ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल में ‘वृक्षारोपण महायज्ञ’ पर वृक्षारोपण के बूते किया बच्चों को प्रेरित

Share :

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आह्वान पर प्रदेशभर में शुरू एक पेड़ मां के नाम महा अभियान के तहत शनिवार को नई मंडी स्थित ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल में ‘वृक्षारोपण महायज्ञ–2026’ कार्यक्रम के अन्तर्गत विद्यालय के डायरेक्टर डॉ एमके गुप्ता, प्रधानाचार्य आजाद वीर, कोर्डिनेटर आशीष त्यागी एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं और सभी छात्र-छात्राओं द्वारा वृक्षारोपण किया गया।
इस दिवस की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य आजाद वीर ने बताया कि पेड़ पौधों से शुद्ध हवा और ऑक्सीजन प्राप्त होती है। जहाँ पूरी दुनिया जलवायु परिवर्तन के दुष्परिणामों से जूझ रही है वहीं दूसरी ओर आमजन को पर्यावरण को लेकर जागरुक होने की खास जरुरत है। मानवता का अस्तित्व प्रकृति पर निर्भर है, इसीलिए एक स्वस्थ और सुरक्षित पर्यावरण के बिना मानव समाज की संकल्पना अधूरी है। पृथ्वी पर सभी जीव जंतुओं एव वृक्षो का जीवन बनाये रखने की ज़िम्मेदारी हम सबकी है। पेड़ पौधों से ही हमारा जीवन है।

अपनी बदहाली पर आंसू बहाने को विवश विकास भवन के पड़ोस में बसा रोशनाबाद

हरिद्वार (संतोष कुमार)। विकास भवन से चंद कदमों की दूरी पर स्थित ग्राम सभा सलेमपुर के गांव रोशनाबाद की स्थिति विकास के दावों की पोल खोलती नजर आ रही है। गांव की अधिकांश सड़कें पूरी तरह जर्जर हो चुकी हैं। जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के कारण लोगों का पैदल चलना तक मुश्किल हो गया है।

नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्‍ट्स’ हरिद्वार इकाई की बैठक में संगठन की मजबूती पर मंथन

हरिद्वार (रिपोर्टर)। उत्तराखंड के मीडियाकर्मियों की प्रमुख राज्य स्तरीय पंजीकृत संस्था ‘नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्‍ट्स’ की हरिद्वार जनपद इकाई की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष विक्रम सिंह सिद्धू और कुशल संचालन जिला महासचिव नवीन चंद्र पांडे द्वारा किया गया। बैठक में यूनियन की आगामी कार्य योजनाओं का खाका तैयार

पान मंडी से दुकानदार का थैला लेकर फुर्र हुआ चोर

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। नेकेड कर दरिया में डाल वाली कहावत शनिवार को मुजफ्फरनगर में उस समय बेमानी साबित हो गई जब नगर के मुख्य बाजारों में शुमार पान मंडी में एक व्यक्ति दुकानदार के सेवा भाव को ही गलत साबित कर गया। दूरदराज से आने वाले लोगों की खातिर रखा पानी का कैम्पर उनके लिए दु:खंदारी

कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार से मिले मुजफ्फरनगर के गुड़ व्यापारी

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। दी गुड खंडसारी एंड ग्रैंन मर्चेंट एसोसिएशन नवीन मंडी स्थल का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार से मिला। व्यापारियों ने प्रोपराइटरशिप फर्म में पार्टनर बनाने पर जो शर्तें मंडी परिषद द्वारा लगाई गई है उनको समाप्त कराने के लिए

प्रतिबंधित मांझा व शीशा लेपित डोरी के निर्माण, बिक्री तथा उपयोग को रोकने के लिए सम्बन्धित व्यापारियों से अधिकारियों का मंथन

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। शासन द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में सिटी सैन्टर स्थित राज्य कर विभाग के मीटिंग हॉल में प्रतिबंधित मांझा, सिंथेटिक मांझा, चीनी मांझा व शीशा लेपित डोरी के निर्माण एवं बिक्री तथा उपयोग को रोकने के लिए सम्बन्धित व्यापारियों से विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए मांझे के उपयोग व व्यापार से

मुजफ्फरनगर यातायात पुलिस की सख्त कार्रवाई, नो-पार्किंग में खड़े 221 वाहनों के किए चालान

मुजफ्फरनगर (रिपोर्टर)। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे के पर्यवेक्षण तथा यातायात प्रभारी राकेश कुमार के नेतृत्व में जनपद में विशेष अतिक्रमण एवं यातायात प्रवर्तन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान शिव चौक से भगत सिंह रोड होते हुए शामली स्टैंड चौकी तक सड़क किनारे

Advertisement
Cricket Score
Share Market
Gold Silver Price
Rashifal