम पाल ने बताया कि अकादमी में छात्र-छात्राओं को फैशन डिजाइनिंग और परिधान निर्माण के साथ-साथ आयात-निर्यात की व्यावहारिक जानकारी भी दी जाती है, जिससे वे अंतरराष्ट्रीय बाजार तक अपनी पहुंच बना सकें। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड प्राकृतिक संसाधनों और कुशल मानव संसाधन से समृद्ध है तथा उचित प्रशिक्षण और सरकारी सहयोग मिलने पर राज्य हस्तशिल्प एवं परिधान निर्माण के क्षेत्र में देश का अग्रणी केंद्र बन सकता है।
उन्होंने बताया कि आधुनिक मशीनों, डिजिटल सॉफ्टवेयर और सुसज्जित लाइब्रेरी से लैस संस्थान में किफायती शुल्क पर गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जा रहा है। टोक्यो प्रदर्शनी के लिए तैयार किए गए परिधानों के निर्माण में काजल चंचल, ज्योति चौधरी, खुशबू भारद्वाज, वर्षा चौहान, करिश्मा, अपर्णा कश्यप और महिमा सहित अन्य छात्राओं ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

श्रीबालाजी धाम मंदिर में सुंदरकांड पाठ के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भव्य कार्यक्रम आयोजित

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। जनपद के श्रीबालाजी धाम मंदिर सेवा समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बालाजी महाराज के भक्तों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया। इसके साथ ही श्रीराम मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालु भक्ति में सराबोर नजर आए। श्री बालाजी धाम मंदिर सेवा समिति द्वारा

सामाजिक संस्था निस्वार्थ कदम के प्रयासों से 13 बेघर परिवारों को मिला आशियाना

हरिद्वार (रिपोर्टर)। निस्वार्थ कदम सामाजिक संस्था के प्रयासों से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बैरागी कैंप के बजरी वाला क्षेत्र में झुग्गी झोंपड़ी डाल कर रह रहे 13 परिवारों को पक्का आशियाना मिला है। सभी को आन्नेकी हेत्तमपुर में पक्के आवास दिए गए हैं। कालोनी में वन बीएचके फ्लैट में एक कमरा, रसोई, शौचालय, बाथरूम

संतों और श्रद्धालुओं की उपस्थिति में हुआ श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास

हरिद्वार (रिपोर्टर)। श्री स्वामिनारायण मंदिर भुज कच्छ गुजरात के संयोजन में जगजीतपुर में निर्मित किए जा रहे नूतन विश्रांति भवन का शिलान्यास समारोह संत महापुरूषों और श्रद्धालु भक्तों की उपस्थिति में आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत डा.रविंद्रपुरी महाराज की अध्यक्षता में आयोजित शिलान्यास समारोह में

चोरी के मोबाइल फोन व नकदी समेत दो गिरफ्तार

हरिद्वार (रिपोर्टर)। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने दो शातिरों को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। वसंत विहार फेस-2 कनखल निवासी रमाकांत शुक्ला ने पुलिस को तहरीर देकर सराय रोड़ पर कार का शीशा तोड़कर डैश बोर्ड पर रखा मोबाइल फोन और दो हजार रूपए चोरी कर लिए जाने के

गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ने का दिख रहा असर

हरिद्वार (रिपोर्टर)। सोमवार 14 सितम्बर से शुरू हो रहे दस दिवसीय गणेशोत्सव की तैयारियां शुरू हो गयी है। उत्सव लेकर बाजारों में भी रौनक बढ़ने लगी है। श्रद्धालु बाजारों में भगवान गणेश की प्रतिमाएं खरीद रहे हैं। ग्राहकों की पंसद के अनुरूप अलग-अलग आकार और स्वरूप की प्रतिमाएं बाजार में उपलब्ध हैं। पर्यावरण संरक्षण के

भगत सिंह चौक और रेल पुलिया के नीचे भरा बरसात का पानी

हरिद्वार (रिपोर्टर)। रविवार को हुई बरसात के बाद भगत सिंह चौक रेल पुलिया के नीचे जलभराव होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। कई वाहन जलभराव में फंस गए। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने मौके पर पहुंचकर पानी में फंसे वाहनों को निकालने में मदद की। इस दौरान स्थानीय

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal